नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले, उपचुनाव के लिए सरकार जिम्मेदार

By: Jun 21st, 2024 12:07 am

नालागढ़ में भाजपा प्रत्याशी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष का प्रदेश सरकार पर हमला

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नालागढ़

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह उपचुनाव मुख्यमंत्री की तानाशाही की वजह से हो रहे हंै। प्रदेश में जो भी हालात बने हैं, उसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री स्वयं हैं। जिस तरीके का व्यवहार उन्होंने विधायकों के साथ किया, उसी का नतीजा रहा कि केएल ठाकुर समेत अन्य विधायकों को इस्तीफ़ा देना पड़ा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ज़बरदस्ती अपनी बात मनवाना चाहते हैं, चाहे निर्दलीय विधायक हों या उनकी पार्टी के विधायक। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब मुख्यमंत्री की तानाशाही के खि़लाफ़ सरकार से आवाज़ उठी हो। इसके पहले कैबिनेट के मंत्री रोते हुए देखे गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक से लेकर पार्टी के नेता और अध्यक्ष तक सरकार के कामकाज को लेकर अंगुली उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग को ठगने का काम किया है, कांग्रेस सरकार को आज पूरे प्रदेश ने नकार दिया है।

जयराम ठाकुर ने दावा किया कि इस बार के विधानसभा उपचुनाव में भाजपा सभी सीटें जीतेगी। जयराम ठाकुर ने नालागढ़ के भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर के लिए वोट मांगते हुए कहा कि नालागढ़ से आप सभी भाजपा को जिताते हैं तो बहुत जल्दी ही प्रदेश को इस तानाशाही से मुक्ति मिलेगी। इस मौक़े पर उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर, राजसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार, शिमला के सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व संसद वीरेंद्र कश्यप, पूर्व विधायक परमजीत सिंह प मी, लखविन्द्र राणा समेत स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता समेत भारी सं या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

क़ानून व्यवस्था बेहाल

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है, कोर्ट परिसर के पास दिन दहाड़े गोलियां चल रही हैं। लोगों की बेरहमी से हत्या हो रही है। बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी आपराधिक घटनाएं हो रही है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है, इस तरह की घटनाओं से देवभूमि की छवि खऱाब हो रही है। लेकिन मुख्यमंत्री को सिर्फ़ अपनी कुर्सी बचाने से मतलब है।

बिंदल का आरोप, प्रदेश में रिश्तेदारों-मित्रों की सुनवाई

नालागढ़ — भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को नया पदनाम मिल चुका है यह सरकार पति-पत्नी और मित्रों की सरकार है। नालागढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला और प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया। उन्होंने कहा कि तीनों विधानसभा उपचुनावों में जनता कांग्रेस को करारा सबक सिखाएगी। डा बिंदल ने कहा कि यह मुख्यमंत्री केवल मित्रों के है, जब बिजली-पानी देने की बात आती है, तो खजाना खाली होने का रोना रोते हैं, पर जब कैबिनेट रैंक बांटने की बात आती है, तो कैबिनेट फॉर सेल के बोर्ड लगा देते हैं। इस सरकार के पास नालागढ़ को बिजली देने के लिए नहीं है। इनको चिंता है तो केवल अपने रिश्तेदारों और मित्रों की। ऐसा एक भी काम मुख्यमंत्री गिना दें, जो उन्होंने इस क्षेत्र के लिए किया है। प्रदेश में आजकल कानून व्यवस्था बेहाल हो गई है

अनुराग बोले, वादाखिलाफी कांग्रेस की पुरानी आदत

नालागढ़ — भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भेदभाव और वादाखि़लाफ़ी कांग्रेस का असली चाल, चरित्र और चेहरा हैं। आज देश भर में कांग्रेस के दफ्तरों के बाहर महिलाएं पैसे लेने के लिए लाइन लगा कर खटाख़ट-खटाखट दरवाज़ा खटखटा रही हैं, लेकिन अंदर से कोई दरवाज़ा नहीं खोल रहा। यही कांग्रेस के झूठे दावों और वादों की सच्चाई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ये शब्द नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर के नामांकन कार्यक्रम के दौरान आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहे। श्री ठाकुर ने अपने संबोधन में भाजपा प्रत्याशी के एल ठाकुर को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्ववान किया। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने लोकसभा चुनाव में हर ताकत का इस्तेमाल किया, लेकिन फिर भी लोगों ने हर हलके से भाजपा को भरपूर सर्मथन दिया। मोदी सरकार ने तीन बार पेट्रोल और डीजल का दाम कम किया, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल के छह महीने में ही दो बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए। श्री ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के जंगलों में आग लगी है और लोग पानी को तरस रहे हैं लेकिन सरकार खामोश है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री यह सब देखने की बजाय अपने धर्मपत्नी को चुनाव लड़ाने में व्यस्त हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की घोर अनदेखी हो रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App