वार्षिक भविष्यफल : पढ़िए इस वर्ष का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा साल

हम अब वर्ष 2025 में प्रवेश करने जा रहे हैं। भिन्न-भिन्न राशि वाले लोगों के लिए नया साल कैसा रहेगा, इसका लेखा-जोखा हम लेकर आए हैं। यह लेखा-जोखा प्रसिद्ध ज्योतिषी गुरमीत बेदी ने तैयार किया है।
मेष
जनवरी: इस महीने मेष राशि वाले अपने आप को बहुत ऊर्जावान और उत्साह से लबरेज महसूस करेंगे। करियर में तरक्की के मौके मिलेंगे और रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, खासकर सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। यह महीना खुद को साबित करने का अवसर लेकर आएगा। विदेश से अच्छी खबर मिलेगी और कोर्ट-कचहरी के मामले में भी आपको राहत मिल सकती है। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग भी बनते दिखाई दे रहे हैं।
फरवरी: फरवरी का महीना आत्मविश्वास और नई ऊर्जा लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धन लाभ के योग बनेंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें, क्योंकि गलत शब्दों के कारण विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन बाहर का खाना खाने से बचें। विद्यार्थियों के लिए यह महीना परीक्षा की तैयारी के लिए अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे। कोई रिश्ता आप फाइनल भी कर सकते हैं और घर में मांगलिक कार्य के योग भी बनते दिखाई दे रहे हैं।
मार्च: मार्च का महीना चुनौतियों और अवसरों का मिश्रण रहेगा। 29 मार्च से मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी शुरू हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। नई जिम्मेदारियां या पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापार में आपको मिश्रत परिणाम देखने को मिलेंगे। परिवार में छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। परिवार में कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन प्रेम और धैर्य से स्थिति संभाल सकते हैं। सूर्य का गोचर आपके प्रभाव में वृद्धि करेगा। जो लोग राजनीति में हंै, उन्हें आगे बढऩे के मौके मिलेंगे।कोई नई जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है, जिससे आपका प्रभाव और बढ़ेगा। आपकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है।
अप्रैल: यह महीना आपके लिए आर्थिक दृष्टि से शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ होगा और निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और नई ऊर्जा महसूस करेंगे। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यात्रा के नए योग बन रहे हैं, जो लाभदायक साबित होगी। जो लोग कला, साहित्य, रंगमंच, पत्रकारिता से जुड़े हैं, उनकी प्रतिभा को नई उड़ान मिलेगी। इन लोगों को इन क्षेत्रों में पुरस्कार भी मिलेंगे और भविष्य के लिए उनकी तरक्की की राह भी खुलती चली जाएगी। विदेश में नौकरी करने के लिए अगर आप अवसर तलाश रहे हैं, तो इस माह यह तलाश पूरी हो सकती है। सीनियर ऑफिसर आप पर मेहरबान रहेंगे और परिजनों का भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा। कोई दोस्त भी मददगार साबित होगा।
मई: मई में आपका ध्यान आध्यात्मिकता और आत्मविकास पर रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जो लोग संतान की चाह रखते हैं, उनके लिए यह माह उत्तम रहने वाला है। उनके मनोरथ की पूर्ति होगी। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले लोग उससे भी बेहतर पैकेज पर किसी और कंपनी में स्विच कर सकते हैं। प्रोफेशन से संबंधित आपकी यात्राएं भी होंगी और यात्राएं आपको काफी अनुभव और लाभ देकर जाएंगी। आपकी प्रतिभा और ईमानदारी की तारीफ होगी। इनकम के साधन भी बढ़ेंगे।
जून: यह महीना परिवार और रिश्तों के लिए अच्छा रहेगा। माता-पिता और भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। यात्रा के दौरान कुछ परेशानी हो सकती है, इसलिए योजना बनाकर चलें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। समाज में आपका यश और मान बढ़ेगा। किसी महत्त्वपूर्ण व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी, जो आपके संपर्क का दायरा और बढ़ा देगी। नया वाहन खरीदने के शानदार योग भी बन रहे हैं। छोटी अवधि की इन्वेस्टमेंट भी आप कर सकते हैं। लॉटरी सट्टा से भी लाभ होने की उम्मीद है। बचत करने में भी आप कामयाब रहेंगे।
जुलाई: जुलाई में कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन उसका फल भी मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय लाभकारी है। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेष रूप से खान-पान पर। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। देवगुरु बृहस्पति के आप पर मेहरबान रहने से आपके कई सोचे हुए प्रोजेक्ट इस महीने में सिरे चढऩे लगेंगे, जिससे आप उत्साहित रहेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। हर तरफ से अच्छी खबरें मिलेंगी। बिजनेस में भी अच्छे रिजल्ट आपको मिलेंगे। आप बिजनेस का विस्तार भी कर सकते हैं और बिजनेस में कोई नया पार्टनर भी आपको मिल सकता है, जो आपके बिजनेस को नई दिशा देने में कामयाब रहेगा।
अगस्त: अगस्त में आपको कुछ अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। फाइनेंस की दृष्टि से भी समय बढिय़ा रहेगा और आप अगर निवेश करने की सोच रहे हैं तो इस महीने आप ऐसा कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। ध्यान और योग करने से मानसिक शांति मिलेगी। प्रोमोशन व इंक्रीमेंट का योग भी बनेगा। विरोधी परास्त होंगे और आपके आगे बढऩे के रास्ते बनते चले जाएंगे।कोर्ट- कचहरी के मामले में भी आपको सफलता मिलने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। समाज में भी आपका प्रभाव और बढ़ेगा और लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे।
सितंबर: सितंबर का महीना आपके लिए नई शुरुआत करने का है। यदि कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाह रहे हैं, तो समय अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य के मामले में सावधान रहें। इस महीने सूर्य का गोचर भी आपके प्रभाव में वृद्धि करेगा। प्रोमोशन और इंक्रीमेंट के योग भी बनेंगे। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे और मांगलिक कार्य भी संपन्न होंगे। विद्यार्थियों को शुभ फल मिलेंगे। जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना संजोए हुए हैं, वे थोड़े प्रयास करें तो उनके मुराद पूरी हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार भी बन रहे हैं।
अक्तूबर: इस महीने आपको मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां रहेंगी, लेकिन आपकी सूझबूझ से सब ठीक होगा। धन से जुड़ी योजनाओं में सफलता मिलेगी। लंबे समय के बाद किसी पुराने मित्र से मदद मिल सकती है। बच्चों की प्रगति से मन प्रसन्न होगा। आमदनी में भी वृद्धि होगी और अटके हुए काम भी बनने लगेंगे। जो लोग नए बिजनेस में किस्मत आजमाना चाहते हैं, उनके लिए भी यह समय बहुत ही बढिय़ा रहने वाला है। नौकरी में नए दायित्व भी मिल सकते हैं और पुरस्कार भी। अधिकारी वर्ग सहयोगी रहेगा। बुजुर्गों की भावनाओं का भी सम्मान करेंगे तो परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग भी बनते दिखाई दे रहे हैं और घर की साज सज्जा पर भी आप खर्च करेंगे।
नवंबर: नवंबर में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश के लिए समय अनुकूल है। घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। लंबी यात्रा का योग बन रहा है, जो लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों के लिए यह माह बढिय़ा रहने वाला है। आशा के अनुकूल नतीजे हासिल होंगे। इसलिए पढ़ाई पर फोकस रखें। रिश्तेदारी में चला आ रहा कोई पुराना विवाद खत्म होने से आपको काफी राहत मिलेगी। विदेश से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विदेश यात्रा के योग भी बनते हैं। कोई नया प्रेम प्रसंग भी शुरू हो सकता है, जिससे आपको रोमांचित होने का मौका मिलेगा। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी और आपके नए संपर्क सूत्र भी बनेंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ आपका उठना बैठना रहेगा और इससे आपका स्टेटस बढ़ेगा।
दिसंबर: दिसंबर का महीना समापन के साथ नए संकल्प लेने का है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास रंग लाएंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। नए साल की योजनाएं बनाने का सही समय है। जो सरकारी जॉब में हैं, उनके प्रोमोशन के भी पूरे चांस बन रहे हैं। भाग्य भी पूरा साथ देगा। संतान की कोई उपलब्धि भी आपको रोमांचित कर सकती है। विवाह योग्य संतान के लिए शादी के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ सकती है और किसी धार्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम भी बनाएंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दे रखा है, तो उस पैसे को वापस पाने की उम्मीद भी परवान चढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
वृष
जनवरी: बिजनेस के लिहाज से सितारे बुलंद रहेंगे और बिजनेस में विस्तार कर सकते हैं। इनकम के एक से अधिक सोर्स भी बन सकते हैं। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। नया घर भी खरीद सकते हैं। लेकिन दांपत्य जीवन में तालमेल बैठाने की जरूरत रहेगी। कार्यस्थल पर भी समय थोड़ा संघर्षपूर्ण रह सकता है। विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। सोच समझकर फैसले लेने होंगे । सेहत पक्ष का भी आपको ध्यान रखना होगा, खासकर जीवनसाथी की सेहत का। वृषभ राशि के जो विद्यार्थी कंपीटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें पूरी ताकत लगाकर, पूरा फोकस रखकर, पूरी मेहनत से तैयारी करनी होगी। तभी वे अच्छे नतीजे की उम्मीद कर सकते हैं। कोई शॉर्टकट नहीं चलेगा।
फरवरी: इस महीने आप थोड़ा तनाव से गुजर सकते हैं इसलिए सजग रहने की जरूरत है। कार्य स्थल पर उलझन भी बढ़ेगी और थोड़ा स्वास्थ्य पक्ष का भी ख्याल रखना होगा। विद्यार्थियों के लिए भी थोड़ा समय उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। थोड़ा इनकम में कमी आ सकती है, जिससे आप चिंतित हो सकते हैं। अगर आप किसी के साथ पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। आपको संयम से काम लेना होगा। धन के प्रति मन में शंका व चिंता पैदा होगी लेकिन वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवन साथी के साथ आउटिंग पर जाने का मूड भी बनेगा और जाएंगे भी। इस महीने आप के खर्चे भी बढ़ेंगे। इस महीने कार्यस्थल पर वाद-विवाद से दूर रहना होगा और जल्दबाजी में फैसले लेने से भी बचना होगा अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। इस महीने आप कोई बड़ी इन्वेस्टमेंट ना ही करें तो बेहतर रहेगा। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं।
मार्च: शनि देव की कृपा से करियर में अच्छी प्रगति के योग बनेंगे। प्रोमोशन के लिहाज से यह महीना आपके लिए अच्छी खबर लेकर आ सकता है, परंतु पारिवारिक जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आपकी लव लाइफ भी प्रभावित हो सकती है। प्रेम संबंधों में थोड़ी गलतफहमी पनप सकती है। आप को सावधान रहना होगा। अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखना होगा अन्यथा रिश्ते खराब हो सकते हैं। उतावलेपन से भी बचना होगा। विपरीत परिस्थिति आने पर संयम से काम लेना होगा। इस महीने का दूसरा पूर्वार्ध आपके लिए बढिय़ा रहेगा। आप की सोची हुई योजनाएं पूरी होने लगेंगी, जिससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा। आप लंबी अवधि का निवेश भी कर सकते हैं। कोई पुराना विवाद सुलझाने में भी आप कामयाब रहेंगे।
अप्रैल: शुक्र के गोचर से नया वाहन या फ्लैट खरीदने के योग भी बनेंगे। यानी सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। इस महीने शनि देव भी आपके करियर को आगे बढ़ाएंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए तो समय खासतौर पर बहुत बढिय़ा रहेगा। प्रोमोशन के योग भी बनेंगे। कार्य स्थल पर आपका प्रभाव और रुतबा बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए समय बढिय़ा रहेगा। अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो इस महीने मिलने के आसार बन रहे हैं। बिजनेस में उन्नति और विस्तार का पूरा योग बना हुआ है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी समय बहुत ही शानदार रहने वाला है।
मई: आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा और आपकी मेहनत को सराहा भी जाएगा। अगर घर में विवाह योग्य संतान है तो अच्छी खबर मिलेगी। अगर आपकी रकम कहीं ब्लॉक हो चुकी है या किसी को उधार दिया हुआ है तो आप रकम वापस पाने की उम्मीद कर सकते हैं। यह महीना भी करियर की दृष्टि से भी आपके लिए बहुत शानदार रहने वाला है। उच्च अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे। आप घर में लग्जरी आइटम खरीदने के लिए इस महीने खर्च कर सकते हैं । घर की साज सज्जा के लिए भी आप अपनी जेब हल्की करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना काफी अच्छा कहा जा
सकता है।
जून: परिवार में शांति व सहयोग का माहौल रहेगा। बुजुर्गों का पूरा आशीर्वाद बना रहेगा। सूर्य का गोचर सुख और समृद्धि प्रदान करेगा। बृहस्पति की शुभ दृष्टि भी आपके भाग्य को आगे बढ़ाएगी। प्रेम और रोमांस के मौके भी मिलेंगे। लव लाइफ बेहतर होगी। प्रेमी जोड़े इस महीने एक दूसरे को वैचारिक स्तर पर समझने का प्रयास करेंगे। इस महीने में विदेश जाने की मनोकामना पूरी हो जाएगी। राशि के स्वामी शुक्र आप के प्रभाव में भी वृद्धि करेंगे। आपकी संतान अपने करियर के बारे में स्वतंत्र रूप से कोई निर्णय ले सकती है, जिसका आपको सम्मान करना होगा ।
जुलाई: यह महीना आपकी लाइफ में बहुत शानदार अनुभव देने वाला है। आप जीवन में भौतिक सुखों को हासिल करने के लिए धन खर्च कर सकते हैं। घर के लिए ऐशो आराम की चीजें भी खरीदने के योग बन रहे हैं। इस महीने वाहन सुख के योग भी बन रहे हैं। जिस वाहन को आप खरीदने के लिए लंबे समय से इच्छा पाले हुए हैं, उसे आप बैंक से कर्ज लेकर पूरी कर सकते हैं। घर में बुजुर्गों की भावनाओं की अनदेखी ना करें और उनके स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल कहा जा सकता है।
