सरकार के जश्न मेें हिमाचल के हर विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे लोग
नगाड़ों से गूंजा लुहणू ग्राउंड, उत्साह से लबरेज लोगों ने डाली नाटियां व भांगड़ा, गोबिंदसागर झील का लुत्फ उठाते रहे लोग, कैमरे में कैद किए मनोरम स्थल
स्टाफ रिपोर्टर-बिलासपुर (घुमारवीं)
बिलासपुर जिले का लुहणू मैदान में 11 दिसंबर (बुधवार) को सुक्ख्ूा सरकार का दो साल का जश्न समारोह ऐतिहासिक बना। इस भव्य जश्न का गवाह गोविंदसागर झील से सटा बिलासपुर जिला का लुहणू ग्राउंड बना। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के इस भव्य जश्न में हिमाचल प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा के हर कोने से लोग पहुंचे। हजारों की संख्या में लुहणू ग्राउंड पर पहुंचे हजारों लोगों ने सुक्खू सरकार के दो साल के इस भव्य जश्न को ऐतिहासिक बना दिया। इस जनसमूह ने न केवल सरकार के प्रति अपने समर्थन को दर्शाया, बल्कि सुक्खू सरकार की उपलब्धियों का भी जश्न मनाया। प्रदेश की सुक्खू सरकार के दो साल के जश्न का भव्य समारोह का आयोजन हिमाचल संस्कृति, जनता के उत्साह और प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता का संगम बना। लुहनू मैदान में हुए इस भव्य समारोह ने सुक्खू सरकार की लोकप्रियता और जनता के बीचे उनके गहरे जुड़ाव को और अधिक मजबूत किया। बिलासपुर जिला के लुहणू मैदान पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर जश्न मनाया। जिसमें हिमाचल प्रदेश के हर कोने से लोग हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों व छोटे वाहनों से पहुंचे
थे। बिलासपुर के ऐतिहासिक लुहणू मैदान में आयोजित इस भव्य जश्न के लिए लोग सुबह से ही समारोह स्थल पर पहुंचना शुरू हो गये थे।
हॉकी मैदान पैक, कबड्डी मैदान में लगाई एलईडी
प्रदेश की कांग्रेस सरकार के दो साल के जश्न समारोह में करीब नौ बजे से लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। बसों व छोटे वाहनों से धीरे-धीरे लोगों का आगमन बढ़ता गया और लोगों की संख्या हजारों में पहुंच गये। कुछ ही पल में लुहणू ग्राउंड का हॉकी मैदान समारोह स्थल लोगों की भीड़ से भर गया। जिसके बाद समारोह के लिए कुर्सियां साथ लगते कबड्डी मैदान में रखी गई और एलईडी लगाई। जबकि बाजार व सडक़ों से भी लोग भव्य जश्न का नजारा लेते रहे।
गाविंदसागर झील बनी आकर्षण, लोगों का खींचा ध्यान
बिलासपुर जिला के लुहणू मैदान से सटी गोविंदसागर झील जश्न समारोह में आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी। मनोरम व सुंदर इस झील का लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। समारोह स्थल में जाने से पहले लोग गोविंद सागर झील में पहुंच गये तथा मनोरम दृश्यों का आनंद लिया और इन पलों को कैमरे में कैद किया। कई लोग तो मोटर वोट की सवारी का लुत्फ भी उठाते नजर आये।
ढ़ोल नगाड़ों की गूंज ने पूरे माहौल को किया जीवंत
कांग्रेस सरकार के दो साल के जश्न में पारंपरिक वाद्य यंत्रों और ढ़ोल नगाड़ों की गूंज ने पूरे माहौल को जीवंत कर दिया। भव्य समारोह में लोग वाद्य यंत्रों व लोकल परिधानों के साथ पहुंचे। जश्न समारोह में हिमाचल प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे लोगों व कार्यकर्ताओं ने लुहणू मैदान पर हिमाचली संस्कृति की झलक नाटियां और भांगड़ा के माध्यम से प्रस्तुत की गई। जब तक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समारोह स्थल तक नहीं पहुंचे, तब तक लोग नाटियों का आनंद लेते रहे। जिसे रैली स्थल पर आने वाले लोगों ने खूब सराहा।
निगम की 550 बसों से पहुंचे लोग
बिलासपुर के लुहणूू मैदान में आयोजित प्रदेश सरकार के दो साल के जश्न समारोह में हिमाचल पथ परिवहन निगम की 550 से अधिक बसों से लोग हिमाचल के कोने-कोने से पहुंचे थे। जिनमें बिलासपुर जिला से 167 बसों से लोगों को समारोह स्थल तक पहुंचाया गया। इस दौरान लुहनू मैदान बसों की पार्किंग स्थल बना रहा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App