बारिश से अच्छी पैदावार की आस
साई में किसान खुश, सिंचाई की सुविधा न होने आईं दिक्कतें
निजी संवाददाता-साई
साई में बारिश होने से किसानों -बागबानों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश से किसानों को अच्छी फसल होने की उम्मीद जगी है। यहां के किसानों का मुख्य व्यवसाय कृषि है, अधिकतर कृषि वर्षा पर ही निर्भर करती है। इस क्षेत्र में सिंचाई का साधन नहीं है अगर समय पर वर्षा न हो तो इस क्षेत्र के किसानों के नुकसान झेलना पड़ जाता है। इस वर्ष अभी तक इस क्षेत्र में बरसात के बाद बहुत कम वर्षा हुई है।
लेकिन गुरूवार को हुई रिमझिम वर्षा से किसान खुश हैं। क्षेत्र के किसान नसीब चंद वर्मा, हुकमचंद कश्यप, श्याम लाल शर्मा, दिलाराम, मनीराम, रामेश्वर दास, देशराज, राकेश दीवान, राजेंद्र ठाकुर, लाल बहादुर, पूर्ण चंद वर्मा, रामेश्वर दास, कृष्णलाल, रामस्वरूप कश्यप, राम कश्यप, सूबेदार निक्काराम ने बताया कि लंबे समय में बारिश नहीं हो रही थी। बारिश से किसानों को फसल अच्छी होने की आस जगी है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App