पहली बार कितने दिन के लिए ‘PM बने थे वाजपेयी
कंपीटिशन के दौर में आज का युवा बेहतर भविष्य की कल्पना कर रहा है। कोई अफसर बनना चाहता है, तो कोई इंजीनियर। कोई शिक्षक बनना चाहता है, तो कोई सरकारी नौकर। कामयाबी किसी भी क्षेत्र में हो, मौजूूदा दौर में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं से गुजरना ही होगा। पीरक्षाओं का लेवल उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इसी कड़ी में हम आपके लिए लाए हैं भारतीय एवं विश्व इतिहास से जुड़ी अहम जानकारियां, जिनसे जुड़े सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में अकसर पूछे जाते हैं, तो आइए जानते हैं 16 मई का इतिहास…
1857-भारतीय राजनीतिज्ञ आरएन माधोलकर, जिन्होंने एक अवधि तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया का जन्म।
1902-भारतीय शिक्षाविद करमशी जेठाभाई सोमैया का जन्म।
1920-फ्रांसीसी स्वतंत्रता सेनानी, सेनापति जॉन ऑफ आर्क को संत की उपाधि दी गई।
1943-वॉरसॉ में यहूदी बस्तियों में चल रही लड़ाई ख़त्म हो गई। पुलिस और कमांडो दल ने 19 अप्रैल को इन बस्तियों में प्रवेश किया था।
1960-भारत और ब्रिटेन के बीच अंतरराष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत।
1974-इजरायल के लड़ाकू विमानों ने सात फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविरों और दक्षिणी लेबनान के गांवों पर बम दागे। इन हमलों में 27 लोग मारे गए और 138 अन्य घायल हुए।
1975-सिक्किम को 22वें राज्य के रूप में भारतीय संघ में शामिल किया गया।
1996-अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत के दसवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। देश के रानीतिक इतिहास में स्वर्गीय वाजपेयी तीन बार प्रधानमंत्री बने। वह 16 मई 1996 से पहली जून 1996 तक 13 दिन के लिए प्रधानमंत्री बने। इसके बाद 19 मार्च, 1998 से 13 अक्तूबर 1999 तक आठ महीने और फिर वापस 13 अक्तूूबर से 22 मई 2004 तक पांच साल के लिए प्रधानमंत्री रहे। कागरिल युद्ध स्वर्गीय वाजपेयी के ही कार्यकाल में हुआ था, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को परास्त किया था।
1999-दक्षेस का 2002 ई. में होने वाला शिखर सम्मेलन थिम्पू में कराये जाने की घोषणा।
2004-रोजर फेडरर ने हेम्बर्ग मास्टर्स खिताब जीता।
2006-हॉलीवुड की चर्चित अदाकारा ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामित नाओमी वाट्स को संयुक्त राष्ट्र संस्था का राजदूत बनाया गया।
2006-न्यूजीलैंड के 47 वर्षीय मार्क इंजलिस ऐसे पहले पर्वतारोही बन गए, जिन्होंने कृत्रिम पैरों के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर झण्डा फहराया।
2007-निकोलस सरकोजी का फ्रांस के राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल की शुरुआत।
2008-प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर थिम्पु पहुंचे।
2010-सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी प्रतियोगिता में पिछले विजेता भारत और दक्षिण कोरिया को बारिश के कारण मैच न हो सकने पर संयुक्त विजेता घोषित किया गया।
2013-अमरीकी वैज्ञानिकों को पहली बार क्लोन किए गए इंसानी भ्रूण से स्टेम सेल निकालने में सफलता मिली।
2014-भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा टाटा समूह के शीर्ष सदस्य रूसी मोदी का निधन।
2021-दाएं हाथ के बेहतरीन भारतीय तेज गेंदबाज राजेंद्र सिंह जडेजा का निधन।
2022-भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों में से एक कर्नल धर्मवीर सिंह का निधन।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App