अगस्त: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपके कई अटके हुए काम बनते चले जाएंगे। बिजनेस का भी आप विस्तार कर सकते हैं और बिजनेस में साझेदारी के लिए कोई अच्छा पार्टनर भी आप ढूंढने में कामयाब रहेंगे। विवाह योग्य संतान के लिए आप आभूषणों पर भी खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग भी बनते दिखाई दे रहे हैं। अगर नौकरी में है तो प्रोमोशन के योग भी बनेंगे और पसंदीदा जगह पर तबादला करवाने में भी आप कामयाब रहेंगे। आपका संपर्क का दायरा बढ़ेगा और विद्यार्थियों के लिए समय खास तौर पर शुभ रहने वाला है।
सितंबर: परिश्रम में वृद्धि होगी। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होने से सामाजिक रुतबा बढ़ेगा। कार्यस्थल में उत्साह का वातावरण बनेगा। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें वांछित सफलता मिलने के पूरे आसार दिख रहे हैं। नई जॉब के ऑफर भी मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में नई रिलेशनशिप की शुरुआत भी हो सकती है। दांपत्य जीवन भी आपका बढिय़ा रहेगा। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे और विद्यार्थियों के लिए विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना भी साकार होगा।
अक्तूबर: वृषभ राशि के जो युवा साथी विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित हुए हैं, लेकिन अपनी बात नहीं कह पा रहे, वह इस महीने अपने साथी को प्रपोज करने का साहस भी जुटाएंगे और सफलता भी हासिल करेंगे। मंगल ग्रह आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कई सोचे हुए प्रोजेक्ट सिरे चढ़ेंगे। व्यापार से लेकर प्यार तक आपको कई पॉजिटिव नतीजे देखने को मिलेंगे। शादीशुदा जोड़ों को संतान संबंधी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर में किलकारी भी गूंज सकती है। आप दूसरों पर अपने व्यक्तित्व और प्रतिभा की छाप छोडऩे में भी कामयाब रहेंगे और आपकी बात को गंभीरता से सुना जाएगा। समाज में यश मान मिलेगा। आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। फिर भी आपको खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा।
नवंबर: यह माह करियर के हिसाब से बहुत ही शानदार रहने वाला है। प्रोमोशन का योग भी बनेगा और आपके कार्यक्षेत्र में वृद्धि भी होगी। इस महीने आप अपने बिजनेस को विस्तार दे सकते हैं। आपको सेहत पक्ष का थोड़ा ध्यान रखना होगा। खासकर बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना बिलकुल भी ठीक नहीं रहेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। थोड़ी तकरार हो सकती है और फिर मनुहार भी हो सकती है। यानी गिले शिकवे भी दूर हो जाएंगे। अपने प्रोफेशन से संबंधी कोई अच्छी खबर भी मिलेगी, जिससे आप रोमांचित रहेंगे और खुला खर्च भी करेंगे। नए वाहन या जमीन की खरीददारी कर सकते हैं। करियर में आगे बढऩे के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी यह महीना अनुकूल रहने वाला है। प्रतियोगिता परीक्षा की जो विद्यार्थी तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी।
दिसंबर: निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। आप इसका अधिक से अधिक लाभ उठा सकते हैं और अभी किया गया निवेश आपके लिए भविष्य में बहुत काम आएगा। इस महीने विवाह योग्य संतान के लिए आपको अच्छे रिश्ते मिलेंगे और आप खुद को सौभाग्यशाली महसूस करेंगे कि आपकी बच्चों के लिए वर की तलाश या वधू की तलाश पूरी हो गई है। इस माह आप अपने शत्रु पर विजय हासिल करेंगे। जो लोग इंपोर्ट और एक्सपोर्ट के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए खास तौर पर यह महीना बहुत बढिय़ा रहने वाला है। इस महीने आप अपने आप को बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे और आपके कई लंबित प्रोजेक्ट भी पूरे जाएंगे। बिजनेस का विस्तार करने में भी आप कामयाब रहेंगे और कोई बड़ी डील भी फाइनल हो सकती है।
मिथुन
जनवरी: साहित्य, कला व खेल जगत से जुड़े लोगों को कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है। लेकिन इस महीने आपको विशेष रूप से अपनी हैल्थ पर फोकस रखना होगा। खासकर किसी स्किन डिजीज यानी किसी त्वचा संबंधी रोग से खुद को बचा कर रखना होगा। बाकी कोई दिक्कत नहीं आएगी। उपचार से आपको लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल कहा जा सकता है। नवविवाहित जोड़ों को अच्छी खबर मिल सकती है। विदेश भ्रमण के योग भी बन रहे हैं। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। अगर रिश्तेदारी में कोई विवाद चल रहा है, तो उसे सुलझाने में आप महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतान पक्ष भी अनुकूल रहेगा। शत्रु पक्ष से आपको राहत मिलेगी। लोकप्रियता हासिल करने के अवसर भी मिलेंगे।
फरवरी: विदेश यात्रा का योग बनेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी हो सकती है। देव गुरु बृहस्पति आपके प्रभाव में वृद्धि करेंगे और परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। भाग्य में प्रगति होगी और कोर्ट-कचहरी में अगर कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। इस दौरान संतान की सेहत में सकारात्मक बदलाव आएंगे। मंगल की स्थिति कार्यक्षेत्र में भी उत्तम फल देगी और वेतन वृद्धि के भी शुभ संयोग हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय शुभ रहने वाला है और जो लोग प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते हैं, उन्हें बेहतर पैकेज पर कहीं दूसरी कंपनी से भी ऑफर आ सकता है। आपकी आय में वृद्धि होगी जिससे आप किसी नए वाहन को खरीदने की योजना भी बना सकते हैं। कर्ज लेने के प्रयास भी सफल हो जाएंगे और विरोधी भी चारों खाने चित होंगे।
मार्च: गुरु की स्थिति बताती है कि आप मित्रों, जीवन साथी और पेशेवर भागीदारों की मदद से अच्छी संपत्ति प्राप्त करने में भी कामयाब रहेंगे। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों से अपने संबंध बेहतर करने में मदद मिलेगी। भविष्य में उनका सहयोग प्राप्त करते हुए पद-प्रतिष्ठा और वेतन में बढ़ोतरी कर सकेंगे। देवगुरु बृहस्पति की शुभ स्थिति से रिश्ते में नयापन पुन: लौट सकेगा, जिससे नवविवाहित अपने दांपत्य जीवन में विस्तार करने का निर्णय ले सकेंगे। इस महीने विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे और आप उनमें से कोई रिश्ता फाइनल भी कर सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। प्रात: सूर्य को अघ्र्य दिया करें।
अप्रैल: जो लोग विदेश में उच्च शिक्षा के लिए जाना चाहते हैं, उन्हें इस संदर्भ में शुभ समाचार हासिल हो सकता है। इस महीने आपको नए व्यापार समझौते और अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन आपको कोई भी निवेश सोना, चांदी या संपत्ति में निवेश करने से पहले दस्तावेज की ठीक से जांच कर लेने की सलाह दी जाती है। कार्यस्थल पर आपको वाद-विवाद से दूर रहना होगा और अपने अधिकारियों के साथ भी तालमेल बनाकर रखना होगा। वाणी पर नियंत्रण रखना भी जरूरी रहेगा। वैसे नया वाहन खरीदने का या नया फ्लैट खरीदने का आपका सपना पूरा हो सकता है। आमदनी के नए साधन भी बनेंगे और आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है, तो अच्छी खबर सुनने को मिलेगी और विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
मई: इस महीने में आपको स्वास्थ्य पक्ष का थोड़ा ख्याल रखना होगा। अपने खान-पान पर ध्यान दें। लव लाइफ में कई बड़े बदलाव देखने पड़ सकते हैं। मंगल आपके क्रोध में वृद्धि का कारण बनेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ थोड़ा संबंधों में तल्खी आ सकती है। इस महीने आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। इनकम बढ़ाने के लिए डटकर मेहनत करनी होगी। अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं, तो पार्टनर के साथ थोड़ी कहासुनी हो सकती है। अभी आपको इन्वेस्टमेंट से बचना होगा। घर की रेनोवेशन पर पैसा खर्च कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तालमेल बैठाने के लिए कोशिश करनी होगी। चोट आदि लगने की भी आशंका है, इसलिए यात्रा के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
जून: कई अप्रत्याशित घटनाओं से दो-चार होना पड़ सकता है। इस महीने कई महत्त्वपूर्ण ग्रहों का राशि परिवर्तन आपको खट्टे मीठे दोनों तरह के अनुभव देगा। राहु आप की सेहत को प्रभावित कर सकता है। आपकी लव लाइफ थोड़ा प्रभावित हो सकती है या लव पार्टनर के साथ संबंधों में थोड़ी खटास आ सकती है। आपको संयम से काम लेना होगा। इस महीने लंबी दूरी की यात्राएं भी हो सकती हैं, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। घर में बुजुर्गों की राय का सम्मान करें और उनके स्वास्थ्य के प्रति भी कोताही ना बरतें। इस महीने आपको दवाइयों पर खर्च करना पड़ सकता है। आपको वाहन भी सावधानी से चलाना होगा। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे और आप कोई रिश्ता फाइनल भी कर सकते हैं।
जुलाई: भाग्य का साथ मिलेगा। छात्रों को अपार सफलता मिल सकेगी। अगर कहीं इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो समय आपकी फेवर में रहने वाला है। वाहन और फ्लैट खरीदने के योग भी बनेंगे। नौकरी में प्रोमोशन व वेतन वृद्धि का योग भी बन रहा है। वरिष्ठ अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे और कार्यस्थल पर आपका दबदबा भी रहेगा। नवविवाहित जोड़ों को अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपकी प्रतिभा को सराहा भी जाएगा। जो लोग विदेश में उच्च शिक्षा के लिए जाना चाहते हैं, उन्हें शुभ समाचार हासिल हो सकता है।
अगस्त: जीवनसाथी को कुछ स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। लेकिन सितंबर मध्य के बाद स्वास्थ्य में सुधार भी होगा इसलिए विशेष चिंता की कोई बात नहीं है। परंतु रिश्ते में किसी तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप गलतफहमियों को जन्म दे सकता है। इसलिए थोड़ा सतर्क रहना होगा और विवेक से काम लेना होगा। इन्वेस्टमेंट करते समय भी अति आत्मविश्वास और उतावलापन से बचना होगा। अगर विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना संजोए हुए हैं, तो इच्छा पूरी हो सकती है। अगर बेरोजगार हैं तो नौकरी मिलने की संभावना है। किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, तो आपको अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा और अपनी काबिलियत पर भरोसा रखना होगा। कार्य विस्तार की योजना बना सकते हैं।
सितंबर: सेहत के लिहाज से यह महीना सामान्य रहेगा। घर में बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। आपको अपने संपर्क सूत्रों का भी भरपूर फायदा होगा। सामाजिक कार्यों में भी आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। अगर प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे हैं, तो बढिय़ा पैकेज पर किसी दूसरी कंपनी में भी आपको ऑफर मिल सकता है। अध्यात्म के क्षेत्र में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। और जो लोग बिजनेस में हैं, वे अपना बिजनेस आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। कोई बड़ी डील भी बिजनेस में फाइनल हो सकती है या बिजनेस में कोई नया पार्टनर मिल सकता है, जो आपके बिजनेस को नई दिशा देगा। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है। समय का लाभ उठाना चाहिए।
अक्तूबर: मन से नेगेटिव विचारों को निकाल देना ही बेहतर है। ऐसा कुछ नहीं होने वाला जो आप नेगेटिव सोच रहे हैं। मन में चल रहे नकारात्मक विचारों के चलते आपको थकान महसूस हो सकती है। आपके शरीर में वायु और पित्त का प्रभाव रहेगा। कुछ स्वास्थ्य समस्याएं जैसे कि आपकी आंखों में सूजन, धुंधली दृष्टि या सिरदर्द आपको परेशान कर सकते हैं और आप अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंतित हो सकते हैं। इस राशि के जो जातक अविवाहित हैं, वे नए प्रेम संबंधों में आ सकते हैं और जो लंबे समय से किसी संबंध में है, उन्हें शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं, जबकि पहले से विवाहित लोग एक नए स्तर पर अपने रिश्ते को ले जा सकते हैं जहां संचार और सद्भाव उनकी ताकत बन जाएगा। प्राइवेट सेक्टर में अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो बेहतर पैकेज पर आपको किसी बड़ी कंपनी से ऑफर भी आ सकता है। जो आपके लिए बेहतर साबित होगा।
नवंबर: यह महीना आपके लिए बहुत शानदार रहने वाला है। मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आगे बढऩे के अवसर मिलेंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दोस्तों और भाइयों के सहयोग से कोई ऐसा काम भी बन जाएगा जो आपके लिए बहुत महत्त्वपूर्ण था और जिसके लिए आप काफी समय से फिक्रमंद थे। यह महीना कई बिगड़े हुए कामों को भी बनाएगा। सूर्य का गोचर आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है । इनकम के नए सोर्स बनेंगे। विदेश से भी कोई अच्छी खबर मिलेगी। जो लोग इंपोर्ट व एक्सपोर्ट का काम करते हैं, उन्हें काफी लाभ मिलेगा। निवेश करने के लिए और मार्केट में पैसा लगाने के लिए यह समय शुभ रहेगा। व्यापार के नजरिए से भी यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आय के नए स्रोत भी बनेंगे। आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी।
दिसंबर: प्रेम संबंधों के लिए भी सितारे अनुकूल है। कोई प्रेम संबंध शादी में भी तब्दील हो सकता है। विद्यार्थियों को डटकर मेहनत करनी होगी। कोई शॉर्टकट नहीं चलेगा। इस महीने सूर्य का गोचर आपको नई एनर्जी और नया आत्मविश्वास प्रदान करेगा। आप के प्रभाव में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह महीना आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। राहु की वजह से कई बार आपको बिना वजह छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा भी आएगा। थोड़ा मेडिटेशन की तरफ आपको ध्यान देना होगा। महीने के अंतिम सप्ताह में आपका खर्चा बढ़ सकता है। इस महीने वाहन या फ्लैट खरीदने के भी भरपूर योग बन रहे हैं। बचत करने में भी आप कामयाब रहेंगे और परिवार के साथ किसी धार्मिक या तीर्थ स्थल की यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। लंबे समय से अटके कार्य भी पूरे हो सकते हैं।
कर्क
