कालीकट के कौन से क्षेत्र में पहुंचे थे वास्कोडिगामा
कंपीटिशन के दौर में आज का युवा बेहतर भविष्य की कल्पना कर रहा है। कोई अफसर बनना चाहता है, तो कोई इंजीनियर। कोई शिक्षक बनना चाहता है, तो कोई सरकारी नौकर। कामयाबी किसी भी क्षेत्र में हो, मौजूूदा दौर में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं से गुजरना ही होगा। पीरक्षाओं का लेवल उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इसी कड़ी में हम आपके लिए लाए हैं भारतीय एवं विश्व इतिहास से जुड़ी अहम जानकारियां, जिनसे जुड़े सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में अकसर पूछे जाते हैं, तो आइए जानते हैं 17 मई का इतिहास…
1498-वास्कोडिगामा ने कालीकट (केरल) के नजदीक कप्पडु में पहली बार लंगर डाला। उस समय कालीकट के राजा जमोरिन थे। वास्कोडिगामा ईयाइयों और मसालों की खोज में भारत आए थे। वह यहां से 29 अगस्त, 1498 को चले गए।
1540-शेरशाह ने हरदोई में हुमायूं को मात दी। इसे इतिहास में कन्नौज की लड़ाई के नाम से जाना जाता है।
1749-प्रसिद्ध कार्यचिकित्सक तथा चेचक के टीके के आविष्कारक एडवर्ड जेनर का जन्म।
1769-ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।
1857-बहादुर शाह जफर द्वितीय को स्वतंत्र मुगल बादशाह घोषित किया गया।
1949-भारत ने राष्ट्रमंडल देशों के समूह में बने रहने का फैसला किया।
1951-प्रसिद्ध भारतीय गज़़ल और पाश्र्वगायक पंकज उदास का जन्म।
1953- हिंदी सिनेमा की चरित्र अभिनेत्री प्रीति गांगुली का जन्म।
1972-पद्मश्री से सम्मानित भारतीय मूर्तिकार रघुनाथ कृष्ण फडक़े का निधन।
1974-आयरलैंड के डबलिन शहर में तीन कार बम धमाकों में 23 लोगों की मौत और 100 से अधिक घायल हुए।
1975-जापानी महिला श्रीमती जुनको तैबेई माउंट एवरेस्ट पर चढऩे वाली प्रथम महिला बनी।
1987-सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया।
2000-रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि की मंजूरी प्रदान की।
2002-पाकिस्तान में मृत अमरीकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव कब्रिस्तान से बरामद।
2007-भारत-पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू।
2008-बिहार के परिवहन मंत्री रामानन्द प्रताप सिंह न नीतीश मंत्रिमण्डल से इस्तीफा दिया।
2008-तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया।
2010-भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए।
2010-भारत ने दो हजार किलोमीटर तक मार करने में सक्षम अग्नि-2 प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया।
2014-भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा होटल लीला समूह के संस्थापक सीपी कृष्णन नायर का निधन।
2021-भारतीय चिकित्सक और हृदय रोग विशेषज्ञ केके अग्रवाल का निधन।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App