GK: कौन थीं बिना ऑक्सीजन सिलेंडर माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली महिला?

By: May 15th, 2024 12:02 pm

कंपीटिशन के दौर में आज का युवा बेहतर भविष्य की कल्पना कर रहा है। कोई अफसर बनना चाहता है, तो कोई इंजीनियर। कोई शिक्षक बनना चाहता है, तो कोई सरकारी नौकर। कामयाबी किसी भी क्षेत्र में हो, मौजूूदा दौर में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं से गुजरना ही होगा। पीरक्षाओं का लेवल उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इसी कड़ी में हम आपके लिए लाए हैं भारतीय एवं विश्व इतिहास से जुड़ी अहम जानकारियां, जिनसे जुड़े सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में अकसर पूछे जाते हैं, तो आइए जानते हैं 15 मई का इतिहास…

1242-दिल्ली के सुलतान मुइजुद्दीन बहराम शाह की सेना ने विद्रोह कर दिया और सुलतान की हत्या कर दी।

1817-प्रख्यात विद्वान और धार्मिक नेता देवेंद्रनाथ ठाकुर का जन्म।

1907-महान क्रांतिकारी शहीद सुखदेव का जन्म।

1923-भारतीय हास्य अभिनेता का जॉनी वॉकर जन्म।

1935-मास्को मेट्रो लोगों के लिए खोला गया।

1940-दो भाइयों रिचर्ड और मौरिस मैकडॉनल्ड्स ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में मैकडॉनल्ड्स शुरू किया।

1957-ब्रिटेन के सप्लाई मंत्रालय ने घोषणा की कि प्रशांत महासागर में किए गए श्रृखंलाबद्ध परीक्षणों के अंतर्गत पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया गया था।

1958-सोवियत संघ ने स्पूतनिक-3 रॉकेट लांच किया।

1965-बालीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने का जन्म।

1993-भारत के प्रथम आर्मी कमांडर इन चीफ केएम करिअप्पा का निधन।

1995-एलीसन गारग्रीब्स बिना आक्सीजन सिलेंडर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं। एलीसन गारग्रीब्स एक ब्रिटिश पर्वतारोही थीं।

1998-भारतीय राजनीतिक दल जनता पार्टी के राजनेता राधिका रंजन गुप्ता का निधन।

1999-कुवैती सरकार द्वारा महिलाओं को संसदीय चुनावों में मताधिकार का हक प्रदत्त।

2001-इटली में दक्षिणपंथी गठबंधन को बहुमत।

2002-संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया।

2003-इराक युद्ध में अमरीकी सेनाओं के कमांडर टामी फ्रैक्स के खिलाफ ब्रुसेल्स की अदालत में युद्ध संबंधी मुकदमा दायर।

2005-20 साल बाद कनाडा में भारत का विमान उतरा।

2008-श्रीलंका सरकार ने आतंकवादी संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध दो साल के लिए बढ़ाया। भारतीय मूल की मंजूला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।

2010-राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत का निधन।

2017-भारतीय राज्य पुड्डुचेरी के भूतपूर्व चौथे मुख्यमंत्री सुब्रमण्यम रामास्वामी का निधन।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App