जनवरी: इस महीने कई सुखद अनुभव आपको मिलेंगे। कार्यस्थल पर कोई नई रिलेशनशिप भी शुरू हो सकती है, जो आपको रोमांचित करेगी। नए दोस्त भी बनेंगे और नए स्थलों का भ्रमण भी करेंगे। अगर अपने मनपसंद जगह पर तबादला चाहते हैं तो वह इच्छा पूरी हो जाएगी। प्रोमोशन के योग भी बन रहे हैं। विदेश में पढऩे के इच्छुक विद्यार्थियों को भी सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती जाएगी। जीविका के क्षेत्र में वृद्धि होगी। कारोबार में किसी का साथ मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग लेने में आप सफल रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना थोड़ा नरम-गर्म रहेगा। हालांकि कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं आएगी। आपको मानसिक तनाव से बचने के प्रयास करने होंगे और योग तथा मेडिटेशन का सहारा लेना होगा। अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखना होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में न उलझें।
फरवरी: आपका भाग्य आप पर मेहरबान रहेगा। जो लोग विदेश जाने की सोच रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है । नौकरी पेशा और बिजनेस लाइन के लोगों के लिए यह महीना बेहतरीन रहने वाला है। इस महीने नौकरीपेशा और बिजनेस वालों को मेहनत का भरपूर फल मिलेगा। कोई बड़ा निवेश करना चाह रहे हैं तो यह समय आपके लिए काफी अनुकूल है । इस महीने आपको बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे आप प्रसन्न महसूस करेंगे। परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा। देवगुरु बृहस्पति का मार्गी होना आपके लिए बहुत मंगलकारी रहने वाला है। अध्यात्म की तरफ भी आपका रुझान हो सकता है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का भी आप कार्यक्रम बना सकते हैं। जो आपके लिए लाभकारी साबित होगी।
मार्च: इस महीने कर्क राशि वालों पर शनि की ढैय्या समाप्त हो जाएगी, जिससे काफी राहत मिलेगी। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में काफी पॉजिटिव बदलाव होंगे। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आप के आला अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे और आपकी उनके साथ अच्छी गुडविल बनेगी। सहकर्मियों का भी आपको भरपूर साथ मिलेगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है, जिसे सफलतापूर्वक निभाने पर आप का रुतबा और बढ़ेगा। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है, तो अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपकी संतान का विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना भी पूरा हो सकता है। विदेश जाने के कुछ चांस भी मिल सकते हैं। सेहत के मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको आनंदित करेगी।
अप्रैल: आप अपनी सारी ऊर्जा काम पर खर्च करेंगे और आपके जीवन में भरपूर उत्साह और जुनून देखने को मिलेगा। देव गुरु बृहस्पति की कृपा से इस महीने आप अपने काम और पेशे में काफी प्रगति करेंगे। यदि आप साझेदारी में किसी काम से जुड़े हैं तो आय के नए स्रोत होने के भी प्रबल संकेत हैं। आपको वांछित लाभ प्राप्त होगा और आप अपने साथी से संतुष्ट रहने वाले हैं। जो लोग नौकरी के क्षेत्र में हैं, उन्हें कार्यस्थल पर अधिक मान-सम्मान मिलेगा। प्रोमोशन व वेतन वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे और आप कोई रिश्ता फाइनल भी कर सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।
मई: कोर्ट-कचहरी में अगर कोई मामला चल रहा है, तो उसका निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आप को रोमांचित करेगी। विदेश जाने की सोच रहे हैं तो अपने प्रयासों में तेजी लाएं। आपका सपना साकार हो जाएगा। स्वास्थ्य बढिय़ा रहेगा। जो लोग प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते हैं, उन्हें बेहतर पैकेज पर कहीं दूसरी कंपनी से भी आफर आ सकता है। आपकी आय में वृद्धि होगी जिससे आप किसी नए वाहन को खरीदने की योजना बना सकते हैं। गुरु की स्थिति बताती है कि आप मित्रों, जीवन साथी और पेशेवर भागीदारों की मदद से अच्छी संपत्ति प्राप्त करने में भी कामयाब रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।
जून: देवगुरु बृहस्पति की शुभ स्थिति से रिश्ते में नयापन पुन: लौट सकेगा, जिससे नवविवाहित अपने दांपत्य जीवन में विस्तार करने का निर्णय ले सकेंगे। इस महीने विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे और आप उनमें से कोई रिश्ता फाइनल भी कर सकते हैं। जो लोग विदेश में उच्च शिक्षा के लिए जाना चाहते हैं, उन्हें इस संदर्भ में शुभ समाचार हासिल हो सकता है। इस महीने आपको नए व्यापार समझौते और अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और इनकम के नए साधन बनते चले जाएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में भी आपको सफलता मिलेगी और आपका सितारा बुलंद रहेगा। संतान की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा। घर में आनंद का माहौल बनेगा।
जुलाई: अगर कहीं इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो समय आपकी फेवर में रहने वाला है। वाहन और फ्लैट खरीदने के योग भी बनेंगे। नौकरी में प्रोमोशन व वेतन वृद्धि का योग भी बन रहा है। नवविवाहित जोड़ों को अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपकी प्रतिभा को सराहा भी जाएगा। जो लोग विदेश में उच्च शिक्षा के लिए जाना चाहते हैं, उन्हें शुभ समाचार हासिल हो सकता है। कोर्ट- कचहरी के मामले में आपको सफलता मिलेगी और पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग भी बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। संतान पक्ष को लेकर चिंता कम होगी। अध्यात्म की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। निवेश के नजरिए से यह साल काफी अच्छा रहेगा।
अगस्त: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग लेने में आप सफल रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना थोड़ा नरम-गर्म रहेगा। हालांकि कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं आएगी। आपका भाग्य आप पर मेहरबान रहेगा । जो लोग विदेश जाने की सोच रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी पेशा और बिजनेस लाइन के लोगों के लिए यह महीना बेहतरीन रहने वाला है। इस महीने नौकरीपेशा और बिजनेस वालों को मेहनत का भरपूर फल मिलेगा। कोई बड़ा निवेश करना चाह रहे हैं, तो यह समय आपके लिए काफी अनुकूल है। इस महीने आपको बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे आप प्रसन्न महसूस करेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग आप पर मेहरबान रहेगा।
सितंबर: परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अध्यात्म की तरफ भी आपका रुझान हो सकता है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का भी आप कार्यक्रम बना सकते हैं। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आप के आला अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे और आपकी उनके साथ अच्छी गुडविल बनेगी। सहकर्मियों का भी आपको भरपूर साथ मिलेगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है, जिसे सफलतापूर्वक निभाने पर आपका रुतबा और बढ़ेगा। इनकम के नए साधन बन सकते हैं और बचत करने में भी आप कामयाब रहेंगे। किसी संत पुरुष का आपके आशीर्वाद भी मिलेगा। आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें और देर रात्रि तक न जागें।
अक्तूबर: देव गुरु बृहस्पति की कृपा से इस महीने आप अपने काम और पेशे में काफी प्रगति करेंगे। यदि आप साझेदारी में किसी काम से जुड़े हैं, तो आय के नए स्रोत मिलने के भी प्रबल संकेत हैं। आपको वांछित लाभ प्राप्त होगा और आप अपने साथी से संतुष्ट रहने वाले हैं। जो लोग नौकरी के क्षेत्र में हैं, उन्हें कार्यस्थल पर अधिक मान-सम्मान मिलेगा। प्रोमोशन व वेतन वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे और आप कोई रिश्ता फाइनल भी कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई मामला चल रहा है, तो उसका निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आप को रोमांचित करेगी। घर में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना न भूलें।
नवंबर: विदेश जाने की सोच रहे हैं तो अपने प्रयासों में तेजी लाएं। आपका सपना साकार हो जाएगा। स्वास्थ्य बढिय़ा आप अपनी सारी ऊर्जा काम पर खर्च करेंगे और आपके जीवन में भरपूर उत्साह और जुनून देखने को मिलेगा। आप इस अवधि में अपने शौक को पेशे में बदलने या अपनी रुचियों से अच्छा पैसा कमाने की योजना बना सकते हैं। यह समय उन जातकों के लिए भी अनुकूल रहने की संभावना है, जो नई चीजें सीखना चाहते हैं और अपने कार्य कौशल में इजाफा करना चाहते हैं। साथ ही अगर आप कुछ नया शुरू करना चाहते हैं तो यह समय इसके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। सोशल मीडिया पर कोई परिचय किसी रिलेशन में भी बदल सकता है और जीवन में प्रेम भी दस्तक दे सकता है। घर-परिवार के साथ समय बिताने का अवसर भी मिलेगा। किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचें।
दिसंबर: दिसंबर: साल की शुरुआत की तरह साल का यह अंतिम महीना भी आपके लिए कई सुखद खबरें लेकर आ रहा है। आपने अब तक जो डटकर मेहनत की है, उसका पूरा फल आपको अब मिलने वाला है। किसी राजनेता के सहयोग से आपके कुछ अटके हुए काम भी इस महीने बन जाएंगे। आप अपने आपको काफी ऊर्जावान और उत्साही महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर आपके विचारों को सराहा जाएगा और अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे। कोई बड़ा दायित्व भी आपको सौंपा जा सकता है, जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा और पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग भी बनते दिखाई दे रहे हैं। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई मामला चल रहा है, तो बहुत बड़ी राहत आपको मिलेगी। परिवार में भी कोई मांगलिक कार्य आयोजित हो सकता है। व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। हर कार्य सोच समझकर करेंगे, तो भाग्य आपका साथ जरूर देगा।
सिंह
जनवरी: आप धन और आर्थिक समृद्धि प्राप्त करते हुए जीवन में आ रही हर प्रकार की आर्थिक तंगी से छुटकारा पा सकेंगे। वर्ष की शुरुआत में ग्रह नक्षत्र आप पर मेहरबान रहने वाले हैं। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में भाग्य का साथ मिलेगा और हर क्षेत्र में आपको सफलता हासिल होगी। आप के संपर्क का दायरा बढ़ेगा। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। सिंह राशि के जातकों को आर्थिक लाभ के साथ-साथ, आय के नए स्रोत व संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना बनेगी। नया व्यवसाय स्टार्ट करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। यदि आप लोन के इच्छुक होंगे तो भी सफलता मिल सकती है। आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। बिजनेस में कोई नया पार्टनर भी मिल सकता है।
फरवरी: देवगुरु बृहस्पति का मार्गी होना आपके लिए शुभ फलों में बढ़ोतरी करेगा। इस महीने आपका सोशल सर्कल भी बढ़ेगा और कई प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात होगी। माह के दूसरे सप्ताह में वाहन खरीदने व बदलने की योजना बन सकती है। महीने का अंत आते-आते संतान के लिए बहुत शानदार समय होगा और खुशी का माहौल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिए यह महीना अनुकूल रहने वाला है। माह के दूसरे सप्ताह से नौकरी में चल रही समस्या कम होगी और व्यवसाय में आर्थिक लाभ की मात्रा बढऩे लगेगी। साझेदारी में भी कोई काम आप शुरू कर सकते हैं। लेकिन कोई भी फैसला लेते समय जल्दबाजी करने से बचना होगा।
मार्च: इस महीने आपकी राशि पर शनि की ढैय्या भी शुरू हो जाएगी। लेकिन देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा आप पर बनी रहेगी। कुछ मुश्किल दिखने वाले काम भी आप आसानी से पूरा कर लेंगे लेकिन थोड़ा मानसिक तनाव रहेगा। संतान पक्ष से आप थोड़ा चिंतित रह सकते हैं खासकर संतान की प्रगति को लेकर। परंतु बुजुर्गों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। नया वाहन खरीदने के योग बनते भी दिखाई दे रहे हैं। घर की साज सज्जा पर भी आप खर्च कर सकते हैं और परिवार के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं। विदेश से भी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो सफलता के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में भी आपको बहुत बड़ी राहत मिलेगी। पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिलेगा।
अप्रैल: यह महीना आपके लिए रिश्तों में प्यार के मामले में थोड़ा प्रतिकूल प्रतीत होता है क्योंकि शनि आपके प्रेम जीवन में कुछ अशांति पैदा कर सकता है। इसलिए कटु वचन बोलने से बचना होगा। वाद- विवाद से भी खुद को दूर रखना होगा। राहु की वजह से कई बार आपको बिना वजह छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा भी आएगा। थोड़ा मेडिटेशन की तरफ आपको ध्यान देना होगा। महीने के अंतिम सप्ताह में आपका खर्चा बढ़ सकता है। इस महीने वाहन या फ्लैट खरीदने के भी भरपूर योग बन रहे हैं। प्रोमोशन के योग भी बन रहे हैं। विदेश में पढऩे के इच्छुक विद्यार्थियों को भी सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती जाएगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी आप भाग लेंगे और आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। इनकम का कोई नया साधन विकसित होगा। सेहत ठीक रहेगी।
मई: कार्यस्थल पर कोई नई रिलेशनशिप भी शुरू हो सकती है, जो आपको रोमांचित करेगी। नए दोस्त भी बनेंगे और नए स्थलों का भ्रमण भी करेंगे। अगर अपने मनपसंद जगह पर तबादला चाहते हैं, तो वह इच्छा पूरी हो जाएगी। जीविका के क्षेत्र में वृद्धि होगी। कारोबार में किसी का साथ मिल सकता है। आपको विज्ञान और शोध के क्षेत्र में आगे बढऩे के कई मौके मिलेंगे। नए दोस्तों से आपकी दोस्ती होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी स्थिति में वृद्धि होगी। इस माह आप शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। वह जातक जो साझेदारी फर्म या संयुक्त रूप से कोई व्यवसाय कर रहे हैं, उनके लिए भी यह समय अनुकूल रहने की संभावना है।
जून: राहु केतु की वजह से इस महीने आपको आर्थिक तौर पर कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान व्यापार मालिकों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इस दौरान किसी को भी उधार दिया गया पैसा आपको आर्थिक तौर पर नुकसान दे सकता है। साथ ही इस अवधि में बाजार से पैसा उधार लेना भी उचित नहीं है अन्यथा आप अपने कर्ज को चुका पाने में असमर्थ हो सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि इस अवधि में आप केवल दिन प्रतिदिन के कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें और उपलब्ध संसाधनों को ही काम में लाने का प्रयास करें। वैसे संतान के करियर के लिहाज से यह समय सुखद भी रहने वाला है और संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी भी आपको मिल सकती है। नया वाहन खरीदने का विचार आपको अभी त्यागना होगा। वाहन सावधानी से भी चलना होगा और थोड़ा स्वास्थ्य पक्ष का भी ख्याल रखना होगा। मौसमी बीमारियां भी थोड़ा परेशान कर सकती हैं।
