Silk Route: कैसे खत्म हो गया दुनिया का सबसे लंबा रूट

By: Jun 15th, 2024 12:22 pm

15 जून का इतिहास

कंपीटिशन के दौर में आज का युवा बेहतर भविष्य की कल्पना कर रहा है। कोई अफसर बनना चाहता है, तो कोई इंजीनियर। कोई शिक्षक बनना चाहता है, तो कोई सरकारी नौकर। कामयाबी किसी भी क्षेत्र में हो, मौजूदा दौर में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं से गुजरना ही होगा। पीरक्षाओं का लेवल उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इसी कड़ी में हम आपके लिए लाए हैं भारतीय एवं विश्व इतिहास से जुड़ी अहम जानकारियां, जिनसे जुड़े सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में अकसर पूछे जाते हैं, तो आइए जानते हैं 15 जून का इतिहास…

2006—भारत और चीन ने पुराना सिल्क रूट खोलने का निर्णय लिया। लगभग साढ़े छह हजार किलोमीटर लंबा यह रास्ता एशिया, यूरोपी और अफ्रीका को जोड़ता था। सिल्क रूट भारत में तक्षिला से होकर गुजरता था। सिल्क रूट का मतलब यह नहीं कि इस रास्ते से सिर्फ रेशम का ही व्यापार होता था, बल्कि अन्य वस्तुओं मसलन चाय, मसाले, घोड़ों आदि का व्यापार भी इसी रास्ते से किया जाता था। 15 शताब्दियों तक सिल्क रूट व्यापार का सबसे बड़ा रास्ता था, लेकिन बाद में मंगोलों और अन्य अक्रांताओं द्वारा लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया जाने लगा। साथ ही यूरोप में कपास का इस्तेमाल होने लगा, जिसके चलते सिल्क के कारोबार में कमी आने लगी। यही नहीं, फ्रांस में सिल्क के कीड़ों से बिमारी फैलने लगी, जिसके चलते सिल्क की पैदावार में भारी कमी आने लगी। साथ ही, वास्कोडिगामा ने समुद्री रास्ता खोज निकाला, जिसके चलते सिल्क रूट की अहमियत खत्म होने लगी। हालांकि वर्ष 2006 में भारत और चीन ने सिल्क रूट फिर खोलने का निर्णय लिया है।

1389-कोसोव युद्ध के दौरान ओटोमन साम्राज्य ने सर्ब और बोस्निया को हराया।

1664-अमरीका में न्यूजर्सी की स्थापना हुई।

1752-बेंजामिन फ्रेंकलिन ने साबित किया कि प्रकाश विद्युत चुंबकीय तरंग है।

1762-आस्ट्रिया में कागजी मुद्रा का चलन शुरू हुआ।

1785-विश्व की पहली हवाई दुर्घटना में गुब्बारे से उड़ान भर रहे दो फ्रांसिसि नागरिकों की मृत्यु हो गई।

1808-जोसेफ बोनापार्ट स्पेन के राजा बने। वह नेपोलियन बोनापार्ट के बड़े भाई थे।

1878-हिंदू संप्रदाय ‘राधा स्वामी सत्संग’ के संस्थापक शिव दयाल साहब का निधन।

1896-जापान में 7.2 की तीव्रता का भूकंप और उसके बाद आई सुनामी में 22,000 लोगों की मौत हो गई।

1908-कलकत्ता में शेयर बाजार की शुरुआत हुई।

1937 – गांधीवादी, पद्मभूषण से सम्मानित समाजसेवी अन्ना हजारे का जन्म।

1947- अखिल भारतीय कांग्रेस ने नई दिल्ली में भारत के विभाजन के लिए ब्रिटिश योजना स्वीकार की।

1950 – भारतीय मूल के उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल का जन्म।

1954 – स्विट्जरलैंड में यूरोप के फुटबॉल संगठन (यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबाल एसोसिएशन) का गठन हुआ।

1971 – ब्रिटेन की शिक्षा मंत्री मारग्रेट थैचर ने स्कूलों में मुक्त दूध देने की योजना खत्म करने का प्रस्ताव रखा।

1978 – जॉर्डन के राजा हुसैन ने अमरीकी लिसा हलाबी से शादी की, जो जॉर्डन की रानी नूर के रूप में जानी जाती है।

1988 – नासा ने स्पेस व्हीकिल एस-213 लांच किया।

1994 – इजरायल और वेटिकन ने पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित किया।

1997 – इस्तांबुल में 8 मुस्लिम देशों द्वारा डी-8 नामक संगठन का गठन।

2001 – शंघाई पांच को शंघाई सहयोग संगठन का नाम दिया गया। भारत और पाकिस्तान दोनों को सदस्यता नहीं देने का निर्णय।

2004 – ब्रिटेन के साथ परमाणु सहयोग को राष्ट्रपति बुश की स्वीकृति मिली।

2005 – जमैका के आसफा पावेल का एथेंस में 8.77 सेकेंड में 100 मीटर की दौड़ में नया विश्व रिकार्ड बनाया।

2010 – भूटान तंबाकू पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने वाला विश्व का पहला देश बना।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App