• About
  • Contact
  • CMD
  • Advertise
  • Jobs
  • Free Classifieds
  • Epaper
Divya Himachal
Divya Himachal
Divya Himachal
  • हिमाचल
  • देश-विदेश
  • स्थानीय
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किनौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहुल-स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • आर्थिक
  • खेल
  • विचार
    • संपादकीय
    • वैचारिक लेख
    • पाठकों के पत्र
    • प्रतिबिम्ब
    • दखल
    • अपनी माटी
    • मेरा पक्ष
    • हिमाचल फोरम
  • यूथ लाइफ
  • कर्मचारी
  • मैगजीन
    • आस्था
    • कम्पीटीशन रिव्यू
  • पड़ोस
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • Epaper
  • DH TV
विशेष

गर्मियों में पीएं बेल का शरबत, मिलेंगे बेमिसाल फायदे…

By: divyahimachal Jun 8th, 2024 7:41 pm
Please wait...

दिव्य हिमाचल निशुल्क न्यूज़लैटर

* आपकी पसंद और आवश्यकता के सभी समाचार एक साथ
* ⁠विशेष समाचारों की तुरंत नोटिफिकेशन, ताकि आप पढ़ें सबसे पहले
… तो फिर इंतजार कैसा?
इस निशुल्क सुविधा का लाभ उठाने के लिए दर्ज करें निम्न जानकारी और निरंतर जुड़े रहें हिमाचल व देश-दुनिया के साथ 
SIGN UP FOR NEWSLETTER NOW
×

दिन पर दिन गर्मीं बढ़ती जा रही है, हर रोज पड़ रही तेज लू सभी के लिए जान की दुश्मन बनी हुई है। लू जिसे हम हीट स्ट्रॉक भी कहते हैं, उससे बचने के लिए लोग क्या कुछ नहीं कर रहे हैं। ऐसे में इन गर्मियों में सेहतमंद ड्रिंक के तौर पर कई पेय पदार्थों का सेवन किया जाता है, जिनमें से एक है बेल का शरबत। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेल एक ऐसा फल है, जिसे खाने से कई प्रकार के ढेरों फायदे होते है। इसमें बहुत से पौष्टिक तत्त्व होते हैं। गर्मियों में बेल का श्रबत पीने से कई तरह की परेशानियों से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

लू से बचाव

छोटों से लेकर बड़ों तक कोई भी गर्मियों में लू की चपेट में आ सकता है। बेल का शरबत शरीर को ठंडक पहुंचाता है और लू से बचाता है। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

खुल जाएंगी आंतें

पाचन खराब होने पर आंतों का संकुचन कम हो जाता है, जो कब्ज का कारण बनता है। गर्मी में डिहाइड्रेशन इस समस्या को गंभीर बना सकती है, मगर बेल का शरबत पानी की पूर्ति करके आंतों को रिलेक्स करता है और संकुचन सामान्य करने में मदद करता है।

देता है ठंडक

बेल के रस को शहद के साथ मिलाकर पीने से एसिडिटी में राहत मिलती है। अगर आपके मुंह में छाले हो गए हैं, तो भी इसका सेवन फायदेमंद रहेगा। गर्मी के लिहाज से ये एक बेहतरीन पेय है। एक ओर जहां ये लू से बचाव करता है, वहीं शरीर को अंदर से ठंडक देने का काम करता है।

हृदय रोग में लाभदायक

दिल की बीमारी में बेल बहुत उपयोगी है। पके हुए बेल के जूस में थोडा़ सा घी मिला लें। दिल से संबंधित बीमारियों जैसे हार्ट स्ट्रॉक और हार्ट अटैक से बचने के लिए इस मिक्सचर को अपनी रोज की डाइट में शामिल कर लीजिए। इसके सेवन से आप हार्ट अटैक से काफी हद तक बचे रहेंगे। हार्ट के अलावा बेल का शरबत ब्लड शुगर के लेवल को भी लगभग 50: से ज्यादा तक कम कर सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर में लाभदायक

जो लोग हाई बीपी यानी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं, वह भी हर रोज बेल के शरबत का सेवन कर सकते हैं। इसमें पोटाशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हाई बीपी को कम करने का काम करती है। इसके अलावा ये नसों को सुकून देने का काम करता है। चिलचिलाती गर्मी में यह एक शीतल और तरावट देने वाला ड्रिंक है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App

यह भी देखें

  • हेल्थ सेक्टर में jica की एंट्री, अस्पतालों में व्यवस्था सुधारने के लिए 1384 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी
  • मोसाद मुख्यालय पर हमला, CM की तारीफ, छह राज्यों में एक साथ छापामारी, पढ़ें देश दुनिया की बड़ी खबरें
  • मिंजर की तैयारियां तेज, चौगान जांचा


Topics

  • Himachal News Live
  • Punjab / Haryana News

Featured

  • epaper
  • Advertise with Us

Trending

  • स्थानीय
  • आर्थिक
  • मैगजीन
  • राशिफल

Important Links

  • चक दे हिमाचल
  • DH TV
  • विचार
  • यूथ लाइफ
  • कर्मचारी

Follow Us

Download Apps

© 2023 Managed by Himachal Digital Media. All Rights Reserved

  • About
  • Contact
  • Advertise
  • Jobs
  • Free Classifieds
  • Epaper
  • Privacy Policy