जुलाई: इस माह भाग्य वृद्धि की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। व्यापारिक क्षेत्रों व नौकरियों में शानदार उपलब्धियां प्राप्त होंगी। लोग सहयोग करेंगे और जीवन की प्राथमिकताओं को पूरा करने में आप जी जान से लग जाएंगे। बृहस्पति के आशीर्वाद से आपको किसी से साझेदारी में काम करने के कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं, जो कि भविष्य में आपके लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकते हैं। सिंह राशि के वह जातक जो अपने काम का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं, वह भी इस दौरान निवेश कर सकते हैं क्योंकि इस अवधि में आपको सफलता मिलने की संभावना अधिक है। इस दौरान सिंह राशि के वह जातक जो शिक्षक हैं या फिर शैक्षणिक संस्थान चला रहे हैं, उन्हें अच्छी खासी आमदनी होने के योग बन रहे हैं।
अगस्त: सूर्य का गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। यह आपके लाभ के घर को प्रभावित करेगा इसलिए इस अवधि के दौरान सिंह राशि के जातकों को प्रोत्साहन या उनके वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। सिंह राशि के जातकों के लिए करियर, आर्थिक स्थिति, प्रेम और पारिवारिक जीवन की दृष्टि से यह माह बेहद ही शानदार रहने वाला है। आपको अपनी कड़ी मेहनत का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। आप किसी भी मुद्दे के चलते चिंतित नहीं रहेंगे। इस माह आप कार्यों की गति को नियंत्रित करेंगे और बिखरे हुए कार्य को संभालने में कुछ सफल भी नजर आएंगे। कार्य संपादन उच्चकोटि का होगा।
सितंबर: आपको सनस्ट्रोक, डिहाइड्रेशन जैसी परेशानियां दिक्कत में डाल सकती हैं। इसलिए सेहत पक्ष का ख्याल रखना होगा और सेहत के मामले में लापरवाही करना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। इस महीने मानसिक दबाव से भी बचकर रहना होगा। लेकिन करियर में आपको अच्छी सफलताएं मिल सकती हैं। नई-नई योजनाएं आपके जहन में आ सकती हैं। यदि आप व्यापार करते हैं तो आपके लिए ये समय अच्छा रहने वाला है। आप अपने साथी, परिवार के सदस्यों, सहकर्मियों या दोस्तों के साथ संवाद करने के तरीके में भी बदलाव लाने का विचार कर सकते हैं। इनकम के नए साधन भी बनेंगे।
अक्तूबर: यह महीना कॉर्पोरेट कर्मचारियों और प्रशासनिक नौकरी कर रहे जातकों के लिए अच्छा रहने की संभावना है। सिंह राशि के जातक अपने सहकर्मियों के कार्यों पर नजर रखें और हर एक कदम समझदारी से उठाएं। अपने आप को बुरी परिस्थितियों में पडऩे से बचाने के लिए कार्यस्थल में अपने अनुभव का उपयोग करें। आप अपने पुराने जीवन पर ध्यान केंद्रित रखेंगे, भले ही इसके चलते आपको समझौता ही क्यों न करना पड़े। देव गुरु की कृपा से विद्यार्थी अपना उत्तम प्रदर्शन देते हुए कामयाबी पा सकेंगे। जो विद्यार्थी विदेश जाकर उच्च शिक्षा हासिल करने का सपना संजोए हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है।
नवंबर: इस महीने थोड़ा आपको स्वास्थ्य पक्ष का भी ख्याल रखना होगा और घर में बुजुर्गों की सेहत पर विशेष रूप से फोकस रखना होगा। किसी धार्मिक अनुष्ठान या मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। संचार माध्यम से कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे। पैतृक संपत्ति में लाभ का योग भी है। इस माह आपको बड़े निवेश या जमीन-जायदाद के सौदे के दौरान सावधान रहने की ज़रूरत है। वैसे कारोबार के विस्तार के लिए समय अनुकूल है। जो पैसा काफी समय से आपका कहीं रुका हुआ है या फंसा हुआ है, तो वह आपको वापस मिल सकता है।
दिसंबर: आर्थिक दृष्टि से भी यह महीना आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। धन लाभ होगा। इनकम के नए साधन भी बनेंगे। निवेश करने के लिए भी यह समय ठीक है। बिजनेस करने वालों को अपने बिजनेस के विस्तार का मौका मिलेगा और अच्छा ग्रोथ भी होगा। घर में शहनाई बजेगी। विदेश जाने की हसरत की पूरी होगी। जो लोग जॉब में हैं, उन्हें नई जगह पर काम करने का मौका मिलेगा यानी ट्रांसफर भी हो सकती है। युवाओं को आगे बढऩे के कई अवसर मिलेंगे। प्रेम प्रसंगों के हिसाब से भी यह महीना आपके लिए काफी रोमांच भरा रहने वाला है। सोशल मीडिया पर कोई पहचान भावनात्मक रिलेशन में बदल सकती है। दोस्त भी आपके लिए मददगार साबित होंगे।
कन्या
जनवरी: विद्यार्थियों के लिए यह महीना खास तौर पर काफी शुभ है। जो लोग तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए यह महीना काफी अनुकूल साबित होगा। स्वास्थ्य थोड़ा ढीला रह सकता है और दवाइयों पर आपको खर्च करना पड़ सकता है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। कोई गंभीर रोग की जकड़ में आप आने वाले नहीं हैं। आपको थोड़ा क्रोध पर अपने कंट्रोल रखना होगा नहीं तो आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। वैसे जो लोग प्राइवेट सेक्टर या गवर्नमेंट सेक्टर में काम कर रहे हैं, उनके लिए यह समय हम बढिय़ा कह सकते हैं, क्योंकि कार्यक्षेत्र का स्वामी सूर्य सुख कारी योग बना रहा है। कई अधूरे प्रोजेक्ट आपके पूरे हो जाएंगे ।
फरवरी: आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा अन्यथा किसी मौसमी बीमारी की चपेट में आप आ सकते हैं। जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है और संघर्ष के बाद ही सफलता मिलेगी। इस महीने कन्या राशि के जो लोग शेयर मार्केट में पैसे लगाना चाहते हैं या इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं, वह थोड़ा इंतजार कर लें, तो ज्यादा बेहतर रहेगा। इस महीने आपको पैतृक संपत्ति मिलने के योग भी बन रहे हैं लेकिन शॉर्टकट से पैसा कमाने की आपकी इच्छा पूरी नहीं हो पाएगी। वैसे सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों को आगे बढऩे के अवसर प्राप्त होंगे। बुद्धि कौशल बढ़ेगा और लक्ष्य को हासिल करने के लिए आप निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे।
मार्च: मीडिया व लेखन जगत से जुड़े लोगों को सुनहरी मौके मिलेंगे और आपको अपने आप को साबित करने का शुभ अवसर भी हासिल होगा। आपकी साख बढ़ेगी और अब आय भी अधिक होगी। आपके दोस्त और रिश्तेदार आपके लिए धन लाभ के लिए प्रेरणा का एक अच्छा स्रोत साबित होंगे। आराम करने और विश्राम करने के लिए खाली समय का सदुपयोग करें। जीवन में सुचारू रूप से चलने के लिए यदि मुमकिन हो तो कोई छोटी ट्रिप प्लान कर लें। कमर दर्द, पीठ दर्द की समस्याएं थोड़ा बेचैन कर सकती हैं, नियमित रूप से व्यायाम करते रहेंगे तो निश्चित रूप से आपको यह समस्या नहीं होगी।
अप्रैल: रोमांस के लिए यह महीना ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता। थोड़ा निराशा का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में भी थोड़ा विवाद से बचना होगा। करियर व्यापार के चलते देश विदेश की यात्राओं के योग भी हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। कुछ अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। कोई नया वाहन भी आप खरीद सकते हैं और नई इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं। करियर पक्ष भी बढिय़ा रहेगा। पारिवारिक जीवन में थोड़ा सा तनाव हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें। स्वास्थ्य के मामले में काफी भाग्यशाली सिद्ध होंगे और उत्तम स्वास्थ्य का आंनद लेंगे। विद्यार्थियों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।
मई: आपके प्रभाव में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। परिवार व प्रेम के लिए भी समय अच्छा है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होने वाले हैं। लेकिन राहु थोड़ा आप को मानसिक परेशानी दे सकता है। धैर्य से काम लेना होगा। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों के साथ वाद- विवाद से बचना होगा। विवाह योग्य युवक-युवतियों को मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा और घर में शहनाई बजेगी। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहने वाला है। पढ़ाई के साथ ही कार्य करने का अवसर मिल सकता है, जिससे आपका पढ़ाई का खर्च भी निकलता रहेगा।
जून: आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना काफी अनुकूल है और धन की आवक लगातार बनी रहेगी। निवेश के लिए समय बढिय़ा रहने वाला है और आप नए प्रोजेक्ट में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। वाहन और फ्लैट खरीदने के योग भी बन रहे हैं। नौकरी पेशा जातकों को इस समय के दौरान थोड़ा धैर्य के साथ काम करना होगा। अपने उच्चाधिकारियों के साथ बेहतर संबंध बनने की कोशिश करनी होगी। कोई ऐसा कार्य भी बन सकता है, जिसके प्रति आप अब निराश हो गए थे। उपहार के आदान-प्रदान के अवसर भी आएंगे। अधिक मसालेदार और वसायुक्त भोजन से परहेज करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
जुलाई: स्वास्थ्य व करियर के क्षेत्र में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सहयोगियों के साथ बहस बाजी से बचना होगा और अफसरों की गुडविल हासिल करनी होगी। शॉर्टकट से पैसा कमाने की आपकी इच्छा पूरी नहीं हो पाएगी। रोमांस के लिए यह महीना ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता। थोड़ा निराशा का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में भी थोड़ा विवाद से बचना होगा। लेकिन आपको पैतृक संपत्ति मिलने के योग भी बन रहे हैं। विद्यार्थियों को आगे बढऩे के अवसर प्राप्त होंगे। बुद्धि कौशल बढ़ेगा और लक्ष्य को हासिल करने के लिए आप निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे। मीडिया व लेखन जगत से जुड़े लोगों को सुनहरी मौके मिलेंगे और आपको अपने आपको साबित करने का शुभ अवसर भी हासिल होगा।
अगस्त: जो लोग प्राइवेट सेक्टर या गवर्नमेंट सेक्टर में काम कर रहे हैं, उनके लिए यह समय हम बढिय़ा कह सकते हैं, क्योंकि कार्यक्षेत्र का स्वामी सूर्य सुखकारी योग बना रहा है। कई अधूरे प्रोजेक्ट आपके पूरे हो जाएंगे। लेकिन आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा अन्यथा किसी मौसमी बीमारी की चपेट में आप आ सकते हैं। इस महीने देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन आपके लिए बहुत बढिय़ा रहने वाला है। वैसे सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कोई नया वाहन भी आप खरीद सकते हैं और नई इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं। करियर पक्ष भी बढिय़ा रहेगा। पारिवारिक जीवन में थोड़ा सा तनाव हो सकता है। विद्यार्थियों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। पढ़ाई के साथ ही कार्य करने का अवसर मिल सकता है, जिससे आपका पढ़ाई का खर्च भी निकलता रहेगा।
सितंबर: इस महीने लोग शेयर मार्केट में पैसे लगाना चाहते है, वह थोड़ा सा और इंतजार कर लें। वैसे आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना काफी अनुकूल है और धन की आवक लगातार बनी रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में काफी भाग्यशाली सिद्ध होंगे और उत्तम स्वास्थ्य का आंनद लेंगे। विवाह योग्य युवक-युवतियों को मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा और घर में शहनाई बजेगी। कोई ऐसा कार्य भी बन सकता है, जिसके प्रति आप अब निराश हो गए थे। उपहार के आदान-प्रदान के अवसर भी आएंगे। अधिक मसालेदार और वसायुक्त भोजन से परहेज करना आपके लिए बेहतर रहेगा। इस राशि के विद्यार्थी पढ़ाई के लिए अपने घर से बाहर जा सकते हैं या पढ़ाई में अधिक पैसे की जरूरत पड़ सकती है।
अक्तूबर: इस महीने स्वास्थ्य व करियर के क्षेत्र में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे लेकिन निवेश के लिए समय बढिय़ा रहने वाला है और आप नए प्रोजेक्ट में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। वाहन और फ्लैट खरीदने के योग भी बन रहे हैं। नौकरी पेशा जातकों को इस समय के दौरान थोड़ा धैर्य के साथ काम करना होगा। अपने उच्चाधिकारियों के साथ बेहतर संबंध बनने की कोशिश करनी होगी। उनके साथ अच्छी गुडविल बनानी होगी और उनकी नाराजगी से बचना होगा। कार्यालय में सहयोगियों के साथ वाद-विवाद से दूर रहना भी आपके हित में रहेगा। उपहार के आदान-प्रदान के अवसर भी आएंगे। संबंधियों का घर में आगमन होगा जिससे आप प्रसन्नता महसूस करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आप बढ़-चढक़र भाग लेंगे। विदेश यात्रा का योग भी है। धन की आमद बढिय़ा रहेगी, लेकिन वाहन आपको सावधानी से चलाना होगा और बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल करते समय पूरी एहतियात बरतें।
नवंबर: आय के नए स्रोत बन सकते हैं जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और कर्ज उतारने में भी कामयाब रहेंगे। घर में बुजुर्गों की सेहत नरम-गर्म रहेगी। जो लोग कार्यक्षेत्र में हैं यानी जॉब करते हैं, उनके लिए समय शानदार रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपकी धाक बनेगी। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय बहुत शानदार रहने वाला है। आप एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे, जिससे आपके कार्य करने की रफ्तार बढ़ेगी। ग्रहों की चाल आपके अनुकूल होने से इस दौरान आपको मनचाहा ट्रांसफर मिलने के योग भी बनेंगे, जिससे आपको धन लाभ भी होगा।
दिसंबर: अगर आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं, तो यह फैसला आपके जीवन के लिए बेहद महत्त्वपूर्ण साबित होगा। यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो इसमें आपको अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। आप कोई बड़ा निवेश भी कर सकते हैं जिससे आपको फायदा पहुंचेगा। पिता के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और परिवार में कोई शुभ कार्य भी संपन्न होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है और किसी प्रतिष्ठित संस्थान में दाखिला लेने का सपना पूरा हो सकता है।
तुला
