हिमाचल प्रदेश में कब से बदलेगा मौसम, जानिए
प्रदेश के तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की कमी
विशेष संवाददाता-शिमला
हिमाचल में प्री मानसून की बारिश असर अब गिरते तापमान के रूप में देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। ऊना में भी तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि दो दिन पहले तक यहां तापमान 40 डिग्री से पार था। शिमला के तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिली है। यहां शुक्रवार को तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को ऊना में 36.6 डिग्री, धौलाकुआं 35.0, बिलासपुर 34.3, हमीरपुर 33.8, नाहन 32.4, सुंदरनगर 30.6, कांगड़ा 30.2, सोलन 29.5, मंडी 28.5, चंबा 28.4 और शिमला में शिमला 23.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने 26 जून से एक बार फिर मौसम के खराब होने की संभावना है। मौसम विभाग ने जून के आखिरी हफ्ते में मानसून के हिमाचल पहुंचने की संभावना जताई है। इसके तहत 26 जून से लगातार बारिश का दौर शुरू होगा। विभाग ने तेज गर्जना के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।
…राकेश शर्मा
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App