बैजनाथ की चांदी… बड़े तोहफे मिलेंगे

By: Jan 25th, 2025 12:58 am

पूर्ण राज्यत्व दिवस पर आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू देंगे करोड़ों की सौगात
चमन डोहरू-बैजनाथ
विधायक किशोरी लाल ने कहा कि 25 जनवरी को बैजनाथ में मनाया जा रहा राज्यत्व दिवस बैजनाथ के लिए ऐतिहासिक दिन होगा। उन्होंने कहा कि आज सवा 70 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन होगा, जो क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान उन्होंने समारोह की तैयारियों का भी जायजा लिया। विधायक ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को केवल झूठी बातें करने की आदत है । क्योंकि उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर मुख्यमंत्री की कुर्सी न मिलने से परेशान हैं। उनका ऑपरेशन लोटस पूरी तरह से असफल हो चुका है। कांग्रेस के मजबूत संगठन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ विधायकों के कांग्रेस छोडऩे के बावजूद प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। हमारे विधायकों की संख्या को 40 तक पहुंचा दिया। कांग्रेस के सभी विधायक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ एकजुट हैं। विधायक किशोरी लाल ने कहा कि यह दिन बैजनाथ के लिए ऐतिहासिक साबित होगा और क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगा। बैजनाथ के इस ऐतिहासिक दिन पर लोगों को मुख्यमंत्री का बेसब्री से इंतजार कर रही है। एचडीएम

छह परियोजनाओं का होगा उद्घााटन- शिलान्यास
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के बाद बैजनाथ की जनता को 70 करोड़ 26 लाख की सौगातें भी देंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 44 करोड़ की लागत से अमृत 2.0 स्कीम के अंतर्गत बैजनाथ-पपरोला शहर के लिए पेयजल योजना के निर्माण का शिलान्यास करेंगे। सीएम नौ करोड़ 23 लाख की लागत से स्थापित होने वाले 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बीड़ की नींव रखेंगे। दो करोड़ 91 लाख से निर्मित होने वाली कुमारड़ा से माधोनगर-नैन -भंखेड़ सडक़ के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ में नौ करोड़ की लागत से निर्मित पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण करेंगे। सीएम पांच करोड़ 12 लाख से निर्मित क्योरी (बीड़) और पैराग्लाइडिंग लैंडिंग साइट के नजदीक बनी दो पार्किंग क्षेत्र को समर्पित करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App