जनवरी: नए साल की शुरुआत आपके लिए बहुत सुखद रहने वाली है और यह महीना करियर और आर्थिक दृष्टि से आपके लिए विशेष फायदेमंद रहेगा। कार्यस्थल पर सीनियर आपके काम की प्रशंसा करेंगे और आपकी आय में वृद्धि के साथ-साथ पदोन्नति के संकेत भी हैं। पसंदीदा जगह पर पोस्टिंग करवाने में भी आप कामयाब रह सकते हैं। नौकरी बदलने की संभावनाएं बन रही हैं। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा और आय के नए स्रोत सामने आएंगे। कला, डिजाइनिंग, मीडिया और विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। हालांकि बड़े निवेश या जमीन जायदाद के सौदों में सतर्कता बरतें। बच्चों का शैक्षणिक प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। विदेश से कोई अच्छी खबर मिल सकती है और इन्वेस्टमेंट से भी आपको लाभ होगा। आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। प्रभाव में वृद्धि होगी।
फरवरी: माह की शुरुआत में एकाग्रता में कमी महसूस हो सकती है, लेकिन मध्य के बाद परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों के लिए यह सही समय है। वैवाहिक जीवन में खुशी बनी रहेगी और प्रेम संबंधों में मिठास आएगी। संतान सुख की प्राप्ति के योग हैं। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, विशेष रूप से पेट, आंखों और हृदय संबंधी समस्याओं को लेकर। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है, जो परिवार में उत्साह और आनंद लाएगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के आपको मौके मिलेंगे और आपका व्यक्तित्व निखर कर सामने आएगा। जो लोग प्राइवेट सेक्टर में है, उन्हें बेहतर पैकेज पर कहीं से ऑफर आ सकता है। तरक्की के रास्ते खुलते जाएंगे।
मार्च: यह महीना मिश्रित अनुभवों से भरा रहेगा। वैवाहिक और प्रेम संबंधों में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। अपने साथी के साथ धैर्य और समझदारी से पेश आएं। जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए विवाह के योग बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत की आवश्यकता होगी। स्थानांतरण की संभावना है, जो थोड़ी मानसिक परेशानी दे सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य पक्ष का खास ख्याल रखना होगा। वैसे विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। इस महीने पीपल के पेड़ में जल अर्पित करना शुभ रहेगा।
अप्रैल:माह के आरंभ में आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है। प्रतियोगिता के क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन मेहनत से सफलता मिलेगी। सूर्य का गोचर वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव ला सकता है। बच्चों का शैक्षणिक प्रदर्शन अच्छा रहेगा, लेकिन माता की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। इस महीने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें। वैसे विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिलेगी और इस महीने आप कोई वाहन भी खरीद सकते हैं। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग भी हैं।
मई: जो लोग घर या गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह महीना शुभ रहेगा। रोमांटिक मिजाज भी रहेगा और प्रेम तथा रोमांस के मौके मिलेंगे। व्यापारियों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा। बिजनेस को विस्तार देने में कामयाब रहेंगे और कोई बड़ी डील भी फाइनल हो सकती है। राशि स्वामी शुक्र का गोचर आपके लिए उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा। आमदनी के नए साधन बनेंगे। प्रोमोशन के योग भी बनेंगे और पसंदीदा जगह पर पोस्टिंग करवाने में भी आप कामयाब रह सकते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। शुक्रवार को सफेद चीजों का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।
जून: काम की अधिकता के कारण थकान हो सकती है, इसलिए आराम के लिए समय निकालें। इस समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। बदलते मौसम का प्रभाव आपकी सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें। मानसिक शांति और एकाग्रता के लिए ध्यान और प्राणायाम लाभकारी होंगे। वैसे करियर के लिहाज से यह महीना आपके लिए बहुत शानदार रहेगा। कार्यस्थल पर आपका डंका बजेगा। वरिष्ठ अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोग भी आपको लाभ प्रदान करेंगे और आपके कई अटके हुए काम बन जाएंगे। बच्चों का विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना साकार हो सकता है। आप इस महीने लंबी अवधि की इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं। पुरानी इन्वेस्टमेंट से भी आपको काफी लाभ होगा और प्रभावशाली लोगों के साथ आपका उठना-बैठना रहेगा। आपके करियर में भी कुछ प्रभावशाली लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे।
जुलाई: इस महीने का मध्य भाग आपके करियर में विशेष उपलब्धियां लेकर आएगा। सूर्य का गोचर आपकी पेशेवर स्थिति को मजबूत करेगा। पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय लाभकारी रहेगा। बिजनेस में कोई नया पार्टनर मिल सकता है और आप बिजनेस को विस्तार देने में भी कामयाब रहेंगे। कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है, तो आपको बहुत बड़ी राहत मिलने वाली है। हालांकि शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी। ध्यान भटक सकता है, लेकिन गायत्री मंत्र का जाप एकाग्रता बनाए रखने में सहायक होगा। यह महीना अवसरों से भरा है, इसलिए उन्हें भुनाने का प्रयास करें। कोर्ट- कचहरी के मामले में भी आपको बहुत बड़ी राहत मिलेगी।
अगस्त: अगस्त का महीना परिवार और रिश्तों के लिए सकारात्मक रहेगा। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। करियर में नए अवसर मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और विवाहित लोगों को संतान सुख प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन नियमित व्यायाम और संतुलित आहार को प्राथमिकता दें। इस महीने धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे और समाज में आपके विचारों को सराहा जाएगा। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर बनेंगे और दोस्तों के सहयोग से कोई अटका हुआ काम भी बन जाएगा। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं।
सितंबर: सितंबर में तुला राशि के जातकों के विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और निवेश से लाभ प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय सफलता दिलाने वाला है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अत्यधिक काम के कारण थकान हो सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और पुराने मतभेद समाप्त होंगे। व्यापार में विस्तार के योग हैं। आप नया वाहन या फ्लैट खरीदने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं। इस महीने आपका कॉन्फिडेंस लेवल जबरदस्त रहेगा और आप चुनौतियों को स्वीकारते हुए आगे बढ़ेंगे। आपका उत्साह चरम पर रहेगा।
अक्तूबर: यह महीना व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाए रखने का है। करियर में आपको अपने प्रयासों का अच्छा फल मिलेगा। नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू हो सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, विशेष रूप से जोड़ों के दर्द और रक्तचाप से संबंधित समस्याओं पर ध्यान दें। धार्मिक यात्राओं का योग बन सकता है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। घर में कोई शुभ आयोजन भी हो सकता है जिसमें सभी सगे संबंधी व मित्र इक_े होंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आप बढ़-चढक़र भाग लेंगे। इनकम के नए साधन बनने से मन प्रसन्न रहेगा।
नवंबर: नवंबर में आपकी मेहनत रंग लाएगी। करियर में नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वरिष्ठ अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे और आपके परामर्श को सराहा जाएगा। व्यापार में विस्तार और लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव से बचने के लिए ध्यान और योग का सहारा लें। इस महीने संपत्ति से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतें। किसी भी दस्तावेज पर जल्दबाजी में हस्ताक्षर न करें। किसी को उधार देने से भी बचना होगा। विदेश से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
दिसंबर: वर्ष का अंतिम महीना सफलता और संतोष लेकर आएगा। करियर में तरक्की के योग हैं और आपकी योजनाएं सफल होंगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और बचत बढ़ेगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन बदलते मौसम का प्रभाव नजरअंदाज न करें। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यह महीना पूरे साल की उपलब्धियों का जश्न मनाने का है, इसलिए अपने लक्ष्यों की समीक्षा करें और नए साल की योजनाएं बनाएं। ग्रह नक्षत्र आपके पक्ष में है और आप अपने आपको बहुत उत्साही व ऊर्जावान महसूस करेंगे। बच्चों के भविष्य से जुड़ा कोई महत्त्वपूर्ण फैसला भी आप ले सकते हैं, जिसमें परिवार के सदस्यों का भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक
जनवरी: इस महीने आप नया वाहन या फ्लैट खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर होगी। कार्यक्षेत्र को लेकर आपकी कई यात्राएं भी होंगी, जो कामयाब रहेंगी। आप किसी नई कंपनी में भी अच्छे पैकेज पर शिफ्ट कर सकते हैं। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे। इस महीने आप अपने आपको काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। समाज में यश और मान भी मिलेगा। घर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। दवाइयों पर भी धन खर्च होगा। घर में मेहमानों का आगमन भी होगा। आप इस महीने लंबी अवधि की इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं। जीवनसाथी अगर नौकरी पेशा है, तो उसे कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है।
फरवरी: इस महीने आप अपने साथी के साथ कुछ यादगार लम्हें गुजारेंगे। पार्टनर के लिए आप कोई महंगा गिफ्ट भी खरीद सकते हैं। उनके साथ सैर सपाटे पर जाने की भी योजना भी बना सकते हैं। शादीशुदा जातकों के लिए यह माह सुखद रहने वाला है। अगर आप किसी के प्रति आकर्षित हैं या किसी को चाहते हैं तो इस समय प्रपोज कर सकते हैं। समय इसके लिए बेहद ही अनुकूल है। आपकी मेहनत लगन और ईमानदारी को सराहा जाएगा। समाज में यश और मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी भी मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय बेहतर रहेगा। इस महीने आपके कई ऐसे काम भी बन जाएंगे, जिसके प्रति आप निराश हो चुके थे।
मार्च: इस महीने शनि की ढैय्या भी आपकी राशि पर समाप्त हो जाएगी और शनि देव की आप पर कृपा बरसने लगेगी। धन में वृद्धि होगी। काम और व्यवसाय के क्षेत्र में आपके परिजन आपका सहयोग करेंगे और यही ताकत आपके लिए आगे बढऩे में सहायक साबित होगी। कई सोचे हुए प्रोजेक्ट सिरे चढऩे लगेंगे। राशि के स्वामी मंगल आपके पराक्रम में वृद्धि करेंगे। इससे आपका करियर बड़ी तेजी से आगे बढ़ेगा और आप कार्य क्षेत्र में भी बहुत बढिय़ा प्रदर्शन करेंगे। आपके व्यापार को नए पंख लगेंगे और आपका व्यक्तित्व भी चमकेगा। आप अपने भीतर कई सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। इस माह शनि आपको अप्रत्याशित लाभ देगा। अगर आपकी कहीं फंडिंग रुकी हुई है, तो इस महीने आपको प्राप्त होगी ।
अप्रैल: इस माह आपको व्यवसाय और स्टार्टअप के क्षेत्र में कई बढिय़ा मौके भी हासिल होंगे। दांपत्य जीवन भी बढिय़ा रहेगा। विद्यार्थियों को संघर्ष के बाद सफलता प्राप्त होगी। परिवार में किसी का विवाह अथवा संतान का जन्म होने से खुशियों की बहार आएगी। जीवनसाथी आपको जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करेगा। कई ग्रहों का राशि परिवर्तन आपके लिए अच्छी खबर लेकर आने वाला है। विदेश संबंधी योग भी बनते दिखाई दे रहे हैं। आप अपने पारिवारिक जीवन को लेकर ज्यादा गंभीर रहेंगे। संतान के प्रति अपने दायित्व को निभाने की कोशिश करेंगे। बच्चों की उपलब्धियों पर आप गर्व महसूस करेंगे। लव पार्टनर के साथ आप की नजदीकियां बढ़ेंगी और रोमांस का अवसर मिलेगा। लेकिन ऐसे रिश्ते में जल्दबाजी दिखाना आपके लिए सही नहीं होगा।
मई: घर में मांगलिक या धार्मिक कार्य का आयोजन होगा। अगर घर में कोई बुजुर्ग किसी पुरानी बीमारी से ग्रस्त है तो उसमें सुधार देखने को मिलेगा। रिसर्च से जुड़े विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही शानदार रहने वाला है। आपके अधिकारी व अधीनस्थ दोनों आप पर पूरा भरोसा जताएंगे। प्रोमोशन के योग भी हैं। स्वास्थ्य के हिसाब से यह महीना मिलाजुला रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह महीना काफी फायदेमंद साबित होगा। सौंदर्य प्रसाधन व कपड़ों के आयात-निर्यात के बिजनेस से जुड़े लोगों को तो काफी मुनाफा होने की संभावना है। संतान से भी खुशियां मिलेंगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में भी बड़ी राहत मिलने के आसार बन रहे हैं।
जून: आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा कई स्थितियों को अपने अनुकूल करने में सक्षम रहेंगे। कार्य क्षेत्र में खट्टे-मीठे अनुभव रहेंगे। अपने प्रोजेक्ट को लेकर मन में चिंताएं अधिक रहेंगी। आर्थिक व्यय भी अचानक से अधिक हो सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी को लेकर भी अचानक से कष्ट सामने आ सकते हैं। कई चीजें आपके मनमाफिक नहीं होंगी। दूसरे शब्दों में कहें तो आप जैसा चाहेंगे, वैसा नहीं होगा। इस कारण कुछ समय के लिए आप चिड़चिड़े भी हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में खटास भी आने की संभावना है। अत: आपके लिए जरूरी है कि अपने क्रोध पर काबू रखें और बोलने से पहले शब्दों को तौल कर बोलें। अगर आप ग्रहों की दशा में विश्वास करते हैं, तो किसी से भी सोच समझकर ही बोलें।
जुलाई: यह महीना आपके लिए बहुत शानदार रहने वाला है। भाग्य में वृद्धि होगी। मानसिक तनावों को बढ़ाने वाली प्रमुख चिंताओं में इस माह कमी आएगी। कुछ नया कार्य सोचने वालों के लिए कौशल काम आएगा। जहां एक ओर धन का प्रयोग अधिक होगा, तो वहीं दूसरी ओर इसे पूरा करने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। साझेदारी का काम कर सकते हैं और आप साझेदारी के मामलों में लाभ कमाएंगे। ग्रहों का सकारात्मक कंबीनेशन उच्चकोटि का लाभ दिलाने वाला है, लेकिन ध्यान रहें यह लाभ केवल तकनीकी कार्यों से ही मिल सकता है और उसके लिए आपको लगातार कोशिश करते रहना होगा। आप बहुत दिनों से जिस शुभ परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थे, उसके होने की संभावना बन रही है। आप वैवाहिक और गृहस्थ जीवन का वाकई आनंद लेना चाहते हैं तो कहासुनी से बचें और परिवार के सदस्यों के साथ मिलजुल कर रहें।
