चंडीगढ़ से प्रयागराज को दौड़ी बस, सीटीयू लोगों को देगा सुविधा, प्रशासन ने हरी झंडी दिखाकर की रवाना
दिव्य हिमाचल ब्यूरो चंडीगढ़
चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग सीटीयू ने महाकुंभ 2025 के लिए आईएसबीटी-17 में चंडीगढ़ से प्रयागराज तक की बस सेवा शुरू की। दिप्रवा लाकड़ा, सचिव वित्त और सचिव परिवहन, चंडीगढ़ प्रशासन ने महाकुंभ मेले को जाने वाली सीटीयू बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रद्युम्न सिंह, निदेशक परिवहन सह मंडल प्रबंधक, सीटीयू और चंडीगढ़ प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक प्रतिष्ठित आध्यात्मिक मेला महाकुंभ मेला चल रहा है और यह 26 फरवरी तक चलेगा। इसलिए चंडीगढ़ शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों के भक्तों की सुविधा के लिए सीटीयू ने आईएसबीटी-17, काउंटर नं 26 से महाकुंभ के लिए बस यात्रा सुविधा शुरू की।
यह बस चंडीगढ़ से दिल्ली, सिकंदराबाद और कानपुर होते हुए प्रयागराज तक जाएगी। उक्त बस सेवा आईएसबीटी-17 चंडीगढ़ से प्रयागराज वाया दिल्ली सिकंदराबाद, कानपुर चलेगी। यह बस सेवा एचवीएसी हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग साले ऐसा इसका किराया प्रति यात्री 1662 रुपए रखा गया है। एक तरफ यात्रा का समय लगभग 19 घंटे 25 मिनट लगेगा। यह बस 26 फरवरी तक रोजाना आईएसबीटी-17, चंडीगढ़ से सुबह 12 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन प्रयागराज, नेहरू पार्क में आगमन का समय 7:25 बजे पहुंचेगी। इसी तरह से यही बस उसी दिन प्रयागराज, नेहरू पार्क से सायं पांच बजे चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान और अगले दिन दोपहर 12:25 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। आम जनता को सुविधा प्रदान करने के लिए उक्त बस सेवा के लिए 25 फरवरी तक सीटों की ऑनलाइन बुकिंग और सीटीयू मुसाफिर मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App