ऊना आएंंगे भाजपा के बड़े लीडर

By: Jul 17th, 2024 12:54 am

18-19 को जुटेंगे प्रदेश और देश भर से एक हजार प्रतिनिधि
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
जिला ऊना भाजपा कार्यालय में 18-19 जुलाई क़ो होने जा रही भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को लेकर जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश मंत्री सुमीत शर्मा विशेषरूप से उपस्थित रहे। भाजपा महामंत्री बिहारी लाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश लोगों के समर्थन से तीसरी बार भाजपा ने चारों लोकसभा सीट जीतकर केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने में अभूतपूर्व योगदान किया है। वहीं विधानसभा उपचुनाव में 33 फीसदी सीट जीत कर भाजपा ने विधानसभा में संख्या बल क़ो 25 से बढ़ाकर 28 करने में सफलता पाई है। विशेषरूप से भाजपा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू के जिला की तीन सीट में से दो जीतकर मुख्यमंत्री क़ो उनके जिला में कार्यकर्ता के बल पर राजनैतिक रूप से कमजोर करने में सफलता पई है। बिहारी लाल ने बताया कि चुनाव में कार्यकताओं ने मेहनत कर बूथ तक भाजपा विचार क़ो पहुंचकर जीतने में अहम भूमिका अदा की है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति में लगभग 1000 कार्यकर्त्ता उपस्थित रहेंगे। इस दो दिवसीय कार्यसमिति में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खटटर, संगठन प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सौदान सिंह, संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, सांसद अनुराग सिंह, सुरेश कश्यप, राजीव भारद्वाज, कंगना और राजयसभा सांसद भी प्रदेश पदाधिकारी संग उपस्थित रहेंगे।इस बैठक में जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया ,श्याम मिन्हास ,मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल महामंत्री अशोक धीमान पहु लाल भारद्वाज, डॉ रामपाल सैनी, बलवंत ठाकुर, प्रमोद वर्मा, धर्मेंद्र राणा सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App