अगस्त: इस महीने आपकी अपार लोकप्रियता होगी। लोग आपको जानने व आपसे बात करना चाहेंगे। इस समय आप अधिक विनम्र भी हो जाएंगे, लेकिन ध्यान रहे जीवन में बड़ी उपलब्धियों के समय पर आप व्यवहार में मधुरता व विनम्रता बनाए रखने की कोशिश करें। यह माह हंसी-खुशी में जाएगा जिसमें शुभ घटनाओं की अधिकता होगी। आप काफी उत्साह के साथ कार्य करेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में भी आपका खूब मन रमेगा। लेखन, पत्रकारिता, कला व संगीत से जुड़े लोगों के लिए ये महीना काफी बढिय़ा रहेगा। अपना हुनर दिखाने के साथ-साथ पुरस्कार प्राप्त करने के मौके भी मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय बढिय़ा रहेगा। विदेश जाने के इच्छुक विद्यार्थियों को सफलता हासिल होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। इनकम के कोई नए साधन भी विकसित हो सकते हैं । आपको कोई कीमती उपहार मिलने की उम्मीद भी है।
सितंबर: नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीना बहुत शानदार रहने वाला है क्योंकि कई ग्रह मिलकर भाग्य को प्रभावित कर लक्ष्य तक पहुंचाएंगे। आपकी पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी और मनचाहे स्टेशन पर आप ट्रांसफर करवाने में भी कामयाब रहेंगे। जो लोग प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे हैं, वह बेहतर पैकेज पर किसी दूसरी कंपनी में भी जा सकते हैं। विदेश कंपनियों में नौकरी करने वालों के लिए महत्त्वपूर्ण परिवर्तन आएगा। यह उनके उन्नति का समय है। भागीदारी में इस समय कुछ अच्छे परिणाम आएंगे। यदि भागीदारी में कुछ बाधाएं आ रही हैं या आपसी मनमुटाव है तो संबंधों में सुधार आने की भी संभावनाएं बन रही हैं। कार्य को यदि प्लानिंग के साथ करेंगे तो निस्संदेह लाभ होगा। व्यवसाय क्षेत्रों में कार्यप्रणाली में कुछ ऐसे संशोधन करने होंगे जिससे कि आपके लाभ में बढ़ोतरी होगी।
अक्तूबर: व्यापार में आ रही अनिश्चितता को समाप्त कराने में सफल रहेंगे। जो लोग निजी व सरकारी क्षेत्र में जॉब कर रहे हैं, उनके प्रोमोशन के योग भी बनेंगे। निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारी और बेहतर पैकेज पर नई कंपनी में दायित्व संभाल सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को इस महीने बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। कंपटीशन की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग व सान्निध्य मिलेगा। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा और किसी को ताना मारने से बचना होगा अन्यथा संबंध कटतापूर्ण हो सकते हैं। विदेश से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी और विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो सफलता मिलेगी।
नवंबर: यह माह खर्चे भी लेकर आ रहा है, जिसमें कई धार्मिक कार्यक्रम व मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। आपको अपने कार्य व्यवहार में बहुत सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि इस समय कोई कानूनी विवाद परेशान कर सकता है। किसी सरकारी व्यक्ति के साथ वाद-विवाद हो सकता है। स्वयं की गलती हो तो क्षमा मांग कर विवाद समाप्त करना सर्वोत्तम रहेगा। यह महीना व्यापार के लिए महत्त्वपूर्ण है। इसमें आर्थिक लाभ सामान्य से अधिक होगा। दैनिक आय में बढ़ोतरी होगी। इस माह आपका भाग्य अनुकूल है और जो काम कठिनाई से हो रहे थे, वह भी आसानी से और बेहतर ढंग से हो सकेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी समय शुभ रहने वाला है।
दिसंबर: इस माह आप कई साहसपूर्ण निर्णय लेकर व्यवसाय को आगे ले जाएंगे। छोटे भाई-बहन के लिए अनुकूल समय रहेगा। परिवार के साथ बाहर घूमने-फिरने में खर्च करेंगे। संतान की समस्याओं के निवारण होगा। कंपटीशन की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी समय बढिय़ा रहेगा। यदि संतान विदेश पढऩे जाना चाहती है तो अधिक खर्चा होने के बाद ही उसे सफलता मिलेगी। नौकरी में ट्रांसफर के योग भी हैं और नई जगह अपने आपको साबित करने का मौका मिलेगा।
धनु
जनवरी: यह महीना धनु राशि वालों के लिए कई मुरादें पूरी करने वाला होगा। सूर्य का गोचर कार्य क्षेत्र को बढ़ाने में मददगार साबित होगा। आर्थिक दृष्टि से समय बढिय़ा रहेगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। दांपत्य जीवन में आपसी मधुरता और समन्वय बना रहेगा और कदम-कदम पर जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नया वाहन या घर खरीदने की योजना भी आप बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ-साथ अपने सहयोगियों और अधीनस्थों का भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा और कोई ऐसा कार्य भी संपन्न होगा, जिसके प्रति आप पहले निराश हो गए थे।
फरवरी: फरवरी महीने की शुरुआत बढिय़ा रहेगी और जीवन के भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। मंगल का गोचर आपकी इनकम में बढ़ोतरी करेगा। आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। कई स्रोतों से आपको धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य के लिए भी यह महीना बढिय़ा रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। नौकरी पाने के बेहतर अवसर हासिल होंगे। अगर कोई मामला कोर्ट- कचहरी में चल रहा है तो नतीजा आपके पक्ष में आने की पूरी उम्मीद है। घर-परिवार में किसी समारोह का आयोजन भी हो सकता है जिसमें सभी मेहमान एकत्रित होंगे। यात्राएं छोटी रहेंगी लेकिन लाभकारी रहेंगी। आप अपनी योजनाओं को मूर्त रूप प्रदान करने में भी कामयाब रहेंगे।
मार्च: 29 मार्च से धनु राशि पर शनि की ढैय्या भी शुरू हो जाएगी। लेकिन मार्च की शुरुआत में आपको कई अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपके पेंडिंग पड़े कार्य पूरे होते चले जाएंगे। इसके अलावा सूर्य का राशि परिवर्तन आपके सुखों में भी बढ़ोतरी करेगा। आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। व्यापारी वर्ग के लिए समय फायदे वाला है । आप बिजनेस में नई इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। लेकिन आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। थोड़ा सेहत प्रभावित हो सकती है। कामकाज की व्यस्तता की वजह से ही परिवार को आप कम समय दे पाएंगे, जिससे पारिवारिक जीवन भी थोड़ा प्रभावित हो सकता है। कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ वाद-विवाद से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके शत्रु सक्रिय होकर आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं, लेकिन अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएंगे।
अप्रैल: अप्रैल महीने में कई ग्रहों का परिवर्तन आपके लिए बहुत शानदार रहने वाला है। इस महीने आपको कई उपलब्धियां भी हासिल होंगी। सूर्य और बुद्ध का गोचर आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। आप के सुखों में वृद्धि होगी। नया वाहन या फ्लैट खरीद सकते हैं। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। प्रोमोशन व इंक्रीमेंट के योग भी बन रहे हैं। मनचाही जगह पर तबादले के योग भी हैं। कोई महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी भी आपको कार्यक्षेत्र में संभालने को मिलेगी, जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा। अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे। सेहत पक्ष का ध्यान रखना होगा। क्योंकि शनि की दृष्टि से सेहत का समीकरण गड़बड़ा सकता है। किसी इन्फेक्शन की चपेट में भी आप आ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य रहने वाला है।
मई: देवगुरु बृहस्पति, राहु और केतु इस महीने राशि परिवर्तन करेंगे। इन तीनों ग्रहों का राशि परिवर्तन धनु राशि वालों के लिए बढिय़ा रहने वाला है। कई मुरादें पूरी होंगी। कई अटके हुए प्रोजेक्ट सिरे चढऩे लगेंगे। इस महीने सूर्य का राशि परिवर्तन आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार का योग बनाएगा। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह महीना आप बेहतर कह सकते हैं। आपकी संतान अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेगी, जिससे परिवार में उल्लास का वातावरण भी रहेगा। माताजी की सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा। पारिवारिक दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए भी समय बहुत बढिय़ा रहने वाला है और बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे।
जून: भाग्य में वृद्धि होगी क्योंकि राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति का गोचर आपके भाग्य में बढ़ोतरी करने वाला है। सूर्य का राशि परिवर्तन थोड़ा स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का योग बना सकता है। मानसिक चिंताएं भी बढ़ेंगी। लेकिन देव गुरु बृहस्पति की दृष्टि प्रेम जीवन को बेहतर बनाएगी। इस महीने धनु राशि वालों के प्रोमोशन के योग भी बनेंगे। विद्यार्थियों को भी बेहतर परिणाम हासिल होंगे। परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल पर घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढक़र भाग लेंगे। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। इनकम का कोई नया सोर्स भी मिलेगा। नया वाहन या फ्लैट खरीदने के योग भी बन रहे हैं।
जुलाई: कामकाज के प्रति आपका लापरवाही पूर्ण रवैया आपकी इमेज को प्रभावित कर सकता है। यही नहीं, कोई व्यक्ति आपके साथ विश्वासघात भी कर सकता है। इस महीने नौकरीपेशा लोगों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है और कार्यस्थल पर विवाद से दूर रहना होगा। अपने काम पर फोकस करना होगा, क्योंकि उच्चाधिकारियों की आपके साथ गुडविल कम हो सकती है। वैसे आर्थिक दृष्टि से यह महीना आपके लिए बढिय़ा रहेगा। आपने पहले अगर कहीं इन्वेस्टमेंट कर रखी है, तो उसका इस महीने लाभ मिलने की पूरी संभावना है। सूर्य का राशि परिवर्तन करके मिथुन राशि में आना आपके सुख में भी वृद्धि करेगा। आप परिवार को भी अधिक समय दे पाएंगे। पैतृक संपत्ति हासिल करने के योग भी बन रहे हैं। चिकित्सा और आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए यह महीना काफी उपलब्धियों भरा रहेगा।
अगस्त: व्यापारी वर्ग के लिए यह महीना बहुत ही शानदार रहने वाला है। बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस रफ्तार पकड़ेगा। कई लाभदायक सौदे होंगे। आप अपने बिजनेस का विस्तार करने में कामयाब रहेंगे। लंबी अवधि का निवेश भी कर सकते हैं। कोई नया फ्लैट या वाहन भी खरीद सकते हैं । कामकाज से संबंधित यात्राएं भी आपको काफी फायदा देंगी। नए लोगों से मुलाकात होगी और नए संबंध भी बनेंगे, जो भविष्य में आपके लिए बहुत काम आएंगे। विदेश जाने के इच्छुक लोगों की मुराद भी पूरी हो सकती है क्योंकि सूर्य राशि परिवर्तन करके विदेश जाने की कामना को पूरा करेंगे। सेहत पक्ष का आपको खास ध्यान रखना होगा, क्योंकि शनि वक्री होकर सेहत के स्थान को देख रहे हैं और हैल्थ संबंधी प्रॉब्लम दे सकते हैं। दवाइयों पर आपको खर्च करना पड़ सकता है।
सितंबर: बृहस्पति का गोचर आपके लिए सफलता के मार्ग प्रशस्त करता चला जाएगा। सूर्य, बुध और शुक्र का गोचर भी आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। जो लोग नौकरी पेशा हैं, उनके लिए प्रोमोशन के योग बनेंगे। इस महीने राशि के स्वामी भाग्य स्थान को चमकाएंगे। संतान की तरफ से खुशी मिलेगी। संतान की चाहत रखने वाले दंपतियों को भी खुशखबरी मिलेगी। किसी पुरानी समस्या से भी आप निजात पाने में कामयाब रहेंगे। अगर आप पहले से किसी रिलेशनशिप में हैं तो आपका रिश्ता और भी प्रगाढ़ होगा और उसमें स्थिरता का भाव आएगा। आमदनी का कोई नया सोर्स भी विकसित हो सकता है।
अक्तूबर: यह महीना मिलेजुले नतीजे देने वाला होगा। व्यापारी वर्ग को खासतौर पर सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके मुनाफे में थोड़ा ठहराव आने की संभावना है। धन के स्थान पर पाप ग्रहों की दृष्टि इनकम से ज्यादा खर्च करवाएगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर दबाव बनेगा। लेकिन सूर्य का राशि परिवर्तन आपके दांपत्य जीवन और प्रेम जीवन के लिए बढिय़ा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है और मन मुताबिक परिणाम न मिलने से थोड़ी मायूसी भी हो सकती है। शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए अभी थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है। इस महीने नौकरी, प्रोमोशन या प्रतियोगिता में चयनित होने के योग भी बन रहे हैं।
नवंबर: आर्थिक स्थिति निरंतर बेहतर होती चली जाएगी। सूर्य का राशि परिवर्तन आपकी आमदनी में इजाफा करेगा। स्वास्थ्य के लिए भी समय बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं और आप अपनी योजनाओं को मूर्त रूप दे सकते हैं। जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं, वे अपने बिजनेस का विस्तार करने में कामयाब रहेंगे। इस महीने आप शेयर मार्केट में भी पैसा लगा सकते हैं। अड़चनें दूर होती चली जाएंगी। ऋण की किस्तें सहजता से उतारने में कामयाब रहेंगे। इस महीने आप अपने आप को अधिक ऊर्जावान भी महसूस करेंगे। विद्यार्थियों के लिए तो समय खासतौर पर शुभ रहने वाला है। उन्हें उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। पारिवारिक जीवन भी बेहतर रहेगा। पीपल के वृक्ष को जल अर्पित किया करें।
दिसंबर: वर्ष का अंतिम महीना धनु राशि वालों के लिए बहुत शानदार रहेगा। क्योंकि राशि के स्वामी बृहस्पति की पूरी कृपा धनु राशि वालों पर बरसती रहेगी। लिहाजा आपकी आर्थिक स्थिति भी निरंतर मजबूत होती चली जाएगी और आमदनी के नए स्रोत भी विकसित होंगे। आपका करियर भी तेजी से आगे बढ़ेगा। सूर्य का गोचर आपकी किस्मत का सितारा चमकाएगा। विद्यार्थियों के लिए खास तौर पर समय बेहतर रहेगा। एलर्जी या किसी इन्फेक्शन संबंधित समस्या से आप ग्रस्त हो सकते हैं। घरेलू उपचार करने के बजाय किसी अच्छे चिकित्सक की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
मकर
जनवरी: इस माह भाग्य आपका भरपूर साथ दे रहा है एवं रुके हुए कार्यों को पूर्ण करने में सहारा भी दे रहा है। आप अपनी व्यवहार कुशलता के बल पर काफी कुछ हासिल करने में सक्षम रहेंगे। वर्ष की शुरुआत में आपके लिए धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे एवं इस संदर्भ में आप काफी रिलेक्स एवं प्रसन्न रहेंगे। हो सकता है कि विवाह या फिर पार्टी में शामिल हों एवं धन लाभ की स्थितियां भी बनें। कार्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार के बाहरी हस्तक्षेप से बचेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। यात्राओं को इस समय टाल देना बेहतर होगा। कर्जों से मुक्ति प्राप्त होगी एवं सेहत में भी सुधार नजर आएगा।
