भाजपा के लिए उपचुनाव के सबक…
Jul 15th, 2024 12:05 am
आम चुनाव के कुछ ही समय बाद देश के कुछ राज्यों में विधानसभाओं के उपचुनाव हुए। इन उपचुनावों में कांग्रेस और इसके साथी राजनीतिक दलों को अच्छी जीत और भाजपा को निराशा हाथ लगी। हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और लोकतंत्र में हर चुनाव में ऊंट किस करवट बैठ जाए अर्थात मतदाता किसके सिर जीत का ताज सजा दे, यह कोई पता नहीं, लोकतंत्र में मतदाता सर्वोपरि होता है।
लेकिन उपचुनाव से ही किसी भी राजनीतिक दल का भविष्य तय नहीं किया जा सकता, क्योंकि आमजन हर चुनाव में मतदान करती बार अलग-अलग नजरिया और सोच रखता है। बहरहाल, अगर भाजपा को भविष्य में जीत हासिल करनी है तो उसे स्थानीय नेताओं को महत्त्व देना होगा।
-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App