कुल्लू की मीना शर्मा ने जीता सिल्वर

By: Dec 25th, 2024 10:04 pm

नेशनल कुराश चैंपियनशिप में हिमाचल के खिलाडिय़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन से चमकाया नाम

कार्यालय संवाददाता-कुल्लू

लुधियाना में राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप हुई। इस चैंपियनशिप में हिमाचल के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन कर नाम रोशन किया। हिमाचल से कुल 24 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था, जिसमें 12 पुरुष और 12 महिला खिलाड़ी शामिल रहे। बता दें राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में हिमाचल ने तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं। वहीं, कुल्लू जिला से संबंध रखने वाली खिलाड़ी मीना शर्मा ने भी राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में उम्दा प्रदर्शन कर रजत पदक जीता है। बिलासपुर के विशाल ने 90 किलोग्राम में रजत पदक, मंडी के भास्कर ने 60 किलोग्राम में रजतन और कुल्लू की मीना शर्मा ने 78 किलोग्राम में रजत, चंबा के आदित्य ने 110 किलोग्राम में रजत और बिलासपुर के अनुज ने 55 किलोग्राम में कांस्य पदक हासिल कर प्रदर्शन का नाम रोशन किया है।

कुराश एसोसिएशन जिला कुल्लू के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि कुल्लू की खिलाड़ी मीना शर्मा ने राष्ट्रीय कुराश चैैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल कर कुल्लू का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए कुराश एसोसिएशन कुल्लू मीना शर्मा को बधाई देती है।

हिमाचल के इन होनहारों ने भी दिखाया दम

बिलासपुर के विशाल ने 90 किलोग्राम में रजत पदक, मंडी के भास्कर ने 60 किलोग्राम में रजतन और कुल्लू की मीना शर्मा ने 78 किलोग्राम में रजत, चंबा के आदित्य ने 110 किलोग्राम में रजत और बिलासपुर के अनुज ने 55 किलोग्राम में कांस्य पदक हासिल कर प्रदर्शन का नाम रोशन किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App