ऊना का पारा 40 डिग्री पार, जून जैसे हालात

स्टाफ रिपोर्टर-ऊना
गर्मियों के मौसम के पहले महीने अप्रैल माह में ही लोगों को जून महीने की गर्मी का एहसास हो रहा है। दोपहर के समय चल रही गर्मी के कारण जिला के लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को जिला ऊना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया तो न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया। यह तापमान इस सीजन की गर्मियों को सबसे अधिक तापमान रहा है। अगर अप्रैल माह में ही जिला के लोगों को जून महीने की गर्मी सेहनी पड़ रही है तो जून माह के दिनों में भयंकर गर्मी से लोगों की हालत पतली हो जाएगी। पिछले 24 घंटे में जिला के अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस तापमान की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है तो न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस पारे की वृद्धि हुई है।

मौसम विभाग ने गुरुवार को जिला ऊना का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था तो न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। वहीं, मौसम विशेषज्ञ विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि जिला में आगामी दिनों में खराब मौसम रहने के आसार हैं, लेकिन होने की उम्मीद बहुत कम है। उन्होंने कहा कि दिन-प्रतिदिन जिला ऊना में बढ़ती गर्मी के कारण लोगों की दिक्कतों में भी
इजाफा होगा।