सडक़ों पर बेजुबान, लग रहा लंबा जाम, प्रशासन बेखबर

डडौर पुल और लुणापानी एनएच पर बेसहारा पशुओं की फौज से हर पल हादसे का डर, बीच रोड पर जमाया डेरा

नगर संवाददाता- नेरचौक
सडक़ों पर घूमते बेसहारा पशुधन वाहन चालकों व राहगीरों के लिए समस्या बनते जा रहे हैं। यह गंभीर समस्या प्रदेश भर के फ ोरलेन, राष्ट्रीय उच्च मार्ग व अन्य मार्गों पर दिखाई देती है। गर्मियां शुरू होने के बाद से सडक़ पर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा अत्यधिक बढ़ गया है। प्रदेश के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के बीचोंबीच स्थित राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सुकेती खड्ड पर बने डडौर पुल व लुणापानी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सुबह से शाम तक बेसहारा पशु खड़े और बैठे रहते हैं। जिस कारण राहगीरों तथा वाहन चालकों विशेष रूप से दो पहिया चालकों को वहां से गुजरने में काफ ी दिक्कत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से रात तक पशुओं के सडक़ के बीचों बीच खड़े होने के कारण आवागमन बाधित होने पर लंबे लंबे जाम की स्थिति हर समय बन रही है।

इन्हें सडक़ से भगाने की कोशिश में दुर्घटनाएं भी घट जाती हैं। मक्खियों व गर्मी से परेशान यह पशु गुस्से में आकर लोगों पर हमला भी कर दे रहे हैं, जिससे लोग खौफ जदा हैं। शहर गांव के चौराहों व गलियों में बेसहारा पशुओं का डेरा कभी न खत्म होने वाली समस्या बन गई है। हर चौक चौराहों पर बेसहारा मवेशियों के झुंड देखे जा सकते हैं, लेकिन प्रशासन व शासन को यह गंभीर समस्या नजर नहीं आती है। शाम होते ही मवेशी सडक़ पर डेरा लगा बैठ जाते हैं, जिससे सडक़ हादसों की आशंका बनी रहती है। हादसों की चपेट में आकर कई लोग अपनी जान तक गवा चुके हैं तथा कई लोग लाचार होकर बिस्तर में पड़े हुए हैं। सडक़ों पर बेसहारा जानवरों का कब्जा होने के पीछे बहुत हद तक पशु मालिक भी जिम्मेदार हैं। मवेशियों से हित साधने के बाद इन्हें छोड़ दिया जाता है। कई पशुओं के कान पर टैग लगे हुए हैं लेकिन जिम्मेदार प्रशासन है कि सब कुछ अनदेखा किए जा रहा है।

बेसहारा पशुओं की समस्या गंभीर रूप ले रही है, जिस कारण ट्रैफि क जाम की समस्या तथा हादसे भी हो रहे हैं। नगर परिषद तथा पंचायत जनप्रतिनिधियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे लोगों को जागरूक करें कि वे अपने पशु धन को इस तरह न छोड़े। इसके अलावा टैग लगे मवेशियों के मालिकों को ढूंढ इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में
लाई जाएगी।
विशाल शर्मा, उपमंडलाधिकारी बल्ह