Himachal Upchunav: नालागढ़-हमीरपुर-देहरा में कांग्रेस ने उतारी ‘फौज’

By: Jun 20th, 2024 12:01 am

उपचुनाव के लिए मंत्रियों के हवाले किए तीनों विधानसभा क्षेत्र, सीपीएस-विधायक समन्वयक बनाए

विशेष संवाददाता — शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने तीनों उपचुनाव नालागढ़, हमीरपुर और देहरा विधानसभा के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को चुनाव के प्रचार-प्रसार की महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप दी हंै। नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के साथ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. कर्नल धनीराम शांडिल, पूर्व गंगूराम मुसाफिर, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक कुलदीप सिंह राठौर, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर ठाकुर, मोहन लाल ब्राक्टा, रामकुमार चौधरी विधायक अजय सोलंकी और विनोद सुल्तानपुरी को समन्वयक बनाया गया है।

हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में टीसीपी व तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के साथ राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, रंगीला राम राव, 7वें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल, विधायक चंद्रशेखर, राकेश कालिया, नीरज नैयर, सुरेश कुमार, हरीश जनारथा, भुवनेश्वर गौड़, सुदर्शन सिंह बबलू, रंजीत राणा और विवेक शर्मा को समन्वयक बनाया गया है। उनकी यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी गई है।

देहरा में ये संभालेंगे प्रचार-प्रसार का जिम्मा

देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए कृषि मंत्री चंद्र कुमार के साथ पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, कुलदीप कुमार, पंचायती राजमंत्री अनिरुद्ध सिंह, युवा खेल सेवाएं मंत्री यादवेंद्र गोमा, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर एस बाली, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, विधायक भवानी पठानिया, संजय रत्न, डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया, मलिंदर राजन और अनुराधा राणा को समन्वयक बनाया गया है। प्रतिभा सिंह ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सुनील शर्मा बिट्टू, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, पवन ठाकुर और विजय पाल सिंह को चुनाव समन्वयक के तौर पर तैनात किया है।

नालागढ़ से दो नामांकन

शिमला — तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए होने वाले उप-चुनाव के लिए नामांकन के पांचवें दिन नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से हरदीप सिंह बावा (44) ने इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी तथा परमिंदर कौर बावा (43) पत्नी हरदीप सिंह बावा गांव ढ़ाणा, डाकघर भाटियां, तहसील नालागढ़ ने कांग्रेस की कवरिंग प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। दूसरी तरफ, हमीरपुर और देहरा विधानसभा क्षेत्रों में कोई भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App