हथियारों सहित विक्की गौंडर गैंग का सदस्य गिरफ्तार

By: May 15th, 2024 11:14 am

जालंधर। पंजाब के जालंधर में पुलिस ने संगठित अपराध पर चल रही कार्रवाई के तहत बुधवार को विक्की गौंडर गैंग के साथी नवीन सैनी उर्फ चिंटू को गिरफ्तार किया। वह पिछले नौ महीने से फरार था। पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने बताया कि यह गिरोह हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी, हत्या का प्रयास, जबरन वसूली और अन्य जैसे कई जघन्य अपराधों में शामिल है। पुलिस ने नवीन सैनी से पांच पिस्तौल भी बरामद किए हैं। स्वपन शर्मा ने बताया कि सैनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज स्थापित करने के लिए जांच जारी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App