कांग्रेस ने बाबा साहेब के सम्मान को पहुंचाई ठेस

भाजपा मंडल चौरासी ने कांग्रेस सरकार को लिया आड़े हाथ
कार्यालय संवाददाता-भरमौर
भरमौर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल चौरासी की ओर से शुक्रवार को संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता भाजपा मंडलाध्यक्ष अंग्रेज कपूर ने की। इस अवसर पर बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर अंग्रेज कपूर ने कहा कि देश की स्वाधीनता व संविधान गठन में उनके योगदान को भारतीय नागरिक कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहेब के नाम को केवल वोट प्राप्त करने के उद्देश्य से उपयोग किया है, जोकि उनके सम्मान को ठेस पहुंचाना है। अंग्रेज कपूर ने कहा कि भरमौर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सत्तारूढ कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार मोर्चा खोले हुए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्धारा जनता के हितों की अनदेखी करने पर उसे भाजपा के विरोध का सामना करना पड़ेगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App