फरवरी: धन की स्थिति अच्छी रहने वाली है। कहीं भी इन्वेस्ट करेंगे तो उससे भी फायदा होगा। माह की शुरुआत में मंगल का गोचर, कई जातकों को मानसिक चिंता और तनाव देने का कारण बनेगा। माता-पिता को कोई कष्ट हो सकता है। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए अच्छा समय है। उनके क्रोध में भी वृद्धि हो सकती है। दुर्घटना हो सकती है, इसीलिए वाहन संभाल कर चलाएं। किसी महत्त्वपूर्ण परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता मिल सकती है। साथी के साथ थोड़ी अनबन रह सकती है। आप दोनों के बीच बड़ी बहस भी हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। सूर्य का गोचर आपको करियर में उन्नति और प्रगति देगा। आपको हर कार्य में सफल बनाएगा। कार्यस्थल पर लोग आपकी जमकर तारीफ करेंगे। शनि का गोचर नौकरी पेशे वालों को अच्छे फल प्रदान करेगा।
मार्च: इस महीने आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती समाप्त होने से आपको काफी राहत मिलने वाली है। पैतृक संपत्ति से काफी लाभ हो सकता है। आपका घर खरीदने का सपना पूरा होगा साथ ही नया वाहन भी खरीद सकते हैं। इस माह सुख सुविधाएं पाने के पूरे योग हैं। नौकरी में प्रोमोशन हो सकता है। अपार समृद्धि मिल सकती है। घर,गाड़ी, संपत्ति के अलावा कीमती गहने भी खरीद सकते हैं। सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों पर आपको अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। गुरु का गोचर काफी अच्छे परिणाम देने वाला है। प्रोमोशन का योग बन रहा है। सूर्य आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाले हैं।
अप्रैल: कार्य क्षेत्र में खट्टे मीठे अनुभव इस पूरे माह आते रहेंगे। रचनात्मक कार्यों द्वारा विशेष सफलता हासिल हो सकती हैं। आर्थिक धन लाभ की प्रबल स्थितियां बन रही हैं एवं इस माह आपके निवेशों द्वारा बेहतर परिणाम सामने आते जाएंगे। सेहत में भी काफी सुधार इस वर्ष नजऱ आएगा एवं सेहत को सुधारने के कई अवसर भी प्राप्त होंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा एवं आपकी राय को काफी तवज्जो दी जाएगी। यात्राओं को इस माह टाल देना बेहतर होगा अन्यथा व्यर्थ की हानि हो सकती है। माह का उत्तरार्ध आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। कोर्ट-कचहरी के मामले यदि चल रहे हैं तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।
मई: इस महीने देवगुरु बृहस्पति, राहु और केतु यह तीनों बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे और इस राशि परिवर्तन का आपको पूरा लाभ मिलने वाला है। आपके पराक्रम में भी बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर आप का रुतबा बढ़ेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अगर कोई प्रोमोशन अटकी हुई है तो रास्ता खुल जाएगा। वेतन बढ़ोतरी के योग भी बन रहे हैं। जो लोग प्राइवेट सेक्टर में काम करते हैं, वह अच्छे पैकेज पर किसी दूसरी कंपनी में भी ज्वाइन कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन भी बढिय़ा रहेगा और विद्यार्थियों के लिए समय खास तौर पर शानदार रहने वाला है। देव गुरु बृहस्पति की पूरी कृपा विद्यार्थियों पर बनी रहेगी। स्वास्थ्य ढीला रह सकता है और कोई इन्फेक्शन या मौसमी बीमारी भी परेशान कर सकती है।
जून: राशि के स्वामी शनि देव इस महीने जीवन के भौतिक सुखों में वृद्धि करेंगे। इस महीने ग्रहों का कंबीनेशन हर कार्य में सफलता दिलाएगा। मंगल का गोचर आपकी इनकम में बढ़ोतरी करेगा। आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। कई स्रोतों से आपको धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य के लिए भी यह महीना बढिय़ा रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। नौकरी पाने के बेहतर अवसर हासिल होंगे। अगर कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो नतीजा आपके पक्ष में आने की पूरी उम्मीद है। घर- परिवार में किसी समारोह का आयोजन भी हो सकता है जिसमें सभी मेहमान एकत्रित होंगे। यात्राएं छोटी रहेंगी लेकिन लाभकारी रहेंगी।
जुलाई: यह महीना आपके लिए न केवल राहत भरा रहेगा, बल्कि कई उपलब्धियां भी हासिल होंगी। सूर्य का राशि परिवर्तन बहुत उम्दा योग बना रहा है। आप के सुखों में वृद्धि होगी। संपत्ति में वृद्धि होगी। नया वाहन या फ्लैट खरीद सकते हैं। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। प्रोमोशन व इंक्रीमेंट के योग भी बन रहे हैं। मनचाही जगह पर तबादले के योग भी हैं। कोई महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी भी आपको कार्यक्षेत्र में संभालने को मिलेगी जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा। सेहत पक्ष का ध्यान रखना होगा, क्योंकि शनि की दृष्टि आपकी सेहत का समीकरण गड़बड़ा सकती है। किसी इन्फेक्शन की चपेट में भी आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी थोड़ा तनाव का सामना करना पड़ सकता। विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य रहने वाला है। नई इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो यह समय आप के पक्ष में है।
अगस्त: आपका कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। व्यापारी वर्ग के लिए समय थोड़ा फायदे वाला नहीं है। क्योंकि बिजनेस भाव में राहु की दृष्टि ज्यादा बढिय़ा नहीं मानी जाती। आपको बिजनेस में नई इन्वेस्टमेंट करने से फिलहाल बचना होगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। कामकाज की व्यस्तता की वजह से ही परिवार को आप कम समय दे पाएंगे, जिससे पारिवारिक जीवन भी थोड़ा प्रभावित हो सकता है। कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ वाद-विवाद से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके शत्रु सक्रिय होकर आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं, लेकिन अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएंगे। आपको योग और मेडिटेशन पर ध्यान केंद्रित करना होगा।
सितंबर: इस महीने आपकी कई मुरादें पूरी होंगी। कई बिगड़े हुए काम बनेंगे। कई अटके हुए प्रोजेक्ट सिरे चढऩे लगेंगे। इस महीने शुक्र आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार का योग बनाएंगे। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह महीना आप बेहतर कह सकते हैं। आपकी संतान अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेगी जिससे परिवार में उल्लास का वातावरण भी रहेगा। माताजी की सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा। परिजनों के साथ संबंधों में ताजगी आएगी। पारिवारिक दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। यदि कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है, तो आपकी फेवर में निर्णय आ सकता है।
अक्तूबर: यह महीना आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस महीने थोड़ा स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का योग रह सकता है। मानसिक चिंताएं भी बढ़ेंगी। लेकिन देव गुरु बृहस्पति की दृष्टि प्रेम जीवन को बेहतर बनाएगी। इस महीने करियर के लिहाज से तरक्की होती जाएगी। प्रोमोशन के योग भी बनेंगे। विद्यार्थियों को भी बेहतर परिणाम हासिल होंगे। परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल पर घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढक़र भाग लेंगे। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। इनकम का कोई नया सोर्स भी मिलेगा। घर की डेकोरेशन या रेनोवेशन पर भी आप पैसा खर्च कर सकते हैं।
नवंबर: इस महीने कार्यस्थल पर विवाद से दूर रहना होगा। अपने काम पर फोकस करना होगा। उच्चाधिकारियों की आपके साथ गुडविल कम हो सकती है। सहयोगियों के साथ भी थोड़ा तकरार हो सकती है लेकिन आपको मामले को तूल देने से बचना होगा। कामकाज के प्रति आपका लापरवाही पूर्ण रवैया आपकी इमेज को प्रभावित कर सकता है। यही नहीं, कोई व्यक्ति आपके साथ विश्वासघात भी कर सकता है। वैसे आर्थिक दृष्टि से यह महीना आपके लिए बढिय़ा रहेगा। आपने पहले अगर कहीं इन्वेस्टमेंट कर रखी है तो उसका इस महीने लाभ मिलने की पूरी संभावना है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके सुख में भी वृद्धि करेगा। चिकित्सा और आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए यह महीना काफी उपलब्धियों भरा रहेगा।
दिसंबर: साल की शुरुआत की तरह दिसंबर का महीना आपके लिए बहुत बेहतरीन रहने वाला है क्योंकि कई अटके हुए काम पूरे होते चले जाएंगे और समाज में आपका रुतबा भी बढ़ेगा। आमदनी के नए स्रोत विकसित होंगे और बिजनेस में नया पार्टनर भी आपको मिल सकता है, जिससे बिजनेस को नई दिशा मिलेगी और कोई बड़ी डील भी फाइनल हो सकती है। इस महीने सूर्य तथा बुद्ध का राशि परिवर्तन आपके दांपत्य जीवन और प्रेम जीवन के लिए बढिय़ा रहेगा। दान पुण्य के कार्य में भी आप हिस्सा लेते दिखाई देंगे। कोई नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। विदेश में सेटल होने का सपना भी साकार हो सकता है।
कुंभ
जनवरी: आपकी राशि पर चल रही साढ़ेसाती के बावजूद यह महीना बहुत अच्छे नतीजे देने वाला है। अगर आपका धन कहीं रुका हुआ है तो आपको मिलने की पूरी संभावना है। अगर आप विदेश जाने का प्रयास कर रहे हैं, तो आपके प्रयास रंग लाएंगे। सूर्य का गोचर आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है। आपके सुखों में वृद्धि होगी। आपकी राशि के स्वामी शनि कार्यक्षेत्र में सफलताओं के योग बनाएंगे। नौकरी में प्रोमोशन के चांस भी बन रहे हैं। नया घर खरीदने के योग भी बन रहे हैं। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। आय का कोई नया स्रोत भी विकसित हो सकता है। जो लोग डायबिटीज या मोटापे की समस्या से ग्रस्त हैं, उन्हें अपना खास ख्याल रखना होगा और समय-समय पर अपना चैकअप करवाना होगा। संतान की चाहत रखने वाले दंपतियों को अच्छी खबर मिलेगी।
फरवरी: शारीरिक रूप से फिट रहने के कारण यह महीना उत्तम रहेगा। लेकिन आपको अपने बजट की योजना बनाने और वर्ष के लिए अपने खर्चों को प्राथमिकता देने की सलाह दी जाती है क्योंकि महीने का मध्य आपके प्रियजनों से संबंधित कुछ खर्च ला सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन जनवरी माह अच्छा रहने वाला है। इस महीने आप कुछ ऐसी योजनाओं पर काम करेंगे, जिससे आप अच्छा पैसा जोड़ पाने में सफल हो पाएंगे। यह योजनाएं आपके भविष्य के लिए भी सहायक होंगी। विद्यार्थियों के लिए यह महीना खासतौर पर बहुत शुभ रहने वाला है और पढ़ाई में खूब मन रमेगा। विदेश जाकर पढ़ाई करने की इच्छा भी पूरी हो सकती है और प्रतियोगी परीक्षा में भी आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।
मार्च: इस महीने कुंभ राशि वालों के लिए शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुरू हो जाएगा, जो आपके लिए बहुत सुखद रहने वाला है। घर में सुख शांति का वास रहेगा और परिजनों का आपका भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार में कुछ नए रिश्ते जुडऩे से आपके मनोबल में वृद्धि होगी और कोई सुखद समाचार भी आपको इस महीने मिल सकता है। विद्यार्थी अपनी बेहतरीन प्लानिंग द्वारा अपने कार्यों को सरलता से पूरा कर पाएंगे और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। अपने प्रयासों से कठिन से कठिन परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित कर सकते हैं । नौकरी और व्यवसाय के मामले में यह महीना आपके लिए आगे बढऩे वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि भी हासिल हो सकती है जिससे आपका रुतबा और बढ़ेगा। किसी को उधार दिया गया पैसा वापस मिलने के योग भी बन रहे हैं।
अप्रैल: इस महीने आपको कानूनी मामलों से बचने की जरूरत होगी। आपका मन पूजा-पाठ में लगेगा और आध्यात्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। इस माह में कुछ परेशानियां जबरदस्ती गले पड़ सकती हैं, इसलिए आपको बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। इस समय एक निगाह पेंडिंग कार्यों पर रखने की सलाह है। लोन की आवश्यकता होगी, लेकिन ध्यान रहें आपका कोई पुराना लोन चल रहा हो तो उसे पहले चुकाने की योजना बनानी होगी। महीने के तीसरे सप्ताह में राजकीय उपक्रमों से धन कमा सकते हैं या राजकीय लोगों का संरक्षण मिलेगा। मास की शुरुआत में परिवार के सदस्यों के बीच कुछ बातों को लेकर नोकझोंक होगी लेकिन समय रहते वह सुलझ जाएगी।
मई: इस महीने राहु, केतु व देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन आपके लिए अच्छी खबर लेकर आ रहा है। आपके कई अटके हुए काम बनना शुरू हो जाएंगे। स्वास्थ्य पक्ष भी पहले से बेहतर होगा। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई मामला चल रहा है तो निर्णय आपकी फेवर में भी आ सकता है। नवविवाहित जोड़ों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। परिवार के सदस्यों में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना संजोए हैं, उनकी इच्छा भी पूरी हो सकती है। थोड़ा स्वास्थ्य पक्ष का ख्याल रखना होगा और किसी को उधार देने से बचना होगा अन्यथा उधार दिया गया पैसा डूब भी सकता है। नौकरी में सकारात्मक माहौल रहेगा और सभी आपकी मेहनत से प्रसन्न दिखाई देंगे।
जून: यह माह आपके परिवार के लिए मिलेजुले परिणाम लेकर आएगा। जहां आपकी अपने भाई-बहनों के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी,तो परिवार में किसी सदस्य के साथ प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा हो सकता है। अगर आपने धैर्य से काम नहीं लिया तो यह समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है, जो आगे चलकर कोर्ट-कचहरी तक भी जा सकती है। इसलिए किसी भी प्रकार के कलेश से दूर रहें व शांत मन से काम करें। आपको ध्यान और मेडिटेशन पर भी खुद को फोकस करना होगा। प्राइवेट सेक्टर में जॉब कर रहे लोगों को माह की शुरुआत में काम का दबाव थोड़ा ज्यादा होगा जिससे वे तनाव में रहेंगे। शनिवार को शनि मंदिर जाकर तेल चढ़ाते रहें और शनि से संबंधित चीजों का दान करें।
