हिमाचल पुलिस भर्ती का शेड्यूल, पांच जिलों में ग्राउंड टेस्ट इस डेट से

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पांच जिलों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। फरवरी माह की छह फरवरी से पुलिस भर्ती के ग्राउंड टेस्ट शुरू हो जाएंगे। पुलिस विभाग में कांस्टेबल के कुल 1088 पदों में से 708 पद पुरुषों के लिए और 380 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। भर्ती प्रक्रिया में चयनित होने के लिए युवाओं को शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा जैसे चरणों को पार करना होगा। पहली बार प्रदेश सरकार ने लोकसेवा आयोग के माध्यम से पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा करवाने जा रही है।
इस बार सरकार ने डिस्ट्रिक्ट वाइज पदों का विभाजन कर भर्ती करने के बजाय प्रदेश स्तर पर सीधे 1088 पदों पर भर्ती करने का बड़ा निर्णय लिया है। इससे किसी भी जिला से योग्य युवक या युवतियां भर्ती होकर पुलिस में आ सकते हैं। पुलिस भर्ती के लिए प्रदेशभर से कुल 1,27,770 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें 88,202 पुरुष और 39,568 महिलाओं ने आवेदन किया है। डीआईजी सेंट्रल रेंज मंडी सौम्या सांबशिवन ने मंडी, हमीरपुर, बिलासपुर, कुल्लू और लाहुल स्पीति जिला की पुलिस भर्ती के ग्राउंड टेस्ट का शेड्यूल जारी किया है। इन पांच जिलों में छह फरवरी से 12 मार्च तक पुलिस भर्ती का ग्राउंड टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन करीब दो हजार अभ्यर्थियों का ग्राउंड टेस्ट होगा।
12 मार्च तक चलेगी प्रक्रिया
मंडी जिला में पुलिस भर्ती का ग्राउंड टेस्ट थर्ड आईआरबीएन पंडोह में छह से 16 फरवरी तक होगा और 17 फरवरी को ग्राउंड टेस्ट का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। बिलासपुर में लुहूनु मैदान में पुलिस भर्ती का ग्राउंड टेस्ट होगा। बिलासपुर में 20 से 24 फरवरी तक ग्राउंड टेस्ट होगा और 25 फरवरी को ग्राउंड टेस्ट का रिजल्ट घोषित होगा। हमीरपुर में अणु में संथैटिक ट्रैक में 28 फरवरी से पांच मार्च तक पुलिस भर्ती का ग्राउंड टेस्ट होगा। कुल्लू में पुलिस लाइन कुल्लू में पुलिस भर्ती का ग्राउंड टेस्ट सात से 11 मार्च तक होगा। लाहुल स्पीति का पुलिस भर्ती का ग्राउंड टेस्ट भी पुलिस लाइन कुल्लू में 12 मार्च को होगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App