Xiaomi ने भारत में लांच किया नया स्मार्ट टीवी, जानें कीमत और फीचर
नई दिल्ली। Xiaomi ने भारत में अपना नया स्मार्ट टीवी Redmi Smart Fire TV32-inch लांच कर दिया है। Xiaomi का यह स्मार्ट टीवी Fire TV OS पर काम करता है। इस टीवी में Alexa वॉयस सपोर्ट भी दिया गया है, जिसे आप रिमोट से सीधे एक्सेस कर सकते हैं। इस स्मार्ट टीवी में HD Ready डिस्प्ले मिलता है।
Redmi Smart Fire TV32-inch की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस स्मार्ट टीवी को 11999 रुपए की कीमत पर लांच किया है। आप इस टीवी को Mi.com, Amazon और Flipkart से खरीद सकते हैं। इसकी पहली सेल 12 जून को लगेगी। इस स्मार्ट टीवी के फीचर की बात करें तो इसमें 1.5GHz का क्वाड कोर Cortex A35 प्रोसेसर दिया गया है, जो Mali G31 MP2 GPU के साथ आता है।
Redmi Smart Fire TV32-inch में 1जीबी की रैम औऱ 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह डिवाइस Fivr TV OS 7 पर काम करता है, जो 12 हजार ऐप्स के एक्सेस के साथ आता है। टीवी में 10W के आउटपुट वाले दो स्पीकर के साथ आता है। टीवी 12,000 से अधिक ऐप्स के साथ फायरटीवी ओएस 7 पर काम करता है। Redmi Fire TV में 178-डिग्री व्यूइंग एंगल, ऑटो लो लेटेंसी मोड, 6.5ms रिस्पॉन्स टाइम और 96.9 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 32-इंच HD-रेडी डिस्प्ले है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App