• About
  • Contact
  • CMD
  • Advertise
  • Jobs
  • Free Classifieds
  • Epaper
Divya Himachal
Divya Himachal
Divya Himachal
  • हिमाचल
  • देश-विदेश
  • स्थानीय
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किनौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहुल-स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • आर्थिक
  • खेल
  • विचार
    • संपादकीय
    • वैचारिक लेख
    • पाठकों के पत्र
    • प्रतिबिम्ब
    • दखल
    • अपनी माटी
    • मेरा पक्ष
    • हिमाचल फोरम
  • यूथ लाइफ
  • कर्मचारी
  • मैगजीन
    • आस्था
    • कम्पीटीशन रिव्यू
  • पड़ोस
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • Epaper
  • DH TV
विशेष

Himachal Election: हमीरपुर संसदीय सीट पर नजर, देश की हॉट सीट में शुमार

By: divyahimachal May 31st, 2024 12:08 am
Please wait...

दिव्य हिमाचल निशुल्क न्यूज़लैटर

* आपकी पसंद और आवश्यकता के सभी समाचार एक साथ
* ⁠विशेष समाचारों की तुरंत नोटिफिकेशन, ताकि आप पढ़ें सबसे पहले
… तो फिर इंतजार कैसा?
इस निशुल्क सुविधा का लाभ उठाने के लिए दर्ज करें निम्न जानकारी और निरंतर जुड़े रहें हिमाचल व देश-दुनिया के साथ 
SIGN UP FOR NEWSLETTER NOW
×

देश की हॉट सीट में शुमार, दोनों दलों ने जमाया प्रचार

सिटी रिपोर्टर-ऊना

प्रदेश में लोकसभा चुनावों का काउंटडाउन शुरू हो गया है। अंतिम चरण के चुनाव पहली जून यानी कल होंगे और लोकतंत्र के इस महापर्व में हिमाचल पूर्णाहुति डालेगा। दोनों प्रमुख पार्टियों भाजपा व कांग्रेस के स्टार प्रचारक हिमाचल में जनसभाएं करने पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी व कांग्रेस राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी प्रदेश के जिलों में जनसभाएं कर चुके हैं। वहीं दोनों प्रमुख दलों के नेता व कार्यकर्ता अपने-अपने प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार में डटे हुए हैं। संसदीय क्षेत्र हमीरपुर की हॉट सीट पर सभी की नजरें हैं, क्योंकि इस सीट पर भाजपा के युवा नेता अनुराग ठाकुर जीत का चौका लगा लगा चुके हैं और इस बार पार्टी पांचवीं जीत दर्ज करने का दावा कर रही है। कांगे्रस के पास इनका कोई तोड़ नहीं है। 2014 के चुनावों में सुजानपुर से राजिंद्र राणा को कांग्रेस ने अनुराग के खिलाफ मैदान में उतारा था, लेकिन वे जीत नहीं सके। फिर 2019 में बिलासपुर जिला से रामलाल ठाकुर अनुराग के खिलाफ चुनाव लड़े, लेकिन वे भी जीत नहीं सके। अगर वर्ष 2014 के आंकड़ें देखें तो हरोली विधानसभा क्षेत्र को छोडक़र ऊना की बाकी चारों विधानसभा क्षेत्र से अनुराग ठाकुर को बढ़त मिली है। इन चुनावों में ऊना जिला से अनुराग ठाकुर को 1,34,626 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राजिंद्र राणा को 1,14,303 मत पड़े थे।

वहीं अगर वर्ष 2019 के आंकड़ों की बात करें तो अनुराग ठाकुर को ऊना जिला से 2,04,726 और उनके विरोधी रामलाल ठाकुर को मात्र 95,772 वोट पड़े थे। जिनमें कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से अनुराग ठाकुर को 27 हजार 227 की लीड के साथ सर्वाधिक 43,672 वोट पड़े थे। दोनों दलों से दिग्गज नेता सतपाल सत्ती व मुकेश अग्रिहोत्री ऊना जिला से संबंधित हैं। 2019 में सतपाल सत्ती के हाथ प्रदेश भाजपा की कमान थी तो हरोली के विधायक मुकेश अग्रिहोत्री नेता प्रतिपक्ष थे और कुटलैहड़ से वीरेंद्र कंवर मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री थे। 2014 के लोकसभा चुनावों में पूर्व कांग्रेस सरकार में उद्योगमंत्री रहते हुए मुकेश अग्रिहोत्री ने मोदी लहर के बावजूद हरोली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजिंद्र राणा को 6960 मतों की बढ़त दिलाई थी। तब ऊना के केवल हरोली विधानसभा क्षेत्र से ही कांग्रेस प्रत्याशी राजिंद्र राणा को लीड मिली थी, लेकिन 2019 में मुकेश अग्रिहोत्री कांग्रेस प्रत्याशी को लीड नहीं दिलवा पाए थे। अब उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री के सामने अपने विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को लीड दिलवाना चुनौती रहेगा।

वर्ष 2014 के आंकड़े

विस क्षेत्र अनुराग राजिंद्र
चिंतपूर्णी 25,682 22,078
गगरेट 26,248 20,581
हरोली 23,157 30,117
ऊना 31,007 19,592
कुटलैहड़ 28,532 21,935

वर्ष 2019 के आंकड़े
विस क्षेत्र अनुराग ठाकुर रामलाल ठाकुर मार्जिन
चिंतपूर्णी 38,552 19,188 19,364
गगरेट 40,885 18,630 22,255
हरोली 38,820 23,299 15,521
ऊना 42,797 18,210 24,587
कुटलैहड़ 43,672 16,445 27,227


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App

यह भी देखें

  • हमलों से कांपा पश्चिम एशिया, पढ़ें देश-विदेश की टॉप न्यूज एक क्लिक पर
  • नहीं बढ़ेगा नगर परिषद नालागढ़ का दायरा
  • वीकेंड पर सैलानियों से गुलजार हुआ सोलन शहर


Topics

  • Himachal News Live
  • Punjab / Haryana News

Featured

  • epaper
  • Advertise with Us

Trending

  • स्थानीय
  • आर्थिक
  • मैगजीन
  • राशिफल

Important Links

  • चक दे हिमाचल
  • DH TV
  • विचार
  • यूथ लाइफ
  • कर्मचारी

Follow Us

Download Apps

© 2023 Managed by Himachal Digital Media. All Rights Reserved

  • About
  • Contact
  • Advertise
  • Jobs
  • Free Classifieds
  • Epaper
  • Privacy Policy