‘झंडा रस्म’ में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भरी हाजिरी

शिव मंदिर जितार नगर, दिल्ली में सिद्ध बाबा बालक नाथ की चौकी और भंडारे का आयोजन

कार्यालय संवाददाता-हमीरपुर
सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ सेवक मंडल जितार नगर दिल्ली में बाबा जी की 21वीं वार्षिक झंडा चढ़ाने की रस्म यात्रा और कीत्र्तन संध्या को बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ सुख विहार समुदाय भवन दिल्ली में बीते रविवार को आयोजित की गई। इसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भी शिरक्त की। अनुराग सिंह ठाकुर ने मंडल के सभी सदस्यों को धार्मिक कार्यों के लिए सराहना की और उनका उत्साह भी बढ़ाया। झंडा चढ़ाने की रस्म यात्रा कार्यक्रम के दौरान बाबा जी की भव्य पालकी भी सजाई गई। बड़ी संख्यां में क्षेत्र के लोगों व आस-पास के श्रद्धालू जय बाबे दी उदघोष के साथ झंडा यात्रा में शामिल हुए। मशहूर हिमाचली सिंगर विनोद डोगरा द्वारा बाबा जी के सुंदर भजनों की प्रस्तुति ने सभी भक्तों का मन मोह लिया। मंडल महंत प्रितपाल शर्मा, मंडल संचालक सुरेश कुमार डोगरा एवं कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा, दिनेश डोगरा और ललित डोगरा ने बताया कि हर महीने के ज्येष्ठ रविवार को पिछले 20 वर्षों से सिद्ध बाबा बालक नाथ की चौकी और भंडारे का आयोजन शिव मंदिर जितार नगर में किया जाता है।

इस अवसर पर बीजेपी दिल्ली प्रदेश की गणमान्य विभूतियों में मंदिर प्रकोष्ठ संयोजक करनैल सिंह, विश्वास नगर विधायक ओम प्रकाश शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, राजू सचदेवा, डा. अनिल गोयल, पवन वासुदेव, राजेश शर्मा, अनिल अरोड़ा, राकेश ठाकुर ने भी शिरक्त की। इसके अलावा दिल्ली एनसीआर में रह रहे हिमाचली प्रवासियों एवं स्थानीय क्षेत्रवासियों के गणमान्य व्यक्तियों में सुरेंद्रनाथ शर्मा, योगेंद्र लाल शर्मा, प्रकाश चंद शर्मा, प्रदीप डोगरा, बलदेव कुमार शर्मा, बलदेव ठाकुर, राजन बल्होत्रा, सतीश बेदी, कुलभूषण शर्मा, मनोज शर्मा, दीपक सूरमा, रमेश पंडित एवं अन्य बाबा प्रेमियों ने भी कार्यक्रम में शिरक्त की और बाबा के दरबार में शीश नवाया।