फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर धरा, भर्ती के नाम पर दो युवतियों से ठगे थे चार लाख

By: Jun 15th, 2024 12:08 am

निजी संवाददाता— फिरोजपुर

पंजाब विजिलेंस विभाग ने पंजाब के फिरोजपुर में एक फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस विभाग ने ब्यूरो का फर्जी इंस्पेक्टर बनकर दो लड़कियों से ठगी करने के आरोप में फिरोजपुर के गांव नवां सत्यावाला के पूर्व सैनिक जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया है, उसने उक्त लड़कियों को पंजाब पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देकर 425000 रुपए ठग लिए।

इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ यह मामला जरनैल सिंह, निवासी गांव गुंदर पंजग्रेन, तहसील गुरुहरसहाय, फिरोजपुर द्वारा दर्ज की गई ऑनलाइन शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने उक्त जालसाज के साथ बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया। शिकायतकर्ता ने यह रिकार्डिंग सबूत के तौर पर विजिलेंस ब्यूरो को सौंपी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App