• About
  • Contact
  • CMD
  • Advertise
  • Jobs
  • Free Classifieds
  • Epaper
Divya Himachal
Divya Himachal
Divya Himachal
  • हिमाचल
  • देश-विदेश
  • स्थानीय
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किनौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहुल-स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • आर्थिक
  • खेल
  • विचार
    • संपादकीय
    • वैचारिक लेख
    • पाठकों के पत्र
    • प्रतिबिम्ब
    • दखल
    • अपनी माटी
    • मेरा पक्ष
    • हिमाचल फोरम
  • यूथ लाइफ
  • कर्मचारी
  • मैगजीन
    • आस्था
    • कम्पीटीशन रिव्यू
  • पड़ोस
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • Epaper
  • DH TV
विशेष

Rohit Sharma: मुंबई नहीं, विश्व का राजा है हिटमैन, ऐसा कमाल करने वाला एकमात्र खिलाड़ी

By: divyahimachal May 21st, 2024 1:08 pm
Please wait...

दिव्य हिमाचल निशुल्क न्यूज़लैटर

* आपकी पसंद और आवश्यकता के सभी समाचार एक साथ
* ⁠विशेष समाचारों की तुरंत नोटिफिकेशन, ताकि आप पढ़ें सबसे पहले
… तो फिर इंतजार कैसा?
इस निशुल्क सुविधा का लाभ उठाने के लिए दर्ज करें निम्न जानकारी और निरंतर जुड़े रहें हिमाचल व देश-दुनिया के साथ 
SIGN UP FOR NEWSLETTER NOW
×

दिव्य हिमाचल डेस्क

आईपीएल-2024 में मुंबई इंडियंस की परफार्मेंस सबसे खराब रही है। कुल 14 मैचों में मुंबई की टीम सिर्फ चार मैच ही जीत सकी। प्वाइंट्स टेबल में वह सबसे नीचे रही। इसका शायद एक कारण यह भी रहा कि मुंबई की कमान हिटमैन रोहित शर्मा के पास नहीं थी, लेकिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके रिकार्ड क्रिकेट जगत में तोडऩा नामुमकिन हैं।

भारत क्या विश्व क्रिकेट इतिहास में रोहित शर्मा जैसा खिलाड़ी नहीं है, जो हिटमैन के रिकार्ड को छू सके। ऐसे में उन्हें विश्व का राजा कहें, तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। विश्व क्रिकेट में रोहित शर्मा एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तीन बार दोहरा शतक जड़ा है। बड़ी बात यह है कि यह सभी शतक उन टीमों के खिलाफ हैं, जो वल्र्ड चैंपियन रह चुकी हैं। इनमें से 2 बार दोहरे शतक को पूर्व विश्व चैंपियन श्रीलंका के खिलाफ हैं, जबकि एक मौजूदा विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया के खिलाफ है। वर्ष 2013 में रोहित ने आस्टे्रलिया के खिलाफ 209 रन बनाए। वर्ष 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाए। इसके बाद वर्ष 2017 में एक बार फिर श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 208 रन की पारी खेली। यह एक विश्व रिकार्ड है। क्रिकेट वनडे इतिहास में अब तक 14 दोहरे शतक हैं, जिनमें से तीन रोहित के नाम हैं।

एक पारी में सबसे ज्यादा रन
एकदिवसीय क्रिकेट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा के नाम ही हैं। रोहित शर्मा ने वर्ष 2014 में ईडन गार्डन के मैदान मेें श्रीलंका के खिलाफ 264 रन की ऐतिहासिक पारी खेली है, जो कि एक विश्व रिकार्ड है। उनके बाद मार्टिन गुप्टिल का नंबर आता है, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 237 रन की पारी खेली है। रोहित शर्मा की श्रीलंका के खिलाफ 173 गेंदों में 264 रन की पारी क्रिकेट इतिहास में विश्व रिकार्ड है, जिसे तोड़ पाना नामुमकिन सा लगता है।

