केरल क्यों आ रहे, भाजपा से यूपी में लड़ो: सुभाषिनी

By: Apr 3rd, 2024 12:08 am

राहुल गांधी पर बुरी तरह भडक़े इंडिया गठबंधन के साथी

एजेंसियां — वायनाड

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लडऩे पर सीपीएम लगातार नाराजगी जाहिर कर रहा है। खास बात है कि दोनों ही दल विपक्षी गठबंधन इंडिया का हिस्सा हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के बाद अब वाम नेता सुभाषिनी अली का कहना है कि अगर राहुल को वायनाड में सीपीएम से लडऩे के बजाए भारतीय जनता पार्टी से उत्तर प्रदेश में लडऩा चाहिए। सीएम विजयन के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी दावा कर रही है कि वे भाजपा के खिलाफ लड़ रहे हैं। फिर क्यों उनके सबसे बड़े नेता केरल से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां भाजपा के साथ कोई लड़ाई है ही नहीं। उन्हें उत्तर प्रदेश से लडऩा चाहिए, जो भाजपा का गढ़ है। अगर वह वहां भाजपा को हराते हैं, तो असर ज्यादा होगा।

ऐसे में उन्हें सोचना चाहिए कि वह वायनाड से चुनाव लडक़र क्या संदेश दे रहे हैं…। इस दौरान अली ने कांग्रेस और खासतौर से राहुल के काम करने के तरीके पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी केरल आ रहे हैं और एनी राजा के खिलाफ लड़ रहे हैं। एनी राजा सीपीआई की राष्ट्रीय नेता हैं। मणिपुर मुद्दे के दौरान भाजपा सरकार की गलतियां बताने पर उन्हें राष्ट्रविरोधी कहा गया था…। इसमें राहुल गांधी की क्या भूमिका थी? उन्होंने कहा कि क्या वह कुछ इसके बारे में कह सकते हैं? जब देश में इतने सारे विरोध प्रदर्शन हुए, तो हम हर बार एनी राजा को वहां देख सकते हैं, लेकिन क्या हमें कांग्रेस के सबसे अहम नेता राहुल गांधी कहीं दिखे? वे तय कर सकते हैं कि किसे कहां से लडऩा है, लेकिन इसके अनुचित होने की चर्चा पूरा देश करेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App