आपदा में खामोश भाजपा को चुनाव में याद आया हिमाचल

By: May 26th, 2024 12:58 am

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा ने हमीरपुर-धर्मपुर में की जनसभाएं, भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर पर किए तीखे हमले
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-हमीरपुर,धर्मपुर
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा ने हमीरपुर और धर्मपुर में चुनाव प्रचार करते हुए सभाएं की। इन सभाओं में उनके साथ धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जैसे आपदा में गायब रहने वाले अनुराग ठाकुर को चुनावों के दिनों में हिमाचल की याद आई है। वैसे ही केंद्र के भाजपा नेताओं को भी हिमाचल अब दिखाई पडऩे लगा है। यह ऐसा कुनबा है जो सिर्फ हिमाचल को वोटों के लिए लूटने आता है। उसके बाद इस पूरे कुनबे का हिमाचल से कोई नाता नहीं रहा है। रायजादा ने कहा कि जनता इस बात पर ध्यान दें कि इस कुनबे के नेता हिमाचल को दूसरा घर कहते हैं लेकिन यह सिर्फ चुनावों के दिनों में ही हिमाचल आते हैं।

यदि सच में हिमाचल उनका दूसरा घर है और हिमाचल से उन्हें विशेष प्रेम है तो बिना चुनावों के 10 सालों में हिमाचल क्यों नहीं आए? क्यों सिर्फ चुनावों के दौरान ही यह हिमाचल में दनदनाते हैं? रायजादा ने कहा कि इस भाजपा के इस कुनबे को आपदा के समय हिमाचल की याद क्यों नहीं आई? क्यों आपदा के दौरान हिमाचल को विशेष आर्थिक पैकेज नहीं दिया? जनता को इनसे सवाल करना चाहिए और इनकी मंशा को जान लेना चाहिए। सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि अनुराग ठाकुर 4 बार सांसद बनते रहे लेकिन उपलब्धि के नाम पर उनके पास कुछ नहीं है। अपने ही ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर अनुराग हमीरपुर तक एक इंच भी रेल लाइन नहीं डलवा पाए हैं। दूसरों की उपलब्धियों को अपना बताकर काम नहीं चलने वाला। रायजादा ने कहा कि जीत के बाद संसदीय क्षेत्र की ओर अनुराग मुंह भी नहीं करते और जनता से तो क्या मिलना बल्कि अपने कार्यकत्र्ताओं से भी नहीं मिलते हैं।

अनुराग कभी नहीं उठा पाते संसदीय क्षेत्र के लिए आवाज
कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत में अनुराग ठाकुर को रेल के मुद्दे के अलावा संसद में हिमाचल की आवाज न उठाने पर घेरते हुए कहा कि यह चुनाव कांग्रेस पार्टी नहीं, बल्कि हिमाचल की जनता लड़ रही है और कांग्रेस सभी सीटों पर विजय परचम लहराएगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक व कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र वर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेश ठाकुर भी मौजूद रहे। रायजादा ने कहा कि अनुराग ठाकुर अभी तक राष्ट्रीय मुददों पर ही बात करते नजर आए है। उन्होंने अनुराग ठाकुर से पूछा कि 1990 से पहले रेललाइन डाली जा चुकी थी तो क्या वह उस समय अपनी राजनीति शुरू कर चुके थे। उन्होंने कहा कि ऊना से तलवाडा तक रेल लाइन नहीं पहुंचा पाए है और कांग्रेस द्वारा करवाए काम पर अपना नाम देने की राजनीति कर रहे हैं।

कब डाले जाएंगे 15 लाख रुपए
सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि अम्ब में शिगूफे छोडकऱ जाने वाले अमित शाह यह हिमाचल की जनता को बताकर नहीं गए कि पूर्व में किए 15 लाख रुपए का वायदे का क्या हुआ? हर वर्ष 2 करोड़ नौकरियों का क्या हुआ? कितने लोगों को रोजगार दिया? यह नहीं बताकर गए कि 400 में मिलने वाला सिलंडर अब 1200 रुपए में क्यों मिल रहा है?


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App