Himachal Election 2024: चुनावी रंजिश या कुछ और, कंदरेहड़ में फूंक दी स्कूटी
गगल। क्या शांत राज्य हिमाचल में चुनावों में राजनीति का स्तर बहुत गिरने लगा है। धर्मशाला विधानसभा हलके की कंदरेहड़ पंचायत में स्कूटी जलने की संदिग्ध घटना के बाद यह सवाल हर कोई पूछने लगा है। कंदरेहड़ पंचायत में सोमवार रात सडक़ किनारे पार्क एक स्कूटी जलकर राख हो गई। पीडि़त परिवार को आशंका है कि रंजिश के चलते यह वारदात अंजाम दी गई है।
स्कूटी के मालिक आयुष चौधरी ने बताया कि वह कंदरेहड़ के वार्ड नंबर तीन के रहने वाले हैं। आयुष ने यह स्कूटी एचपी 37 डी- 4320 दो माह पहले खरीदी थी। पिछली शाम काम निपटाने के बाद उन्होंने घर के पास सडक़ किनारे स्कूटी पार्क कर दी। आयुष ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उनके घर तक रोड नहीं है। इसी बीच सुबह चार बजे आयुष को उनके पड़ोसी ने बताया कि आपकी स्कूटी जल रही है। ऐसे में जब सभी लोग मौके पर पहुंचे, तो स्कूटी जल चुकी थी। आयुष की माता अंजना देवी भाजपा कार्यकर्ता हैं, वह सुधीर शर्मा को सपोर्ट कर रही हैं। अंजना को आशंका है कि स्कूटी को रंजिश के चलते किसी ने जलाया है। इस बारे में गगल थाना के एसआई विनोद ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर धर्मशाला के बुद्धिजीवी वर्ग ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पुलिस को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App