40 साल बाद भीषण गर्मी में यह जुल्म आखिर क्यों?

By: Jun 13th, 2024 2:15 pm

सोलन। भीषण गर्मी में जहां लोग अन्य लोगों के लिए पानी के घड़े रख कर पुण्य कमाते हैं, वहीं नगर निगम सोलन से इससे उलट कार्य कर रहा है। पहले ही पेयजल किल्ल्त झेल रहे सोलन शहर में अब पब्लिक नलों को भी बंद किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला शहर के पुराने बस स्टैंड पर देखने को मिला, जहां करीब 40 वर्षों से लगे पब्लिक टैप को ही बंद कर दिया गया है।

निगम की इस हरकत से लोगों में रोष पनप रहा है। ओल्ड बस स्टैंड पर निगम अभी तक कूलर की व्यवस्था नहीं कर पाया है, लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि प्रशासन ने क्या सोच कर इस नल को बंद कर दिया। इस नल से स्कूली बच्चे और यात्री भी अपनी बोतल को भरा करते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App