• About
  • Contact
  • CMD
  • Advertise
  • Jobs
  • Free Classifieds
  • Epaper
Divya Himachal
Divya Himachal
Divya Himachal
  • हिमाचल
  • देश-विदेश
  • स्थानीय
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किनौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहुल-स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • आर्थिक
  • खेल
  • विचार
    • संपादकीय
    • वैचारिक लेख
    • पाठकों के पत्र
    • प्रतिबिम्ब
    • दखल
    • अपनी माटी
    • मेरा पक्ष
    • हिमाचल फोरम
  • यूथ लाइफ
  • कर्मचारी
  • मैगजीन
    • आस्था
    • कम्पीटीशन रिव्यू
  • पड़ोस
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • Epaper
  • DH TV
विशेष

देवताओं ने जीते चार युद्ध, डायनों ने तीन में पाई विजय

By: divyahimachal Sep 9th, 2024 12:01 am
Please wait...

दिव्य हिमाचल निशुल्क न्यूज़लैटर

* आपकी पसंद और आवश्यकता के सभी समाचार एक साथ
* ⁠विशेष समाचारों की तुरंत नोटिफिकेशन, ताकि आप पढ़ें सबसे पहले
… तो फिर इंतजार कैसा?
इस निशुल्क सुविधा का लाभ उठाने के लिए दर्ज करें निम्न जानकारी और निरंतर जुड़े रहें हिमाचल व देश-दुनिया के साथ 
SIGN UP FOR NEWSLETTER NOW
×

इस बार जनमानस के लिए बेहतर; फसलों को पहुंचेगा नुकसान, बगलामुखी माता ने गुर के माध्यम से की देववाणी

अजय रांगड़ा — मंडी

इस बार देवताओं की जीत होने पर जनमानस के लिए अच्छा रहेगा, ज्यादा आपदाएं घटित नहीं होंगी। करीब दो वर्षों बाद देवताओं की जीत के बाद यह वर्ष जनमानस के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। हालांकि, फसलें इत्यादि कई जगह सामान्य, तो कई जगह कम होंगी। इस बात की देववाणी मंडी जिला के तुंगल क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बगलामुखी मंदिर सेहली में 69वीं वार्षिक जाग के दौरान माता ने अपने गुर के माध्यम से की है। माता बगलामुखी के गुर अमरजीत शर्मा ने माता की पूजा-अर्चना की तथा उसके बाद मां के द्वारा बताए गए आदेशानुसार पूजा पद्धति को पूर्ण किया। अद्र्धरात्रि को माता के गुर ने अनेक प्रकार की देववाणी करके भक्तों का मार्ग दर्शन किया। उन्होंने देववाणी में बताया कि इस बार भी देवताओं और डायनों के बीच सात युद्ध विभिन्न क्षेत्रों में हुए, जिसमें पहला युद्ध समुद्र के टापू पर तथा अंतिम युद्ध घोघरधार नामक स्थान पर हुआ।

उन्होंने बताया कि देवी-देवता आषाढ महीने की शैण-देवी एकादश को युद्ध के लिए अपने स्थानों से प्रस्थान करते हैं। इस बार चार युद्धों में देवता तथा तीन स्थानों पर डायना जीतीं, जिस कारण देवताओं की जीत बताई गई। मंदिर में गुर के माध्यम से ये भविष्यवाणी की गई कि देवता के जीतने से जनमानस के लिए अच्छा रहेगा। ज्यादा आपदाएं घटित नहीं होंगी। हालांकि फसलें इत्यादी कई जगह सामान्य, तो कई जगह कम होंगी। माता ने अपने भक्तों की सुरक्षा के लिए आशीर्वाद प्रदान करते हुए आपदा से बचाने का आशीर्वाद दिया। विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने मां का प्रसाद ग्रहण किया। माता की जाग में ठाकुर संगीत मंडली साईगलू के कलाकार हुकम चंद ठाकुर एवं लता ठाकुर ने एक से बढक़र एक भेंट गाकर मां की महिमा का गुणगान किया और श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। (एचडीएम)

भक्तों की रक्षा करती हैं बगलामुखी मां

माता बगलामुखी के गुर अमरजीत शर्मा ने बताया कि देवता और डायनों के बीच युद्ध की भविष्यवाणी कुछेक मंदिरों में ही की जाती है, जिसमें बगलामुखी मां का मंदिर प्रसिद्ध है। मां का दस महाविद्याओं में आठवां स्थान है। मां हमेशा अपने भक्तों की रक्षा करती है। कलयुग में तत्काल प्रभाव देने वाली देवी मानी गई है और भविष्य में होने वाली आपदाओं के बारे में अवगत करती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App

यह भी देखें

  • अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस कब मनाया जाता है?
  • तेज बारिश ने रोका प्रो-हिमाचल प्रीमियम क्रिकेट लीग का फाइनल
  • सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आउट, छठी और नौवीं कक्षा में दाखिले को हुआ था एग्जाम


Topics

  • Himachal News Live
  • Punjab / Haryana News

Featured

  • epaper
  • Advertise with Us

Trending

  • स्थानीय
  • आर्थिक
  • मैगजीन
  • राशिफल

Important Links

  • चक दे हिमाचल
  • DH TV
  • विचार
  • यूथ लाइफ
  • कर्मचारी

Follow Us

Download Apps

© 2023 Managed by Himachal Digital Media. All Rights Reserved

  • About
  • Contact
  • Advertise
  • Jobs
  • Free Classifieds
  • Epaper
  • Privacy Policy