कुल्फी खिलाने के बहाने 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म
बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी के समीप एक व्यक्ति ने कुल्फी खिलाने के बहाने ले जाकर पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोद ने बताया कि समीप के एक ग्राम में पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी एक महीने पहले ही गुजरात से मजदूरी कर अपने गांव लौटा है। वह अक्सर उस बालिका को घुमाने ल ले जाता था। कल भी उसके नाना के पास से उसे कुल्फी का खिलाने के बहाने ले गया और उससे दुष्कर्म किया। जब बालिका नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन हुई और डायल 100 के माध्यम से उसे बड़वानी लेकर आए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर 25 वर्षीय आरोपी को गिरफ्त में ले लिया।
उन्होंने बताया कि बालिका का आईसीयू बड़वानी जिला अस्पताल में रखकर उपचार किया गया। इसके बाद उसे एहतियात के तौर पर कल रात इंदौर रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिए जाने के चलते सारे साइंटिफिक एविडेंस कलेक्ट कर लिए गए जो उसे दंडित करने में सहायक होंगे। निमाड़ रेंज के डीआईजी अतुल सिंह ने बताया कि इस मामले को चिन्हित अपराध स्कीम में नोटिफाई किया गया है और फास्ट ट्रैक में मुकदमा चला कर शीघ्र ही आरोपी को दंड दिलाया जाएगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App