एक पंक्ति ओक्टोजेनेरियन की भी…
भारत के सभी सरकारी (और निजी) अस्पतालों में डाक्टरों को दिखाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों के अलावा एक विशिष्ट, सुनिर्धारित पंक्ति ओक्टोजेनेरियन (80 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक) के लिए भी होना बहुत आवश्यक है। चिकित्सा विशेषज्ञ कैसे और कितने सक्षम तरीके से इलाज कर पाएं, ये अलग विषय हैं। परंतु आरम्भिक रूप से ही कुछ श्रेयस्कर होना भी अनिवार्य है। ओक्टोजेनेरियन सहित सभी वरिष्ठ नागरिकों के बैठने के लिए भी उचित और समुचित स्थान उपलब्ध होना चाहिए। भारत सरकार व सभी राज्य सरकारों से अनुरोध है कि इस मानुष जीवन की लगभग अंतिम अवस्था में जी रहे माननीय नागरिकों को इतनी सी विशेष सुविधा तो उपलब्ध होनी ही चाहिए। स्वस्थ भारत के लिए स्वस्थ व बेहतर व्यवस्था ज़रूरी है। बुजुर्गों के भी बुजुर्ग नागरिकों का सभी को आशीर्वाद मिलेगा।
-मुमुक्षु के. ठाकुर, चंबा
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App