वतन पर कुर्बान जवाली का शुभम धीमान, एक महीना पहले ही आया था घर

By: Aug 4th, 2024 8:21 am

सुनील दत्त—जवाली

विधानसभा क्षेत्र जवाली के अधीन पंचायत डोल का एक जवान देश की सेवा में कुर्बान हो गया है। 14-डोगरा में लेह में तैनात 26 वर्षीय लांस नायक शुभम धीमान (26) पुत्र स्व. रूमाल सिंह शनिवार शाम को लेह में अपनी ड्यूटी करते हुए गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण शहीद हो गया। इसका समाचार मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा तथा समूची पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई। शुभम धीमान मिलनसार व्यक्तित्व का था। शुभम धीमान के शहीद होने के समाचार से हर कोई गमगीन है।

शुभम धीमान वर्ष 2018 में 14-डोगरा में भर्ती हुआ था तथा मौजूदा समय में लांस नायक के पद पर 14-डोगरा लेह में तैनात था। शुभम धीमान अभी करीब एक माह पहले ही छुट्टी काट कर ड्यूटी के लिए गया था। शहीद शुभम धीमान के पिता रूमाल सिंह भी आर्मी में थे तथा उनका निधन हो चुका है। माता संतोष कुमारी गृहिणी हैं। शहीद की माता संतोष कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल है। आज करीब 2 बजे तक शहीद का शव घर में पहुंचने की उम्मीद है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App