कमलेश-पुष्पेंद्र के नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगी प्रतिभा सिंह
विशेष संवाददाता — शिमला
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह शुक्रवार को हमीरपुर और देहरा के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह हमीरपुर में डाक्टर पुष्पेंद्र वर्मा और देहरा में कमलेश ठाकुर के विधानसभा उपचुनाव के नामांकन में मौजूद रहेंगी। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश के तीन उपचुनाव के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरने को कहा है। उन्होंने हमीरपुर और देहरा ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ नामंकन के बाद होने वाली जनभाओं की तैयारियों की जानकारी ली है। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक पदाधिकारियों से चुनाव तैयारियों को लेकर फीडबैक भी लिया।
प्रतिभा सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इन सभाओं को सफल बनाने के दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जिस भी पदाधिकारी को चुनाव प्रबंधन की महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, उसे उन्हें पूरी ईमानदारी से पूरा करना होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय राणा को देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए समन्वयक तैनात किया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App