भारतीय जनजातीय समाज से रू-ब-रू हुए छात्र
केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में जनजातीय गौरव पखवाड़े पर प्रतियोगिता
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-रिकांगपिओ
केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में 15 नवंबर से 25 नवंबर तक जनजातीय गौरव पखवाड़े का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव राणा ने कहा कि जनजातीय पखवाड़े दिवस के तहत 15 नवंबर से लगातार विद्यालय में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिस से विद्यार्थीयों ने जनजातीयों लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव पखवाड़ा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष में जनजातीय समुदायों की समृद्ध संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस अवसर पर समंवयक डाक्टर ममता चौधरी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से विद्यार्थियों को भारतीय जनजातीय समाज के बारे में जानकारी मिलती है। इस पखवाड़े में विद्यार्थियों ने चित्रकला, नारा लेखन, निबंध, लोकगीत, जनजातीय नृत्य, भाषण व अन्य गतिविधियों में भाग लिया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App