सेब के वगीचे में लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

By: Dec 12th, 2024 1:24 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-रिकांगपिओ
जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के पास एक नालू नामक स्थान पर पुलिस ने सेब के बगीचे में पेड़ से लटका हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, तथा पुलिस ने शव को पहचान के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ में रखा है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना रिकांगपिओ में स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि एक नालू में सेब के बगीचे मे एक व्यक्ति ने पेड में फंदा लगाया हुआ है। जिस पर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची तथा मामले के छानबीन कर शव को कब्जे में लेकर उक्त अज्ञात व्यक्ति के बारे में आसपास पूछताछ की। जिस पर पता चला कि उक्त व्यक्ति को किसी ने भी पहले कभी आसपास नहीं देखा है।

पुलिस को भी उक्त व्यक्ति के पास से किसी भी तरह के दस्तावेज नहीं मिले जिससे उसकी पहचान हो सके। एसपी किन्नौर अभिषेक एस ने बताया कि उक्त अज्ञात व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है जिससे पुलिस ने शव को पहचान के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ के शव गृह में रखा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति उपरोक्त मृतक व्यक्ति को पहचानता हो तो क्षेत्रिय अस्पताल रिकांगपिओ में शव की पहचान कर सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App