अग्निवीर भर्ती का दूसरा चरण 27 जून से

By: Jun 6th, 2024 12:16 am

पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल मनीष शर्मा ने दी जानकारी, समय पर पहुंचें अभ्यर्थी

कार्यालय संवाददाता – पालमपुर
अग्निपथ योजना के तहत भर्ती वर्ष 2024-25 कांगड़ा और चंबा जिला के अभ्यर्थियों की दूसरे चरण की भर्ती तिथि पुनर्निर्धारित 27 जून, 2024 से आठ जुलाई 2024 तक है। सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल मनीष शर्मा (सेना मेडल) ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि अग्रिपथ योजना भर्ती वर्ष 2024-25 के तहत कांगड़ा और चंबा जिला से प्रथम चरण में अग्निवीर सामान्य ड्यूटी 6.246, अग्निवीर तकनीकी 151, अग्निवीर कार्यालय सहायक स्टोर कीपर तकनीकी 129, अग्निवीर ट्रेड्समेन 10वीं पास 35 और अग्निवीर ट्रेड्समेन आठवीं पास 06 उम्मीदवारों का चयन दूसरे चरण के लिए हुआ हैं।

अग्निवीर भर्ती दूसरे चरण की प्रक्रिया 28 जून, 2024 से आठ जुलाई, 2024 तक स्थान यूथ सर्विस हिमाचल प्रदेश स्पोट्र्स सिंथैटिक ट्रैक धर्मशाला में निर्धारित किया गया था। दूसरे चरण के लिए सभी चयनित उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है। प्रशासनिक गतिविधि राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता का कार्यक्रम निर्धारित होने के वजह से भर्ती तिथि पुनर्निर्धारित दिनांक 27 जून, 2024 से आठ जुलाई 2024 तक किया गया है। भर्ती निदेशक ने यह भी बताया कि उम्मीदार अपना प्रवेश पत्र ध्यान से पढ़ें और निर्धारित तिथि व स्थान पर समय पर पहुंचे। भर्ती स्थल यूथ सर्विस हिमाचल प्रदेश स्पोट्र्स सिंथैटिक ट्रैक धर्मशाला में कोई बदलाव नही किया गया हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App