प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मोरार की लड़ाई कब लड़ी गई थी ?
16 जून का इतिहास
कंपीटिशन के दौर में आज का युवा बेहतर भविष्य की कल्पना कर रहा है। कोई अफसर बनना चाहता है, तो कोई इंजीनियर। कोई शिक्षक बनना चाहता है, तो कोई सरकारी नौकर। कामयाबी किसी भी क्षेत्र में हो, मौजूदा दौर में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं से गुजरना ही होगा। पीरक्षाओं का लेवल उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इसी कड़ी में हम आपके लिए लाए हैं भारतीय एवं विश्व इतिहास से जुड़ी अहम जानकारियां, जिनसे जुड़े सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में अकसर पूछे जाते हैं, तो आइए जानते हैं 16 जून का इतिहास…
1606 – सिखों के पांचवे गुरु अर्जन देव का निधन।
1746 – पियाकेन्ज़ा में लड़ाई: ऑस्ट्रिया और सर्दीनिया ने स्पेनिश और फ्रांसीसी सेना को हराया।
1779 – स्पेन ने ब्रिटेन के खिलाफ जंग का आगाज किया।
1815 – नेपोलियन ने नीदरलैंड में लिग्नी की लड़ाई में प्रूसिया को पराजित किया।
1822 – डेनमार्क वेसी ने दक्षिण कैरोलिना में दास विद्रोह का नेतृत्व किया।
1824 – ग्रेट ब्रिटेन में जानवरों की क्रूरता की रोकथाम के लिए रॉयल सोसाइटी की स्थापना की गई।
1858 – प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मोरार की लड़ाई लड़ी गई।
1881 – ऑस्ट्रिया – हंगरी और सर्बिया ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
1891 – जॉन अबॉट कनाडा के तीसरे प्रधानमंत्री बने।
1903 – हेनरी फोर्ड ने 12 लोगों के साथ मिलकर फोर्ड मोटर कंपनी की स्थापना की।
1904 – यूनीज श्यूमन ने फिललैंड के गवर्नर जनरल निकोले बॉब्रीकोव की हत्या कर दी।
1911 – न्यूयॉर्क में आईबीएम कंपनी की स्थापना हुई। पहले इसका नाम कम्प्यूटिंग-टेबुलेटिंग-रिकॉर्डिंग कंपनी था।
1915 – ब्रिटिश महिला संस्थान की स्थापना हुई।
1925 – राष्ट्रवादी नेता चितरंजन दास का निधन।
1950 – बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का जन्म।
1963 – रूसी की 26 वर्षीय महिला लेफ्टिनेंट वलेंटीना तेरेशकोवा अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने वाली दुनिया की पहली महिला बनी।
1979 – सीरिया में मुस्लिम ब्रदरहुड ने 62 शेखों को मौत के घाट उतारा।
1999 – थांबो म्बेकी दक्षिण अफ्रीका के दूसरे राष्ट्रपति चुने गए।
2008 – कैलिफोर्निया में समलैंगिक जोड़े को शादी करने की अनुमति मिली।
2012 – चीन ने अपने शेनझोउ 9 अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक लॉन्च किया।
2012 – अमेरिकी वायुसेना का रोबोट बोइंग एक्स-37बी अंतरिक्ष यान अपना मिशन पूरा करने के बाद पृथ्वी पर लौटा।
2012 – बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी कोका कोला ने म्यांमार में 60 वर्षों बाद कारोबार शुरू किया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App