आज धूमधाम से मनाया जाएगा छिन्नमस्तिका प्रकटोदिवस

By: May 22nd, 2024 12:16 am

निजी संवाददाता-चिंतपूर्णी
उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्ति पीठ मंदिर माता चिंतपूर्णी में 22 मई को माता छिन्नमस्तिका प्रकटोदिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। पुजारी वर्ग द्वारा इस साल भी विश्व शांति व माता छिन्नमस्तिका प्रकटोदिवस के उपलक्ष्य पर 24 घंटे का महायज्ञ किया जा रहा हैं, जो 21 मई सुबह 8 बजे से प्रारंभ किया गया और पूर्ण आहुति 22 मई सुबह 9 के करीब पूर्ण आहुति डाली जाएगी।

पुजारी संदीप कालिया ने बताया कि छिन्नमस्तिका प्रकटोदिवस वैशाख मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता हैं। इस दिन विश्व शांति के लिए पुजारी वर्ग द्वारा हवन यज्ञ किया जाता हैं, जो 24 घंटे चलता है। माता से यही प्रार्थना की जाती हैं कि मां विश्व में शांति बनाए रखें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App