कुटलैहड़ के डेरा बाबा रूद्रानंद में मनाया संविधान गौरव दिवस

By: Jan 22nd, 2025 12:12 am

पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की

कार्यालय संवाददाता-बंगाणा
कुटलैहड़ स्थित डेरा बाबा रूद्रानंद में संविधान गौरव दिवस मनाया गया। इस मौके पर पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने वशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संविधान के महत्व को समझाना और इसके प्रति जागरूकता फैलाना था। संविधान गौरव दिवस के इस आयोजन में लोगों को संविधान की प्रस्तावना, मूल अधिकार और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पाठ से हुई, जो देशभक्ति और सम्मान का प्रतीक रहा।

डेरा बाबा रूद्रानंद में पहुंचे भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आयोजकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। भाजपा नेता मनोहर लाल शर्मा ने भारतीय संविधान को दुनिया का सबसे बड़ा और सर्वश्रेष्ठ संविधान बताया। भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि भारत के संविधान को लोकतंत्र का सबसे सशक्त दस्तावेज़ माना जाता है, जिसे डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में तैयार किया गया। 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया यह संविधान 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ। डॉ. अंबेडकर, जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया, ने इस संविधान के जरिए भारत को एक ऐसा ढांचा प्रदान किया, विविधता में एकता को संरक्षित करते हुए समानता, स्वतंत्रता और न्याय सुनिश्चित करता है। भुट्टो ने कहा कि भारत रत्न डॉ अंबेडकर ने संविधान में मौलिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की नींव रखी। कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़,राज कुमार वर्मा,जिला पार्षद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा,भाजपा नेता बलराम बबलू, भाजपा नेत्री संतोष सैनी, निशा भुल्लर,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश बांका, सुरेश शर्मा, उपप्रधान जीवन शर्मा,राजेश कुमार,भाजपा नेता सूरम सिंह, सुदर्शन शर्मा,भाजयुमो नेता अभय सिंह राणा के अलावा सैकंडों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App