एक पारी में सबसे ज्यादा चौक्के
एक पारी में सबसे ज्यादा चौक्के लगाने का विश्व रिकार्ड भी रोहित शर्मा के नाम है। श्रीलंका के खिलाफ 264 रन की पारी खेलते हुए रोहित शर्मा ने 33 चौक्के लगाए थे। ऐसे कारनामा करने वाले रोहित शर्मा विश्व के पहले खिलाड़ी हैं। उनके बाद क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का नाम आता है, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक पारी में 25 चौक्के लगाए हैं।

सबसे ज्यादा शतक
विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक भी रोहित शर्मा के नाम हैं। रोहित ने वर्ष 2015 से लेकर अब तक विश्व कप में सात शतक जड़ें। उनके बाद डेविड वार्नर और सचिन तेंदुलकर 6-6 शतक जड़े हैं, जबकि तीसरे नंबर पर विराट कोहली, कुमार संगाक्कारा और रिक्की पोंटिंग हैं, जिन्होंने विश्व कप में पांच-पांच शतक लगाए हैं।

सबसे ज्यादा सिक्सर
इंटरनेशल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के भी रोहित शर्मा के नाम हैं, तभी तो उन्हें हिटमैन कहा जाता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 597 छक्के लगाए हैं, क्रिस गेल को पीछे छोड़ा है। सबसे ज्यादा 100 छक्के आस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़े हैं। उनके बाद वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 553 छक्कों के साथ दूसरे और पाकिस्तान के शाहिद अफ्रीदी 476 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि रोहित ने इन छक्कों को मारने के लिए तीनों फार्मेट में सिर्फ 472 मैच खेले हैं, जबकि क्रिस गेल ने 483 और शाहिद अफरीदी ने 524 मैच खेले हैं।

तीन बार डबल सेंचुरी
रोहित ने वनडे फार्मेट में तीन बार दोहरा शतक जड़ा है। वर्ष 2013 में रोहित ने आस्टे्रलिया के खिलाफ 209 रन बनाए। वर्ष 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाए। इसके बाद वर्ष 2017 में एक बार फिर श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 208 रन की पारी खेली। यह एक विश्व रिकार्ड है। क्रिकेट वनडे इतिहास में अब तक 14 दोहरे शतक हैं, जिनमें तीन रोहित के नाम हैं।

भारत के नाम सबसे ज्यादा शतक
क्रिकेट में भारत के नाम सबसे ज्यादा दोहरे शतक हैं। भारत की ओर से सबसे ज्यादा दौहरे शतकों में तीन रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, शुभमन गिल व इशान किशन के नाम एक-एक दोहरा शतक है। यानी कि अब तक, जो 14 दोहरे शतक हैं, उनमें से सात भारत के नाम हैं।

विश्व कप में सर्वाधिक छक्के
विश्वकप में सर्वाधिक छक्कों का रिकार्ड भी रोहित शर्मा के नाम है। रोहित ने विश्वकप में 28 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 166 चौक्के और 54 छक्के जड़े हैं। विश्वकप में छक्कों के मामले में वह सबसे आगे हैं, जबकि विश्वकप में सर्वाधिक 241 चौक्के सचिन तेंदुलकर ने जड़े हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App

यह भी देखें

  • अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस कब मनाया जाता है?
  • तेज बारिश ने रोका प्रो-हिमाचल प्रीमियम क्रिकेट लीग का फाइनल
  • सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आउट, छठी और नौवीं कक्षा में दाखिले को हुआ था एग्जाम


Topics

  • Himachal News Live
  • Punjab / Haryana News

Featured

  • epaper
  • Advertise with Us

Trending

  • स्थानीय
  • आर्थिक
  • मैगजीन
  • राशिफल

Important Links

  • चक दे हिमाचल
  • DH TV
  • विचार
  • यूथ लाइफ
  • कर्मचारी

Follow Us

Download Apps

© 2023 Managed by Himachal Digital Media. All Rights Reserved

  • About
  • Contact
  • Advertise
  • Jobs
  • Free Classifieds
  • Epaper
  • Privacy Policy