घी-खिचड़ी की खुशबू से महकेगी आनी घाटी
आज गांव-गांव में मकर संक्राति पर्व की रहेगी खूब धूम,देवालयों में सजेगा देव दरबार
स्टाफ रिपोर्टर-आनी
कुल्लू जिला के वाह्य सिराज क्षेत्र आनी में मंगलवार को मकर संक्रांति का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा।इस पर्व को लोग सबसे बडे त्यौहार के रूप में मनाते हैं। क्योंकि आउटर सिराज में इस दिन हर घर से लोग अपने अराध्य देव के मन्दिर शीश नबाने दूरण्दूर से पहुंचते हैं। कहते हैं जो पूरी साल भर अपने ईष्ट देव के दरवार में नहीं गया वो इस दिन जरूर देवालय जाकर अपने अराध्य देव से आशिष प्राप्त कर अपने आप को धन्य समझता है। मकर सक्रांति के दिन आउटर सिराज में घी खिचड़ी खाने का पुराना प्रचलन आज भी कायम है। खिचड़ी को लोग इस दिन भोग समझकर ग्रहण करते हैं और कहते हैं कि घी खिचड़ी खाने से उनका पूरा साल सुख व आनन्दमय व्यतीत होता है और भोले की आपार कृपा बरसती रहती है। इस दिन सभी लोग एक दूसरे को पाजे की डाली भेंट कर मकर सक्रांति पर्व की बधाई देते हैं।
मकर सक्रांति के लिए क्षेत्र के तमाम देवालय पूरी तरह से सज चुके हैं। देवता के कारकुन अपनेण्अपने मन्दिरों में पहुंच चुके हैं। क्षेत्र के आराध्य देवता शमशरी महादेव देवता खुड्डीजल देवता जोगेश्वर महादेव बैहनी महादेव बूड़ा महादेव कोट बझारी पनेउई नाग कुंगशी महादेव लोमश ऋषि व्यास ऋषि देउरी दर्गा मन्दिर जल देवता टकरासी नाग तथा बा?ी दुर्गा मां सहित आनी व निरमंड के तमाम मन्दिरों में अपने अराध्य के दर लोग हाजरी भरकर शीश नबायेंगे। आनी के प्रसिद्ध शमशरी महादेव मन्दिर में हजारों साल पुराने इतिहास को गुर के माध्यम से जानने का मौका मिलता है। इस दिन यहां मन्दिर में हजारों साल पुराने शिवलिंग के रहस्य से जनता रूबरू होती है और इस दिन लिंग की उत्पति का रहस्य भी लोग जानते हैं। मन्दिर कमेटी के सचिव मस्तराम ठाकुर ने बताया कि शमशरी महादेव मन्दिर में साजे माघ को लेकर पूरी तैयारियां कर दी गई हैं। यहां मन्दिर में मंगलवार को देवता का विशाल झाड़ा देव दरवार होगा। जिसमें देवता गुर के माध्यम से अपने भक्तों को आशिर्वाद देंगे। उसके बाद शिवलिंग को निश्चत काल के लिए घृतमा लगेगा और देवता स्वर्ग प्रवास के लिए निकलेंगे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App