जुलाई: जो लोग आईटी सेक्टर, चिकित्सा और शैक्षणिक जगत से जुड़े हैं, उन्हें इस महीने काफी उपलब्धियां हासिल होंगी। विदेश जाकर अध्ययन करने या शोध कार्य करने का सपना भी पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय खासतौर पर बहुत शानदार रहेगा। दांपत्य जीवन बढिय़ा रहेगा और सेहत पक्ष भी अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। धन आगमन होता रहेगा। कई स्रोतों से आमदनी होगी। नौकरी में प्रोमोशन व वेतन वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। जो युवा नौकरी की तलाश में हैं, उनकी चाहत पूरी हो सकती है। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे। नया वाहन या फ्लैट खरीदने के योग भी बन रहे हैं। इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय अनुकूल है।
अगस्त: इस महीने आप अपने आपको काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे और आपकी विल पावर भी स्ट्रांग होगी, क्योंकि शनि आपके पराक्रम और प्रभाव को बढ़ाएंगे। आप अपने कार्य क्षेत्र में लगातार कामयाब होते चले जाएंगे। बुध ग्रह के गोचर से व्यापारी वर्ग को भी लाभ होगा। जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं, उनको जबरदस्त आर्थिक लाभ मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रोमोशन के चांस भी बन रहे हैं और अगर आप बिजनेस में हैं तो आप बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं। कोई नया बिजनेस पार्टनर भी आप तलाश सकते हैं। पैतृक संपत्ति मिलने के योग भी हैं। अपने घर की साज सज्जा या रेनोवेशन पर भी आप खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय बढिय़ा रहने वाला है। आपको परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। निजी क्षेत्र में हंै, तो आपकी परफोर्मेंस आप को ऊंचा पद दिला सकती है।
सितंबर: यह महीना आपको कई सुखद सरप्राइज भी देने वाला है और आपके कई अटके हुए काम बनते चले जाएंगे। आर्थिक दृष्टि से आपको काफी बेहतर महसूस होगा। आपने अगर कोई पुरानी इन्वेस्टमेंट कर रखी है, तो उससे आपको काफी लाभ होगा। विदेश जाने के प्रयासों में भी आपको सफलता मिलेगी। आपके सुखों में भी वृद्धि होगी, क्योंकि सूर्य के गोचर से जीवन की भौतिक सुख सुविधाएं आपको हासिल होंगी और मैटेरियलिस्टिक लाइफ आप जीएंगे। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न रहेगा। विभिन्न योजनाओं को भी आप अमलीजामा पहनाने में कामयाब रहेंगे। खेल, संगीत, अभिनय व मनोरंजन कार्यों से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम हासिल होंगे। अगर कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना चाह रहे हैं या मनपसंद जगह पर तबादला चाहते हैं, तो आपकी इच्छा पूरी होने के योग बने हुए हैं।
अक्तूबर: यदि आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं, तो इस माह आपकी यह मुराद पूरी हो सकती है। प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे लोग बेहतर पैकेज पर किसी दूसरी कंपनी में भी स्विच कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपके प्रभाव में वृद्धि के योग भी बन रहे हंै। व्यापारिक दृष्टि से यह माह आपके लिए शुभ है व कई क्षेत्रों से धन प्राप्ति होगी। ऐसे में अपने चारों ओर विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी मौके को हाथ से न जाने दें। सरकारी कर्मचारी अपने काम से संतुष्ट होंगे। लेकिन राजनीति के लोगों से उन्हें चुनौती मिल सकती हैं। यदि आप उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें अच्छे परिणाम मिलेंगे और जल्द ही आपको कोई खुशखबरी भी मिलेगी। मन को नियंत्रण में रखने व किसी प्रकार की दुर्भावना से बचने के लिए प्रतिदिन योग को अपने जीवन में स्थान दें।
नवंबर: यह महीना आपके लिए बहुत सुखद खबरें लेकर आ रहा है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। परिवार में किसी सदस्य की नई नौकरी लगने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। माह के अंत में आप अपने परिवार के साथ कोई छोटी दूरी की यात्रा का प्लान कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है तथा कहीं से आकस्मिक धन मिलने की संभावना हैं। यदि आप सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं, तो इस माह आपका ट्रांसफर भी हो सकता है। निजी क्षेत्र के कर्मचारी अपने काम के प्रति ज्यादा ध्यान लगाएंगे, जिसका परिणाम उन्हें माह के अंत में मिल सकेगा।
दिसंबर: करियर के लिहाज से यह महीना आपके लिए बहुत शानदार रहने वाला है। आपके कई सोचे हुए काम पूरे होते चले जाएंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य बनने के योग भी बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होती जाएगी। नया वाहन या नया फ्लैट खरीदने के योग भी बनते दिखाई दे रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे और नौकरी में प्रोमोशन या इंक्रीमेंट के योग बनेंगे। मनचाही जगह पर पोस्टिंग भी हो सकती है। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है, तो अच्छी खबर सुनने के योग भी बनेंगे।
मीन
जनवरी: आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है लेकिन शनि इस महीने आप पर मेहरबान रहने वाले हैं। यानी साल की शुरुआत आपके लिए बहुत शानदार रहने वाली है और आपके कई अटके हुए काम बनते चले जाने से आप अपने आप को बहुत उत्साहित और ऊर्जावान महसूस करेंगे। विदेश में नौकरी करने वालों को प्लानिंग की जरूरत पड़ेगी। उच्चाधिकारियों और महत्त्वपूर्ण लोगों के साथ आप बैठकें करेंगे और इन बैठकों के सुखद नतीजे भी सामने आएंगे। यह महीना आर्थिक लाभ से पूर्ण रहेगा। धनार्जन करने के लिए योजनाएं आपको लाभ देंगी। उच्चकोटि की सफलताओं को पा सकेंगे। इसके साथ ही लाभ के अवसर भी मिलेंगे। सूर्य का गोचर आपके करियर को आगे बढ़ाएगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए तो यह महीना काफी शानदार रहने वाला है। इंक्रीमेंट और प्रोमोशन के योग बनेंगे। इस महीने गरीब, जरूरतमंद लोगों और साधु-संतों को भोजन कराएं, आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। अपने इष्ट देवता की नियमित पूजा भी करें।
फरवरी: देवगुरु बृहस्पति का मार्गी होना आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है, क्योंकि बृहस्पति आपकी राशि के स्वामी है। मार्गी होने के बाद उनके शुभ फलों में बढ़ोतरी होगी। यदि आप किसी मानसिक तनाव में चल रहे थे, तो इस माह से सुधार आएगा। कई मुश्किलों को हल करने में सफल रहेंगे। जो लोग बिजनेस में हैं, उन्हें इस महीने समुचित आर्थिक लाभ न होने से थोड़ा तनाव का सामना भी करना पड़ेगा। आपको अभी इन्वेस्टमेंट से बचना होगा। व्यापार में पार्टनर के साथ थोड़ा मतभेद हो सकता है जिसे तूल ना देना आपके हित में रहेगा। विदेश से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
मार्च: इस महीने शनि देव के राशि परिवर्तन से आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। लेकिन चिंता की बात नहीं है क्योंकि बाकी ग्रहों का गोचर आपको काफी लाभ देने वाला है। शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय करते रहेंगे तो शनि भी आप पर मेहरबान रहेंगे। इस महीने सकारात्मक सोच के साथ कुछ कर गुजरने की ठान लेंगे और निस्संदेह ग्रहों का सपोर्ट भी आपको मिलेगा। पेंडिंग कार्यों को निपटाने में भी आप कामयाब रहेंगे। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से अध्यात्म की ओर भी झुकाव देखने को मिल सकता है। हनुमान चालीसा का पाठ आपके रोगों को दूर करने में रामबाण साबित होगा। बुध ग्रह के गोचर से भी आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। बुद्धि प्रखर होगी और निर्णय लाभकारी साबित होंगे। पारिवारिक जीवन आपका बढिय़ा रहेगा। आमदनी के कई नए स्रोत बनेंगे।
अप्रैल: कार्यक्षेत्र में आपका नाम चमकेगा क्योंकि सूर्य का गोचर आप के लिए संभावनाओं की नई खिड़कियां खोलेगा। आपकी फाइनेंशियल पोजीशन काफी मजबूत होती जाएगी। विद्यार्थियों के लिए तो यह समय खासतौर पर किसी वरदान से कम नहीं होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। उच्चाधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है जिसे पूरा करने पर आपका प्रभाव और बढ़ेगा। इंक्रीमेंट के योग भी बन रहे हैं । पसंदीदा जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। इस महीने कई ग्रहों का राशि बदलना और बृहस्पति का शुभ स्थिति में आना आपके लिए बहुत मंगलकारी रहने वाला है।
मई: यह महीना आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। देवगुरु बृहस्पति, राहु और केतु इस महीने राशि परिवर्तन कर रहे हैं। राहु और केतु की वजह से आपको कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दिमाग कई सवालों से घिरा रहेगा। इस समय यदि कार्यों को पूरा करने के लिए दूसरों से मदद लेनी पड़े, तो संकोच न करें। इन दिनों आप जो भी कोशिश करेंगे, उसका असर आने वाले समय में देखने को मिल सकता है। आर्थिक मामलों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आज से ही सेविंग की ओर भी ध्यान रखना चाहिए। मानसिक और शारीरिक रूप से दोनों का संतुलन बनाए रखें, क्योंकि इसके बिगडऩे से आप परेशान हो सकते हैं। जंक फूड से परहेज करना होगा। परिवार में किसी के स्वास्थ्य पर भी आपको खर्च करना पड़ेगा।
जून: यह महीना आपके लिए काफी राहत भरा रहने वाला है और आपके कई अटके हुए काम भी पूरे होंगे जिससे आप अपने आप को बहुत उत्साहित महसूस करेंगे। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी भी आपको रोमांचित कर सकती है। आप अपनी वाणी और व्यक्तित्व से लोगों को प्रभावित करेंगे और आपकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से इस महीने की शुरुआत मध्यम फलदायक रहने वाली है। करियर के लिहाज से यह समय बढिय़ा रहने वाला है। राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपके पराक्रम में भी वृद्धि करेगा। आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगा। विद्यार्थियों के लिए समय बढिय़ा रहने वाला है। समाज में यश बढ़ेगा। आपकी छवि और मजबूत होगी। आमदनी बढऩे से आपका उत्साह भी बढ़ेगा।
जुलाई: कार्यक्षेत्र में रुकावटें एक के बाद एक करके दूर होती चली जाएगी। ग्रहों का सपोर्ट और ऊंचा आत्मबल आपकी कई मुश्किलें आसान कर देगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। क्योंकि सूर्य का कार्यक्षेत्र को देखना आपके लिए बहुत लकी रहने वाला है। परिवार के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं। दांपत्य जीवन भी बढिय़ा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय खास तौर पर अच्छा रहने वाला है। विदेश संबंधी योग भी बनेंगे। जो विद्यार्थी इंजीनियरिंग या मेडिकल अथवा मैनेजमेंट की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस महीने अच्छे नतीजे हासिल होंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपनी कार्यकुशलता के चलते अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे।
अगस्त: आपको चुनौतियां तो मिलेंगी, लेकिन समस्याओं को हल करने में भी सफलता प्राप्त होगी। थोड़ा व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जिसके लिए आपको मानसिक रूप से तैयार रहना होगा। किसी विवाद से निकलने की कोशिश करेंगे, तो निस्संदेह समाधान मिलेगा। कई समझौते भी करने होंगे। पारिवारिक जीवन में थोड़ा आपको तालमेल बैठाकर चलना पड़ेगा। जीवन साथी के साथ थोड़ी कहासुनी हो सकती है जिससे परिवार के माहौल पर नेगेटिव असर पड़ेगा। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। महीने के अंत में चाहे अनचाहे आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
सितंबर: यह महीना ग्रहों की चाल के लिहाज से आपके लिए बहुत शानदार रहने वाला है। सुख स्थान में ग्रहों का कंबीनेशन आपके लिए काफी उत्तम रहने वाला है। यही नहीं, इस महीने सूर्य के राशि परिवर्तन से पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग भी बनते दिख रहे हैं। इस महीने किसी बड़ी योजना में आप निवेश कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को अपने बॉस और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप किसी कार्य योजना संबंधी आर्थिक समस्या को लेकर चिंतित हैं तो किसी करीबी सहयोगी या मित्र की मदद से उसका समाधान निकालने में भी आप कामयाब रहेंगे। इस महीने इष्ट मित्रों या किसी सगे संबंधी के साथ मिलकर कार्य करने पर धन लाभ के योग भी बनते दिखाई दे रहे हैं।
अक्तूबर: समाज में यश और मान बढ़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। जीवन साथी का कदम- कदम पर आपको सहयोग मिलने वाला है। कई पुराने संपर्क सूत्र भी इस महीने करियर में आगे बढऩे में आपके काम आएंगे। संतान की कोई उपलब्धि आप को रोमांचित कर सकती है। कार्यस्थल पर भी आपका बेहतर माहौल रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से महीना मिलाजुला रहने वाला है। पेट की समस्या या पैरों में कोई दिक्कत हो सकती है। इस महीने आपकी इनकम तो अच्छी होगी लेकिन खर्चों पर भी कंट्रोल रखना जरूरी होगा। काम के सिलसिले में आपका रुतबा कायम रहेगा और आप अच्छा काम करेंगे जिससे आपकी पावर बढ़ेगी। गुरुवार को भगवान विष्णु जी के मंदिर जाकर उनकी पूजा करें और पीली चीजों का दान करें। आपके लिए बहुत शुभ रहेगा ।
नवंबर: कार्यस्थल पर वाद-विवाद से दूर रहना आप के हित में रहेगा। कोई विश्वास पात्र आप से विश्वासघात भी कर सकता है, जिससे आपका मन परेशान होगा। लेकिन अगर हम पारिवारिक दृष्टि से देखें तो समय आपके पक्ष में रहने वाला है। घर में किसी मेहमान के आने से खुशियां भी आएंगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। अच्छा परिणाम मिल सकता है। परिवार व प्यार के लिए यह महीना काफी बढिय़ा रिजल्ट देने वाला है। वित्तीय स्थिति में भी लगातार सुधार होगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर भी काम कर सकते हैं।
दिसंबर: अगर आप सरकारी या निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं तो आपको लक्ष्यों पर फोकस करना होगा। थोड़ी सी वित्तीय लाभ के लिए कोई ऐसा कदम ना उठाएं जो अनैतिक या गैर कानूनी हो अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है। यह महीना व्यापारियों के लिए काफी उम्दा साबित होने वाला है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके सुखों में वृद्धि करेगा, आमदनी में वृद्धि करेगा और व्यापार में आपको काफी मुनाफा देगा। आप नई इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना मध्य फलदायक है। विद्यार्थियों के लिए समय खास तौर पर बढिय़ा रहने वाला है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App