मैच जीतना अहम था बस और कुछ नहीं चाहिए

By: Apr 24th, 2024 12:06 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली

आईपीएल 2024 में यशस्वी जायसवाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ दमदार शतक लगाया। यशस्वी 60 गेंदों पर 104 रन बनाकर नॉटआउट लौटे, जो आईपीएल 2024 में उनका पहला शतक था। यशस्वी ने आईपीएल में दो शतक लगाए हैं और उनके दोनों शतक मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही आए हैं। मैच खत्म होने के बाद यशस्वी जिस तरह से मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से मिले, वह देखना काफी खास था। रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान हैं और भारतीय टीम में यशस्वी उनके साथ पारी का आगाज भी करते हैं। मैच खत्म होते ही यशस्वी जाकर अपने रोहित भईया से मिले।

रोहित शर्मा ने यशस्वी को शतक की बधाई दी। इसके अलावा यशस्वी ने जब मैच में पचासा भी ठोका था, तब भी रोहित ने ताली बजाई थी। मैच खत्म होने के बाद यशस्वी और रोहित साथ खड़े थे, जिसके बाद यशस्वी ने रोहित से कहा, मैच जीतना अहम था, बस और कुछ नहीं चाहिए। यशस्वी की यह बात उनका माइंडसेट दिखाती है। उनके लिए मैच में शतक या अद्र्धशतक मायने नहीं रखता, ज्यादा मायने यही रखता है कि टीम ने जीत दर्ज की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App