सीए बनीं भांबला की किरण कुमारी
निजी संवाददाता— सरकाघाट
भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान की परीक्षा में मंडी जिला के उपमंडल सरकाघाट की भांबला पंचायत के बतैल गांव की बेटी किरण कुमारी ने सीए की परीक्षा पास कर प्रदेश का नाम चमकाया है। चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा अलग-अलग फेज में होती है। किरण चंडीगढ़ में निजी कंपनी में कार्यरत है। उनके पिता ज्ञान चंद नौसेना में सैन्य अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त थे और मां सुनीता देवी गृहिणी हैं। किरण ने 9वीं कक्षा तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय कोलाबा मुंबई से और 12वीं तक की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय 47 चंडीगढ़ से पूरी की।
इसके बाद ग्रेजुएशन कॉमर्स संकाय में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से किया। किरण ने बताया कि वह नौकरी के साथ आठ से दस घंटे पढ़ाई करते थी। किरण भावुक होकर कहती हैं कि उनके पिता का सपना था कि मैं सीए बनूं, पर आज वह हमारे बीच नहीं हैं। परिवार के सदस्यों ताया श्याम लाल, भगवान दास, तायी माया देवी, विद्या देवी, भाई पवन कुमार, कश्मीर सिंह, सुरेश कुमार, राजेंद्र कुमार, अंकुश वर्मा, बड़ी बहन रेणु, अनीता कुमारी आदि ने किरण को बधाई दी है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App