MCD Mayor: दिल्ली में बना आप का मेयर, महेश कुमार ने तीन वोट से हराया BJP का उम्मीदवार
दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर पद के लिए गुरुवार को हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी के महेश कुमार खिंची ने जीत दर्ज कर ली। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार किशनलाल को तीन वोट से हरा दिया। जीत के बाद खिंची ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल से धन्यवाद दिया। चुनाव में देरी को लेकर खिंची ने भाजपा को जिम्मेदार बताया। मेयर चुनाव के लिए कुल 263 वोट पड़े, जिसमें से आप उम्मीदवार खिंची को 133 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार किशनलाल को 130 वोट मिले। दो वोट अवैध हो गए।
खिंची की जीत के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देते हुए लिखा कि दलित विरोधी भाजपा ने षड्यंत्र रचकर मेयर चुनाव में देरी करवाई, लेकिन एक बार फिर बाबा साहेब के संविधान की जीत हुई है। आम आदमी पार्टी की बदौलत दिल्ली को दलित मेयर मिला। गौर हो कि चुनाव के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भाजपा की पार्षद और पूर्वी दिल्ली की पूर्व महापौर सत्या शर्मा को फिर से पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया था।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App