Sushant Singh rajput: सुशांत का वह आखिरी डायलॉग

By: Jun 14th, 2024 12:10 pm

14 जून का इतिहास

कंपीटिशन के दौर में आज का युवा बेहतर भविष्य की कल्पना कर रहा है। कोई अफसर बनना चाहता है, तो कोई इंजीनियर। कोई शिक्षक बनना चाहता है, तो कोई सरकारी नौकर। कामयाबी किसी भी क्षेत्र में हो, मौजूदा दौर में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं से गुजरना ही होगा। पीरक्षाओं का लेवल उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इसी कड़ी में हम आपके लिए लाए हैं भारतीय एवं विश्व इतिहास से जुड़ी अहम जानकारियां, जिनसे जुड़े सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में अकसर पूछे जाते हैं, तो आइए जानते हैं 14 जून का इतिहास…

2020-भारतीय फिल्म अभिनेता, थियेटर और टीवी कलाकार सुशांत सिंह राजपूत का निधन। सुशांत ने अपने फि़ल्मी करियर की शुरुआत 2013 में आई फि़ल्म काय पो छे से की। इसके बाद उन्होंने शुद्ध देसी रोमांस, पीके, डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी में काम किया। 2016 की फि़ल्म एमएस धोनी: दि अनटोल्ड स्टोरी में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की मुख्य भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें सराहा गया। अभिनय के अलावा वे विभिन्न कार्यक्रमों में भी सक्रिय रूप से शामिल थे। इसके अलावा वे कुछ प्रौद्योगिकी कंपनियों के भी संस्थापक थे। 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का शरीर पंखे पर लटका हुआ मिला, जिसके बाद बालीवुड में नेपोटिज्म पर चर्चा शुरू हो गई। सुशांत की अंतिम फिल्म दिल बेचार थी, जो उनके निधन के बाद रिलीज हुई। इस फिल्म में उनका एक डायलॉग काफी फेमस हुआ ‘जन्म कब लेना है और मरना कब है, यह हम डिसाइड नहीं कर सकते, लेकिन कैसे जीना है वह हम डिसाइड कर सकते हैं’। सुशांत के फैंस आज भी उनको याद करके रोते हैं।

1595-सिक्खों के छठे गुरु गुरु हरगोविंद सिंह का जन्म।

1658-ड्यून्स के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांसीसी सेना ने स्पेन को हराया।

1880-वैज्ञानिक सतीश चंद्र दासगुप्ता का जन्म।

1901-पहली बार गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

1907-नॉर्वे में महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।

1917-इंग्लैंड पर जर्मनी का पहला हवाई हमला, पूर्वी लंदन में सौ से ज्यादा लोगों की मौत।

1922-फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ के निर्देशक के आसिफ का जन्म।

1928-अर्जेंटीना के क्रांतिकारी नेता चेग्वेरा का जन्म। इन्होंने क्यूबा में 1959 में हुए तख्तापलट में अहम योगदान दिया था।

1934-ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हिटलर और मसोलिनी की मुलाकात।

1945-वायसराय लार्ड वावेल ने भारत के शीर्ष राजनीतिक नेताओं से मिलने की इच्छा जाहिर की और इस दौरान जो नेता जेलों में बंद थे, उन्हें रिहा कर दिया गया।

1946-अमरीका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्म।

1947-कांग्रेस कार्यसमिति ने भारत विभाजन के माउंटबेटन योजना की प्रस्ताव स्वीकृति को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के समक्ष रखा।

1955-फिल्म अभिनेत्री और सांसद किरण खेर का जन्म।

1958-डा. सीवी रमन को क्रेमलिन में लेनिन शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।

1967-भारतीय उद्योगपति और आदित्य बिड़ला ग्रुप के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला का जन्म।

1969-जर्मनी की टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ का जन्म। उन्होंने अपने करियर में 22 ग्रैंडस्लम जीते।

1996-भारतीय महिला मुक्केबाज़ निखत जऱीन का जन्म।

2004-पंचशील सिद्धांत की 50वीं वर्षगांठ पर बीजिंग में अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार।

2005-माइकल जैक्सन बच्चों के साथ यौन दुव्र्यवहार से जुड़े दस मामलों में बरी।

2007-चीन के गोवी रेगिस्तान में पक्षीनुमा विशाल डायनसोर के जीवाश्म मिले।

2008-केंद्र सरकार ने अलग गोरखालैंड राज्य के निर्माण की संभावना को ख़ारिज किया। राजस्थान के बाँसवाड़ा ज़िले में 96 मीट्रिक टन की सोने की ख़ान का पता चला।

2013-उत्तराखंड की केदारनाथ घाटी में आई तबाही। करीब पांच हजार से अधिक लोग इस त्रासदी का शिकार हुए।

2014-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय नौसेना ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App