Boat Accident: कांगो में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी नाव नदी में पलटी, 80 लोगों की मौ*त

By: Jun 13th, 2024 11:45 am

कांगो में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां राजधानी किंशासा के पास एक नदी में यात्रियों से भरी नाव पलट गई। हादसे में नाव में सवार 80 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य ने तैरकर जान बचाई। हादसे के समय नाव में 270 से अधिक यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसे के समय यह नाव सैकड़ों यात्रियों को लेकर किंशासा जा रही थी। इसी दौरान बीच रास्ते इंजन में खराबी की वजह से नाव नदी में पलट गई। मुशी जिले में जल आयुक्त रेन मेकर ने हादसे को लेकर बताया कि नाव नदी किनारे से टकरा गई और टूट गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App