राहत फतेह अली खान की दुबई में गिरफ्तारी नहीं

दुबई – मशहूर पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट से हिरासत में लने की खबरें मात्र अफवाह ही निकली हैं। एक टीवीे रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि पुलिस स्टेशन में राहत फतेह अली खान से कई घंटों से पूछताछ चल रही है। हालांकि एक वीडियो जारी कर राहत फतेह अली खान अपनी गिरफ्तारी की बात को नकारते दिखे।

उन्होंने गिरफ्तारी की बात को नजरअंदाज करते हुए कहा कि मैं दुबई में अपने गाने रिकॉर्ड करने के लिए आया हुआ हूं और सब ठीक है। मैं यही आपसे गुजारिश करूंगा कि ऐसे घटिया अफवाहों पर बिल्कुल भी कान न धरें।