धर्मशाला में डा. बिंदल और त्रिलोक कपूर के बीच संगठन को लेकर मंथन
धर्मशाला। जोरावर स्टेडियम में सरकार के खिलाफ 18 दिसंबर को होने वाली जन आक्रोश रैली के लिए शुक्रवार को भाजपा ने धर्मशाला में रणनीति तैयार की। इस संदर्भ में सर्किट हाउस धर्मशाला में एक अहम बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। इस दौरान बैठक में संगठन के एक महत्वपूर्ण विषय को लेकर डॉ. राजीव बिंदल और भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर के बीच अहम चर्चा हुई। साथ ही कई मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच मंथन हुआ।
बैठक में कांगड़ा-चंबा के प्रभारी विपिन सिंह परमार, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांगड़ा के विधायक पवन काजल, धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, जिला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा, जिला कांगड़ा भाजपा महामंत्री देवेंद्र कोहली, पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी, पूर्व मंत्री राकेश पठानिया, पूर्व विधायक अरुण कुमार कूका, पूर्व विधायक मुल्क राज प्रेमी, पूर्व विधायक रीता धीमान, भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया, तीनों संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष व अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App