किसानों को सिखाए प्राकृतिक खेती के गुर

By: Dec 13th, 2024 12:12 am

लैहड़ी पंचायत में आतमा परियोजना के तहत करवाई संगोष्ठी

निजी संवाददाता-स्वारघाट
जिला बिलासपुर के खंड श्रीनयना देवी के तहत ग्राम पंचायत लैहड़ी में कृषि विभाग आत्मा परियोजना के अंतर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. शंकरदास उप परियोजना निर्देशक आत्मा बिलासपुर के द्वारा की गई। जिसमें 100 से अधिक किसानों ने भाग लिया। जिसमें विभिन्न भागों के अधिकारी उपस्थित रहे जिसमें पशुपालन विभाग मत्स्य विभाग कृषि विभाग व आत्मा स्वारघाट की तरफ से पुष्पेंद्र गौतम, हेम सिंह, शिवानी, ज्योति व सतपाल शर्मा भी मौजूद रहे।

इस दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती के लिये विशेष रुप से जागरूक किया गया तथा फसलों का बीमा करवाने बारे जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त किसानों को प्रकृतिक खेती के लिए जागरूक किया तथा किसानों को इसके लाभ तथा प्रकृतिक खेती में उपयोग होने वाले घटक जो कि देसी गाय के गोबर और गौमुत्र तथा अन्य वनस्पतियों के द्वारा बनाये गये और उनको ये घटक बनाने और प्राकृतिक खेती के गुर सिखाए। इस शिविर में रसायनिक खादों से होने वाले दूष्प्रभाव के बारे विस्तृत जानकारी दी गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App